तहसीलदार

तहबरपुर थाना समाधान दिवस तहसीलदार चमन सिंह राना के नेतृत्व में हुआ

तहसीलदारअबुल कैश की रिपोर्ट

तहबरपुर थाना समाधान दिवस पर कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।इसमें 6 शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित और 1 शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस संबंधित रहे। सभी प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए तहसीलदार चमन सिंह राना ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधी टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। तहसीलदार चमन सिंह राना ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।थाना समाधान दिवस पर तहसीलदार चमन सिंह राना ,तहबरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय, उपनिरीक्षक मानचंद यादव,राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव,लेखपाल विक्रांत सिंह,लव रॉय,अमन शुक्ला,यशपाल गौतम,महिला लेखपाल अर्चना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Read more

big breking news

6 माह पहले हुई बेटे की हत्या और अब पिता को मारपीट कर किया घायल

big breking news

मुहम्मदपुर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मे शुक्रवार की रात्रि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से सतिराम, राहुल व दूसरे पक्ष से दुईजी, मुस्कान, राजू, रजई घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में सतिराम व रजई मे पुराना विवाद है। 21 जून 2025 को सतिराम के पुत्र साहिल का शव घर से कुछ दूरी पर एक ट्यूबवेल के पास मिला था जिसमें रजई के परिवार का सोनू जेल गया था, पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात्रि दोनों पक्ष आमने-सामने हो और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई ,इस मारपीट में सतिराम 55 वर्ष पुत्र लखन, राहुल 24वर्ष पुत्र सतिराम व दूसरे पक्ष से दुईजी 50 वर्ष पत्नी विजई, मुस्कान 17 वर्ष पुत्री रजई, राजू 35 वर्ष पुत्र राजेंद्र, रजई 45 वर्ष पुत्र सुचित घायल हो गए सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया जिसमें सतिराम की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को लगभग 50 महिलाएं गंभीरपुर पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं कार्रवाई की मांग करने लगी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा शासन दिया गया के आरोपियों के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more

BHAGAT SINGH

भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद व मुहम्मदपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

BHAGAT SINGH

खेल से होता है खिलाड़ियों में अनुशासन का विकास…. अमरजीत यादव

एस एम पब्लिक स्कूल तेलीपुर तिग्गीपुर निजामाबाद में वार्षिकोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार के नेतृत्व व हुआ विद्यालय में कबड्डी कुश्ती दौड़ आदि का आयोजन हुआ राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि पंकज कुमार जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम तक चलता रहा कबड्डी प्रतियोगिता का बालक वर्ग में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद व भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मुहम्मदपुर में बहुत ही रोचक मुकाबला हुआ जिसमें भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद 42 अंको के साथ प्रथम तथा भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर अमौडा द्वितीय स्थान प्राप्त किया ठीक इसी क्रम में बालिका वर्ग में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद 32 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 25 अंक प्राप्त कर भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मोहीउद्दीनपुर मुहम्मदपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ खेल कार्य क्रम के समापन कर्ता भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनो के द्वारा ही ग्रामीण क्षेत्र की दवी हुई प्रतिभाओं अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है खिलाड़ियों को मेडल शिल्ड व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया ।

bhagat

 भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा एवं भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर के संचालक अरविंद यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जुड़ने पर खिलाड़ियों का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है कार्यक्रम का संचालन मेवालाल तथा निर्णायक की भूमिका में नितिन गुप्ता जी रहे इस अवसर पर संतोष अरविंद चन्द्र देव तथा एस एम पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक जयचंद राजन राकेश राजकमल अनामिका शालिनी मनीषा तथा समस्त सम्मानित खिलाड़ी एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर आयोजक पंकज जी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Read more

कर्मा देवी

कर्मा देवी समूह के 16वें स्थापना दिवस की शुरुआत प्रेरक कथा से

 

कर्मा देवी

कथावाचक शांतनु जी महाराज ने गुरु-परंपरा और जीवन मूल्यों पर दिया संदेश;

