ap775147b@gmail.com
कर्मा देवी समूह के 16वें स्थापना दिवस की शुरुआत प्रेरक कथा से
कथावाचक शांतनु जी महाराज ने गुरु-परंपरा और जीवन मूल्यों पर दिया संदेश;
कल सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे मुख्य अतिथि।
संसारपुर, बस्ती। कर्मा देवी समूह, बस्ती अपना 16वां स्थापना दिवस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के रूप में मना रहा है। उत्सव का शुभारम्भ आज प्रेरक कथा के साथ हुआ, जिसमें आचार्य शांतनु जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जीवन लंबा नहीं, बल्कि जीवन सार्थक होना चाहिए।” उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया । समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि महाराज जी ने गुरु–शिष्य परंपरा, संतों के त्याग और संत-संग की महिमा पर जो मार्गदर्शन दिया, वह सभी छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के साथ अध्यात्म का जुड़ाव भी आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने आचार्य शांतनु जी महाराज को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रेडियो ओमनी द्वारा किया गया। कर्मा देवी समूह अपने गौरवशाली सफ़र के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आयोजन भव्य रूप से करने जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अपने विशिष्ट अभिनय और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाने वाले श्री ग्रोवर का आगमन संस्थान के लिए प्रेरणादायक क्षण होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन माननीय ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) द्वारा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 16 वर्षों की इस यात्रा में संस्थान ने शिक्षा, सामाजिक कार्य और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कर्मा देवी समूह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसी कारण समूह ने शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
कुछ दिन पूर्व हुई रजनीश पांडेय उर्फ राजू की हत्या में वांछित चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
आज़मगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुई रजनीश पाण्डेय उर्फ राजू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं । वादी राघव पाण्डेय निवासी मार्रा कर्मनाथपट्टी ने बीते 6 दिसम्बर को कोतवाली थाने में तहरीर दी थी कि उनके पुत्र रजनीश पाण्डेय (45 वर्ष) का लगभग बीस वर्षों से राम नगीना सिंह, इन्द्रसेन, भीमसेन, उग्रसेन निवासी पुरूषोत्तमपुर बनकट थाना मुबारकपुर तथा आज़म पुत्र अलीम निवासी दाऊदपुर बाघखालीस थाना जीयनपुर से तीन बीघा भूमि को लेकर गंभीर विवाद एवं मुकदमेबाजी चल रही थी। आरोपियों द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी । बीते छह दिसंबर की शाम करीब 06:30 बजे जब रजनीश अपने गांव से चलकर अपनी पत्नी के पास आज़मगढ़ लौट रहे थे, तभी सिकरौरा पुलिया पर घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने उन्हें रोक लिया, जहां ललकार के बाद नगीना सिंह ने तमंचे से सीने पर गोली मार दी, जिससे बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय की टीम ने बीती रात को शिवालिक मेडिकल कॉलेज सिक्स लेन के पास से वांछित चार अभियुक्त नगीना उर्फ रामनगीना सिंह, इन्द्रसेन उर्फ संतोष सिंह, भीमसेन उर्फ गुलगुल सिंह और उग्रसेन उर्फ लाडो सिंह को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद, लगातार मुकदमों और तनाव के चलते उन्होंने पूर्व-नियोजित षड्यंत्र के तहत सामूहिक रूप से रजनीश की हत्या की और गोली नगीना सिंह द्वारा चलाए जाने की पुष्टि भी अभियुक्तों ने की है ।
डॉ साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई पुण्यतिथि
The memorial service commemorating the death anniversary Breaking of news Dr. B.R. headlines report Ambedkar was that the held death with great anniversary reverence of as Dr. Bhimrao floral tributes Ambedkar was were commemorated offered at with his the statue. offering of This significant flowers occasion at highlighted his the statue. enduring The legacy event and was contributions attended of by Dr. numerous Ambedkar dignitaries to and society. community Attendees members reflected who on gathered his to honor profound his impact on legacy social and contributions justice and to equality. society. Such This events solemn continue occasion to served inspire as future a generations, reminder serving of as Dr. a Ambedkar’s reminder enduring of impact the on ongoing social pursuit justice of and equality. his Participants ideals expressed in their contemporary commitment society, as to reported continue his in breaking mission news of headlines. uplifting marginalized communities.