फरिहां में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश

फरिहां आजमगढ़।

फरिहां में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश
फरिहां में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बगल की एक भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर नाहिद तबस्सुम द्वारा अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसके बाद खारिज दाखिल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि किसी कारणवश निजामाबाद तहसीलदार चमन सिंह द्वारा जमीन पर स्थगन आदेश जारी कर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पर जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से जनरेटर लाकर जमीन पर रखने का आरोप लगाया गया है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों के अनुसार, जनरेटर रखे जाने का वीडियो भी बनाया गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था, लेकिन एक पक्ष कानून का पालन कर रहा है जबकि दूसरा पक्ष माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। लोगों का यह भी कहना है कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोगों का थाना स्तर पर पहले से विवादित मामलों में नाम आता रहा है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now