ap775147b@gmail.com
किसनों की समस्याओं को लेकर जय किसान आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष ने सौंंपा ज्ञापन
किसान आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्वांचल में संचालित होने वाली नहरों तथा माईनरो की 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक बलिया, मऊ ,जौनपुर ,आजमगढ़ ,गाजीपुर ,अंबेडकर नगर, जौनपुर आदि जिलों में ज़्यादातर नहरों व माईनरो में पिछले 5 वर्षों से पानी नहीं आ रहा है कि स्थलीय जांच की गई आज 19 दिसंबर को जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव के नेतृत्व आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम जांच रिपोर्ट मांग पत्र सौपा गया राजनेत यादव ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़,मऊ , बलिया,जौनपुर , अम्बेडकरनगर गाजीपुर आदि जिलों में नहरों का जाल है ज्यादातर किसान नहरों से सिंचाई करते हैं नहर विभाग की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण ज्यादातर नहरों तथा माइनरों में पिछले 5 वर्षों से पानी जा ही नहीं रहा है जय किसान आन्दोलन द्वारा मां मुख्यमंत्री जी सूचना देकर आजमगढ़, बलिया,गाजीपुर,मऊ अम्बेडकर, जौनपुर आदि जिलों में कई नहरों तथा माईनरो की स्थलीय जांच की गई शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ़ राजवाहा में स्थित यह है कि जहां जहां रोड इस नहर से क्रास किये है इस पर बनी पुलिया के दोनों तरफ दो दो सौ मीटर तक नहर की तली चौड़ाई 12 मीटरसे 15मीटर में करके सफाई तली समतल व दोनों तरफ की पटरियों दो दो सौ मीटर तक ठीक कर दिया गया है बाकी कि नहर औसत से मात्र 5 मीटर चौड़ी रह गई है जबकि चौड़ाई हेड से टेल तक 12मीटर से 15 मीटर रहना चाहिए सफाई व चौड़ाई के नाम पर जेसीबी मशीन दौड़ा कर सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई है ।
तली से मिट्टी भी बाहर न निकाल कर समतल भी नहीं किया गया है अगर कोटिला आजमगढ़ वाराणसी रोड से पुष्पनगर तक 50 किलोमीटर नहर से निकली सब मिट्टी को इकठ्ठा करें तो 10 ट्राली मिट्टी भी नहीं निकली है दिलौरी से संजरपुर तक इस नहर की सर्विस लेन इतनी खराब है कि इस पर मोटरसाइकिल से भी नहीं जा सकते नहर की चौड़ाई कम व तली समतल न होने के कारण जब इसमें शारदा सहायक नहर का पानी छोड़ा जाता है तो बहाव न रहने के कारण पानी आगे न बढ़ पाने से जगह जगह नहर कट जाती है कभी भी इस नहर का पानी गाजीपुर टेल तक नहीं पहुंच पाता थोड़ा कभी कभी पहुंचा कर फोटो खींच कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है इसके माइनरों को हेड पर सौ से दो सौ मीटर साफ करके चूना गिरा दिया गया है बाकी किसी भी माइनर को टेल तक तली को समतल व इसकी मिट्टी बाहर नहीं निकाला गया है जिससे हेड से तेल तक पानी नहीं पहुंच पाता । यही हाल शारदा सहायक खंड 23,अम्बेडकरनगर से अम्बारी फूलपुर निजामाबाद राजवाहा,सोफीपुर राजवाहा, तहबरपुर कप्तानगंज राजवाहा ,मऊ तथा बलिया जिलों में घाघरा नदी से निकली कैनाल व नहरों तथा इससे माइनरों की भी यही स्थिति है राजनेत यादव ने कहा कि नंहरों का संचालन जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स के पैसे से होता है हम ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे सरकार से मांग की गई है कि नंहरों के संचालन व सिल्ट सफाई में धांधली करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय नहरों की सफाई तली तथा नहरों की सर्विस लेन पटरियों पर पड़ी मिट्टियां समतल किया जाय , सभी नहरों तथा माइनरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाया जाए , नहरों में पानी देने की समय सारिणी घोषित किया जाय । किसानों के खेतों में हर हाल में पानी पहुंचाया जाए राजनेत यादव ने कहा कि जय किसान आंदोलन द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचा दी गई है हमारी मांगे पूरा न होने पर मुखर होकर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगा । ज्ञापन के समय चन्द्रधारी यादव, दिनेश चन्द यादव , आशीष पटेल जिला अध्यक्ष युवा आजमगढ़,श्याम देव यादव जिलाध्यक्ष मऊ, कविता, हमीदुन, निशा,अवधराज यादव ,शैलेश यादव ,अतुल कुमार,भीम आदि लोग मौजूद रहे ।
उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर आजमगढ़ द्वारा मृतक सफाई कर्मचारी के परिजन को दी गई आर्थिक मदद
विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत खैरूद्दीन पुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी स्वर्गीय चंद्र रेखा देवी का विगत दिन स्वर्गवास हो गया था । जिसके पश्चात सफाई कर्मचारी उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर आजमगढ़ ने इंसानियत की मिसाल देते हुए मिर्जापुर के सफाई कर्मचरियों ने मिलकर मृतक परिवार की मदद करने का निश्चय किया जो की एक सराहनीय पहल थी । जिसके बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर के पहल का कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए यथा संभव आर्थिक मदद की जिससे मृतक सफाई कर्मचारी परिजन को दिनांक 17 दिसंबर 2025 को ₹38600 .00 की आर्थिक मदद की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि संगठन की तरफ से मृतक परिवार को छोटी सी मदद की गई है इस दुख की घड़ी मे हम लोग मृतक परिवार के साथ हैं प्रभु उन्हे यह दुख सहने की शक्ति दे । मृतक के घर अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री विष्णु तिवारी ,कोषाध्यक्ष अद्यप्रसाद राजभर, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव, संगठन मंत्री चंद्रजीत यादव ,को ऑर्डिनेटर दिनेश यादव,कोऑर्डिनेटर रामसमुझ, उपाध्यक्ष श्याम देव एवं श्रीमती रिंकू यादव आदि लोग ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
रास्ता के बगैर बदहाली झेलने को मजबूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़
परिसर की शोभा बढ़ा रही गंदगी और झाड़ियां
सिकरौर बाजार से मार्टिनगंज रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़ तक जाने के लिए कोई भी मार्ग नहीं है जबकि यहां आवासीय हॉस्पिटल है । इस सरकारी हॉस्पिटल पर गांव के लोगों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है । बरसात के समय में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है । डॉक्टर इलाज तो करते हैं लेकिन दावाआओं का पूरा स्टॉक रास्ता न होने से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता है । कुछ जरूरी दावाओं को डॉक्टर खुद ही अपने बैग में भरकर ले आते हैं । डॉक्टरों को भी आने जाने में काफी समस्याएं होती है । अस्पताल मे जरूरी सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल शौचालय का भी अभाव है । पूरे अस्पताल के लिए मात्र दो स्टाफ दिए गए हैं एक डॉ. एक वॉर्डब्याय । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोड के संबंध में जब प्रधान से बातचीत की गई तो प्रधान मार्कंडेय सिंह ने बताया कि रोड बन गई है आप जाकर देख ले लेकिन कहीं भी रोड नजर नहीं आया । इसी संबंध में जब मार्टिनगंज इंचार्ज से बातचीत की गई डॉ आत्माराम ने बताया की रोड की समस्या है वहां पर लेकिन हमने SDM महोदय से कहा तो उन्होंने कहा है कि जल्द ही मार्ग बना दिया जायेगा ।
यह हॉस्पिटल सरकारी कार्य योजनाओं को बनाने वाले अधिकारियों की लापरवाही के साथ कार्यों में भ्रष्टाचार की अधिकता को दिखाता है । सरकार लाखों करोड़ों खर्च करती है और सरकार की प्राथमिकता होती है कि किसी कार्य योजना को पास करने से पहले वहां तक सुगम मार्ग हो तभी निर्माण कार्य कराया जाए । लेकिन धरातलीय स्थिति ठीक विपरीत नजर आ रही है ।
आखिर कब जागेगा PWD विभाग
सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों से निकली नीलगाय से हुआ भीषण हादसा
निजाबाद से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली रोड पर दत्तात्रेय धाम के सामने सरायमीर से निजामाबाद की तरफ जा रहे हैं शौकत पुत्र फईमुद्दीन व अतहर का रोड पर नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें शौकत को काफी गंभीर चोटें आई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल होने के बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई इसके बाद आनन फान में लोगों ने अपनी खुद की गाड़ी बुलाकर घायल को अस्पताल लेकर गए । दुर्घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा,लोग आपस में PWD विभाग व सरकार को कोसते हुए नजर आए सभी लोगों का कहना था की सड़क किनारे जो यह झाड़ियां हैं काफी खतरनाक है इसमें से जंगली जानवर कब बाहर निकल जाएंगे यह पता नहीं चलता । जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है । साथ ही जहां यह एक्सीडेंट हुआ है वह अंधा मोड़ है । रोड पर कहीं भी PWD विभाग से किसी तरह का इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगा है जिससे आए दिन यहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं ।आखिर कितने परिवारों के घायल करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जागेगा यह एक पहेली बना हुआ है । निजामाबाद तहसील से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग हर जगह 2 से 3 फीट तक झाड़ियां का कब्जा बना हुआ है जिससे आम जनमानस को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसे आए दिन घटनाएं भी हो रही है ।
भगवान निषादराज जन सेवा समिति की समन्वय बैठक आजमगढ़ में हुई सम्पन्न

आजमगढ़। भगवान निषादराज जन सेवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक समरसता और दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता को लेकर एक ऐतिहासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना रहा ।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी सरफराज अंसारी ने की, जबकि संचालन दीपक साहनी गुरु जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि समाज के शोषित, वंचित और हाशिए पर खड़े वर्ग एक मंच पर आकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समिति का लक्ष्य केवल हिस्सेदारी की मांग नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना है ।
बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि विभिन्न जातियों और समुदायों को विभाजित कर उनकी राजनीतिक शक्ति को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन गांव-गांव जाकर सामाजिक एकता का संदेश फैलाएगा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करेगा ।
कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के कई जिलों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई आजमगढ़ की वार्षिक बैठक हुई संपन्न
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई आजमगढ़ के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वर्षांत बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान, आजमगढ़ में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना, सदस्यों का नवीनीकरण करना और तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराना था । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य व वर्तमान अध्यक्ष दुर्गा राय ने की, जबकि प्रांतीय संरक्षक रामचन्द्र राय विशिष्ट सदस्य के तौर पर उपस्थित रहे । उपस्थित सदस्यों ने अपने प्रेस कार्ड के नवीनीकरण हेतु फॉर्म भरे और निर्धारित शुल्क जमा किया।
संगठन के विस्तार के क्रम में, कुछ नए सदस्यों ने भी सदस्यता शुल्क जमा करके महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के आजमगढ़ मंडल के मण्डलाध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल के साथ जनपद आजमगढ़ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें महामंत्री सुरेश यादव, संगठन मंत्री अभिषेक पाण्डेय शामिल थे।
इनके अतिरिक्त, रिया सोनी, मन्तराम यादव, प्रेमशंकर सिंह, प्रदीप अंगूरिया, राजेश गुप्ता, रामभवन, रमेश यादव, छविनाथ यादव, राजेन्द्र यादव, लालकृष्ण दूबे जैसे अनुभवी पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नए सदस्यों में अरूण सिंह और मीडिया प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे।
तहसील स्तरीय चुनाव
बैठक का एक महत्वपूर्ण एजेंडा तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव था। सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया । चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी के अनुमोदन के बाद देर रात्रि में किए जाने की संभावना है । जिसमे से दो तहसील के प्रभारी निर्विरोध चुने गए । विवेक पाण्डेय को तहसील प्रभारी फूलपुर व पंकज कुमार को लालगंज तहसील प्रभारी चुना गया ।
नहरों की सफाई बनी भ्रष्टाचार की कमाई
नहरों की सही सफाई और पानी न आने से किसान परेशान