Health Care

Health Care: उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर इरफान अहमद होंगे भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित :-

जब भी स्वास्थ्य सेवाएं Health Care की बात हम करते हैं तो हमारे जीवन में सर्वप्रथम आपातकालीन समय में सर्वप्रथम …

Read more

Block News

Block News मिर्जापुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य व अध्यक्ष की बैठक सम्पन्न

Block News बदल रहा ब्लाकों के प्रति नजरिया क्यूंकि ब्लाकों का हो रहा विकास के साथ कार्य क्षमता के अनुरूप …

Read more

sansad

Azamgarh least news: आजमगढ़ से भादुली निजामाबाद लाहीडीह बाजार रोड का सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने किया दौरा

Azamgarh least news लालगंज आजमगढ़ के सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र मे दयनीय स्थिति में पहुँच चुकी रोड भादुली निजामाबाद …

Read more

बीनापारा

UPSLSA: जिले में प्रथम विधिक सेवा केंद्र स्थापित होने वाला सचिवालय बना बीनापारा

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, ( upslsa ) लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के …

Read more

khel

विधानसभा खेल प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी का दबदबा

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ अन्याय…अमरजीत यादव   विधानसभा निजामाबाद में आयोजित युवा कल्याण विभाग …

Read more

रक्तदान

ऐरिफ़ ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगा दी मानवता की मिसाल

रक्तदान

आजमगढ़। ऑल इण्डिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन (ऐरिफ़ ट्रस्ट) एवं स्थानीय सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाबूसलार मड़छा बाजार में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ मौर्य (कोतवाली प्रभारी, महराजगंज) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।
शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान श्रीमती प्रेमशिला एवं श्री रमेश वर्मा ने एक साथ रक्तदान कर “दंपत्ति रक्तदान” की अनूठी मिसाल पेश की, जिसकी सभी ने सराहना की ।

blod donation
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने रक्तदाताओं एवं स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। रक्तदानी मित्रों का यह योगदान कई परिवारों की खुशियाँ लौटाने में मदद करेगा। “जिला ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया और ट्रस्ट द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ० योगेश गौतम, रामदुलारे, विजय प्रताप, बुद्धिराम, बालकिशुन, रामअचल, आदि उपस्थित रहे।

Read more

Kisan neta

किसनों की समस्याओं को लेकर जय किसान आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष ने सौंंपा ज्ञापन

ज्ञापन

किसान आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्वांचल में संचालित होने वाली नहरों तथा माईनरो की 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक बलिया, मऊ ,जौनपुर ,आजमगढ़ ,गाजीपुर ,अंबेडकर नगर, जौनपुर आदि जिलों में ज़्यादातर नहरों व माईनरो में पिछले 5 वर्षों से पानी नहीं आ रहा है कि स्थलीय जांच की गई   आज 19 दिसंबर को  जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव के नेतृत्व आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़  के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम जांच रिपोर्ट मांग पत्र सौपा गया राजनेत यादव ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़,मऊ , बलिया,जौनपुर , अम्बेडकरनगर गाजीपुर आदि जिलों में नहरों का जाल है ज्यादातर किसान नहरों से सिंचाई करते हैं  नहर विभाग की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण  ज्यादातर नहरों तथा माइनरों में पिछले 5 वर्षों से पानी जा ही नहीं रहा है जय किसान आन्दोलन द्वारा मां मुख्यमंत्री जी सूचना देकर आजमगढ़, बलिया,गाजीपुर,मऊ अम्बेडकर, जौनपुर आदि जिलों में कई नहरों तथा माईनरो की स्थलीय जांच की गई शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ़ राजवाहा में स्थित यह है कि जहां जहां रोड इस नहर से क्रास किये है इस पर बनी पुलिया  के दोनों तरफ दो दो सौ मीटर तक नहर की तली चौड़ाई 12 मीटरसे 15मीटर में करके सफाई  तली समतल व दोनों तरफ की पटरियों दो दो सौ मीटर तक  ठीक कर दिया गया है बाकी कि नहर औसत से मात्र 5 मीटर चौड़ी रह गई है जबकि चौड़ाई हेड से टेल तक 12मीटर से 15 मीटर रहना चाहिए सफाई व चौड़ाई के नाम पर  जेसीबी मशीन दौड़ा कर सिर्फ खाना पूर्ति कर दी गई है ।

Kisan neta

तली से मिट्टी भी बाहर न निकाल कर समतल भी नहीं किया गया है अगर कोटिला आजमगढ़ वाराणसी रोड से पुष्पनगर तक 50 किलोमीटर नहर से निकली सब मिट्टी को इकठ्ठा करें तो 10 ट्राली मिट्टी भी नहीं निकली है दिलौरी से संजरपुर तक इस नहर की सर्विस लेन इतनी खराब है कि इस पर मोटरसाइकिल से भी नहीं जा सकते नहर की  चौड़ाई कम व तली समतल न होने के कारण  जब इसमें शारदा सहायक नहर का पानी छोड़ा जाता है तो बहाव न रहने के कारण पानी आगे न बढ़ पाने  से  जगह जगह नहर कट जाती है कभी भी इस नहर का पानी गाजीपुर टेल तक नहीं पहुंच पाता थोड़ा कभी कभी पहुंचा कर फोटो खींच कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है इसके माइनरों को हेड पर सौ  से दो सौ मीटर साफ करके चूना गिरा दिया गया है बाकी किसी भी माइनर को टेल तक तली को समतल व इसकी मिट्टी बाहर नहीं निकाला गया है जिससे हेड से तेल तक पानी नहीं पहुंच पाता । यही हाल शारदा सहायक खंड 23,अम्बेडकरनगर से अम्बारी फूलपुर  निजामाबाद राजवाहा,सोफीपुर राजवाहा, तहबरपुर कप्तानगंज राजवाहा ,मऊ तथा बलिया जिलों में घाघरा नदी से निकली कैनाल व नहरों तथा इससे माइनरों की भी यही  स्थिति है राजनेत यादव  ने कहा कि नंहरों का संचालन जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स के पैसे से होता है हम ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे सरकार से मांग की गई है कि नंहरों के संचालन व सिल्ट सफाई में धांधली करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय नहरों की सफाई तली तथा नहरों की  सर्विस लेन पटरियों पर पड़ी मिट्टियां समतल किया जाय , सभी नहरों तथा माइनरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाया जाए , नहरों में पानी देने की समय सारिणी घोषित किया जाय । किसानों के खेतों में हर हाल में पानी पहुंचाया जाए राजनेत यादव ने कहा कि जय किसान आंदोलन द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचा दी गई है हमारी मांगे पूरा न होने पर मुखर होकर सड़क पर उतरने के  लिए बाध्य होंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगा । ज्ञापन के समय चन्द्रधारी यादव, दिनेश चन्द यादव , आशीष पटेल जिला अध्यक्ष युवा आजमगढ़,श्याम देव यादव जिलाध्यक्ष मऊ, कविता, हमीदुन, निशा,अवधराज यादव ,शैलेश यादव ,अतुल कुमार,भीम आदि लोग मौजूद रहे । 

Read more