कल सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे मुख्य अतिथि।

कर्मा देवी

संसारपुर, बस्ती। कर्मा देवी समूह, बस्ती अपना 16वां स्थापना दिवस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के रूप में मना रहा है। उत्सव का शुभारम्भ आज प्रेरक कथा के साथ हुआ, जिसमें आचार्य शांतनु जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “जीवन लंबा नहीं, बल्कि जीवन सार्थक होना चाहिए।” उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया । समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि महाराज जी ने गुरु–शिष्य परंपरा, संतों के त्याग और संत-संग की महिमा पर जो मार्गदर्शन दिया, वह सभी छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के साथ अध्यात्म का जुड़ाव भी आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कर्मा देवी
कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने आचार्य शांतनु जी महाराज को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रेडियो ओमनी द्वारा किया गया। कर्मा देवी समूह अपने गौरवशाली सफ़र के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आयोजन भव्य रूप से करने जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अपने विशिष्ट अभिनय और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाने वाले श्री ग्रोवर का आगमन संस्थान के लिए प्रेरणादायक क्षण होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन माननीय ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) द्वारा की जाएगी।
कर्मा देवी
उन्होंने कहा कि 16 वर्षों की इस यात्रा में संस्थान ने शिक्षा, सामाजिक कार्य और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कर्मा देवी समूह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसी कारण समूह ने शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Read more

police

कैटर्स के साथ काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

vivah

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिरूवापुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में एक विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे, जहां शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार राजेंद्र निषाद, पुत्र स्व. सागर निषाद, पिछले कई वर्षों से कैटर्स का काम कर रहे थे। दो भाइयों और पाँच बहनों में वह सबसे बड़े थे। लगभग 15 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वह टूट गई। तब से वे अपने भाई के पास ही रह रहे थे । घटना की सूचना सबसे पहले साथ काम करने वाले कैटर्स कर्मी जितेंद्र मोदनवाल ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के भाई राकेश की पत्नी सुशीला ने हत्या की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर कॉल किया।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । रिश्तेदार संजय निषाद ने बताया कि राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ दोस्तपुर गए थे। उनका कहना है कि “संभव है ठंड लगने या किसी अन्य कारण से उनकी मृत्यु हुई हो।” वहीं, कैटर्स संचालक जितेंद्र मोदनवाल ने बताया कि राजेंद्र 15–20 वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। “शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह जब उठे नहीं तो हमने उनके भाई गोलू को तत्काल फोन कर सूचना दी । सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, उप निरीक्षक पवन सिंह और उमेश चंद ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Read more

भीमराव

अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया

आजमगढ़ कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बौद्ध सत्य भारत रत्न गरीबों वंचितों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया गया इसी कार्यक्रम के दौरान शिल्पकार द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था बाबा साहब एक महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता थे, जिन्होंने भारत के संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता की और देश के पहले कानून मंत्री बने उन्होंने दलितों और हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाति व्यवस्था का विरोध किया शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया और बौद्ध धर्म अपनाया उन्हें “भारतीय संविधान का जनक” कहा जाता है ।

ambedkar

उनके जीवन के मुख्य बिंदु जन्म और शिक्षा 14 अप्रैल 1891 को महू( मध्य प्रदेश) में जन्म कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की दलितों के लिए समानता और न्याय के प्रबल पैरोकार अस्पृश्यता छुआछूत के उन्मूलन के लिए जीवन भर संघर्ष किया भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार और प्रारूप समिति के अध्यक्ष सभी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता और समानता सुनिश्चित की स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की महिलाओं के अधिकारों और श्रमिक सुधारो के लिए कार्य किया हिंन्दू कोर्ट बिल के माध्यम से महिलाओं का सम्मान अधिकार दिलाने का प्रयास किया लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया समानता और अहिंसा का प्रचार किया भारतीय संविधान के जनक के रूप में सम्मानित उनकी रचनाएं” जाति का विनाश” ” बुद्ध और उनका धम्म” जो आज भी प्रासंगिक है 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया ।
बाबा साहब का उज्जवल कृत और कार्यों का वर्णन जनों जन्मांतर तक होता रहेगा हम ही नहीं हमारे आने वाली पीढ़ियां भी उनकी श्रृणी रहेंगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राय स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब ने सदैव बाबा साहब की नीतियों को आगे बढ़ने का काम किया आज उन्हीं के नक्शे कदम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमारपारस जो निरंतर प्रयास कर रहे हैं जो प्रशंसनिक एवं सराहनीय है! कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरसबा एवं संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी ओम कार्यकर्तागण सर्वश्री:- रमाकांत ठठेरा, बालचंद जायसवाल, रामसरन राम, सिकंदर गौतम, राजेश ठठेरा, रोहितमोदनवाल, अजय मोदनवाल, सोहनलाल वर्मा, अंश गौतम, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, चंद्रमी गौतम, संगीता गौतम, कवितासरोज, पूजा सरोज, संजू गोड, सरिता भारती, पूनम श्रीवास्तव, तेजा, कांति भारती, शीला देवी जिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम समेत हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता एवं पाधिकारीगढ़ उपस्थित रहे ।

Read more

police

मानवता को शर्मसार करती निजामाबाद थाने की पुलिस

निजामाबाद ।निजामाबाद कस्बे की तेलीपुर मुहल्ले की रहने वाली चिन्ता देवी पत्नी मिठाईलाल सोनकर ने एक प्रार्थना पत्र दिनांक 15/11/2025 को निजामाबाद पुलिस थाने में दी थी कि उसका लड़का आशीष सोनकर रोजी रोटी के लिए ऑटो रिक्शा चलाता है। चिन्ता देवी ने यह आरोप लगाया है कि उसके पुत्र आशीष का ऑटो रिक्शा संदीप सोनकर पुत्र सेतू सोनकर और पप्पू सोनकर पुत्र विक्रम सोनकर शंघई पुर के निवासी ने अपने बहनोई को पहुंचाने के लिए मोलनापुर के लिए भाड़ा बुक कराया था।
शाम 7 बजे आशीष सोनकर संदीप सोनकर पप्पू सोनकर और इनके बहनोई को लिवाकर मोलनापुर गया और करीब 9 बजे वापस आते हुए असनी भट्ठे के पास पहुंचने के पास संदीप और पप्पू सोनकर ने आशीष से ऑटो रिक्शा छीनने लगे इसका विरोध आशीष द्वारा किया गया तो चलती गाड़ी में हाथा पाई करने लगे जिससे ऑटो रिक्शा का बैलेंस बिगड़ा और ऑटो पलट गया और आशीष ऑटो के नीचे दब गया विपक्षी संदीप और पप्पू मौके से फरार हो गए।आशीष के शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आए किसी तरह से लोग आशीष को काफी मेहनत के बाद निकले जहां उसको काफी चोट आई थी खून से लथपथ घर वालो ने तुरंत आशीष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।
पांच दिन आई सी यू में रहने के बाद घर वालों ने निजामाबाद पुलिस थाने में 15/11/2025 को नामजद प्रार्थना पत्र दिया मगर निजामाबाद थाने की पुलिस जांच करके मुकदमा लिखने की जगह घायल व्यक्ति की माता चिंता देवी को थाने से ही भगा दिया गया । थक हार कर चिंता देवी ने एस पी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया और एस पी के यहां से आश्वासन दिया गया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल कराया जाएगा मगर निजामाबाद की पुलिस पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की जगह सौदेबाजी में लिप्त हो गई । अब  पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है या निजामाबाद की पुलिस केस को ही हजम कर जाती है । पुलिस की इस उदासीनता से पिडीता का न्यायपालिका से भरोशा खत्म होता जा रहा है ।

Read more

Sports

मेजर ध्यानचंद खुदीराम बोस व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया याद

Sports

 निजामाबाद बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में मेजर ध्यानचंद व मोहम्मदपुर ठेकमा मेंहनगर तरवां के खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व व निर्देशन में बालक बालिका कुश्ती दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने खेल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल का आनंद लिया 1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोनू प्रथम स्थान आदर्श द्वितीय तथा आंचल चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मी बालिका दौड़ में आरुषि मोदनवाल प्रथम गौरी द्वितीय तथा दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कुश्ती में अनुराग यादव हिमांशु यादव अवनीश यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा हिमांशु कुमार कृष्ण यादव पवन सौरभ ने अपने-अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका कुश्ती में काजल प्रथम अंशिका द्वितीय दृष्टि प्रथम गौरी तिथि पायल प्रथम अनुष्का द्वितीय स्थान प्राप्त करती हुई अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश यादव ने किया विश्वास यादव व अनिल यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व मिष्ठान वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया निर्णय की भूमिका में अरविंद यादव संतोष मनोज इस अवसर पर चंद्र देव यादव हंसराज यादव डॉक्टर आदित्य सिंह आर्यन चंद्रशेखर मनीष रामप्रवेश मेवालाल दीपचंद तथा सम्मानित क्षेत्रवासी व समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Read more

लोक जनशक्ति पार्टी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ में धूमधाम से हुआ संपन्न

People holding flags in a meeting

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ के कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू गोड एवं संचालन रामबचन चौहान ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए बताया कि गरीबों वंचितों शोषितो के हक़ अधिकारों के लिए पार्टी की स्थापना देश के दूसरे अंबेडकर भारत सरकार के गौरवशाली मंत्री गरीबों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान 28 नवंबर सन 2000 में स्थापना किया था जिसके माध्यम से समाज में फैली कुर्तियां के साथ अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया जाता रहा है .

Group of people in a shop.

आज उसी कारवां को आगे बढ़ने का काम भारत सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में आज पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आज इस बात की शपथ लिया जा रहा है पार्टी की नीतियां नैतिकताएं को आम जनमानस के बीच में स्पष्ट एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आकर्षित करेंगे पार्टी में हम लोगों के बीच में युवा नेता के रूप में यशराज पासवान जी का निरंतर सहयोग पार्टी के लोगों को मिल रहा है हम लोग यह आशा उम्मीद करते हैं कि युवा हृदय सम्राट के साथ पार्टी के नीतियों को बढ़ाने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम युवा नेता करेंगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ खड़ा करें निश्चित रूप से पार्टी को एक बड़ा परिवर्तन का लक्ष्य हासिल होगा और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी ।

RO Plant महर्षि दत्तात्रेय स्कूल

Women holding sticks in a gathering.

कार्यक्रम में  प्रवीण कुमार गौतम, सिकंदर गौतम, लाल बिहारी गौतम, नारायण, सुमितविश्वकर्मा, बालचंद जैसवारा,सुनीता विश्वकर्मा, नुरसभा मनिहार, पूनम श्रीवास्तव, सरिता गौतम, सरिता गौतम, गीता चौहान सुमित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे है ।

Read more

TRAINING

बालिकाओं को निशुल्क दिया जा रहा आत्म रक्षा प्रशिक्षण….. अमरजीत यादव

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन जारी है जिसमें सभी बालिकाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए तथा घर से बाहर निकलने पर कुछ और सामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ होने से खुद आत्मनिर्भर बनने हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इससे बालिकाओं में कार्यक्षमता की विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मजबूती के साथ बढ़ रहा है ।

अमरजीत यादव ने कहा कि पिछले लगभग 10 सालों से बालिकाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए भगत सिंह खेल अकादमी में कुश्ती कबड्डी दौड़ आदि खेलों से जोड़कर बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है इस प्रशिक्षण के द्वारा कुछ बालिकाएं खेल से जुड़कर अपना भविष्य संवारने में लगी हुई है जिससे अपना अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही है अमरजीत यादव ने कहा कि सभी लोगों को अपने आस पास बालकों की भांति बालिकाओं को भी खेल से जुड़ने में सहयोग करना चाहिए।

bachchiyan

Read more