#abhipandey
दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर
दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर।
स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मनियारपुर गांव निवासी अमन कुमार (25) पुत्र रामअवध अपने साथी विवेक (25) पुत्र अनिल को बाइक से लेकर अतरौलिया बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों गनपतपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को निकट स्थित 100 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अमन कुमार बीए का विद्यार्थी था और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अशरफी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का रोकर बेजार होना देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रामअवध की ओर से तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है । हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि लिंक रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग भी की है।
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता
गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता
शहर कोतवाली क्षेत्र के सदावर्ती चौक से निकट पंजाब नेशनल बैंक के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गर्भवती महिला अपने इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में आई थी और वापस लौटते समय बैंक के सामने खड़ी बाइक में उस महिला के कार से हल्की टक्कर लग गई, जबकि महिला का ड्राइवर और खुद महिला द्वारा किसी भी वाद विवाद से बचने के लिए माफ़ी तक माँगी गई,
बावजूद इसके महिला के ड्राइवर और उस महिला को सदावर्ती चौक निवासी अंकित सेठ और आशीष सेठ द्वारा काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए जिससे महिला काफी डर गई और चक्कर आने लगे, डरी सहमी महिला तत्काल डायल ११२ नम्बर पर सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुँची, जिससे महिला ख़ुद को सुरक्षित महसूस की,
बात इतने पर ही नहीं खत्म हुई महिला ने जब सारी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजन जिले के किसी बड़े अधिकारी से संपर्क कर त्वरित न्याय की गुहार लगा दी और कोतवाली पुलिस अपने हरकत में आ गई, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन मनबढ़ों को थाने लेकर आई है, और कड़ी पूछताछ कर रही है ।
साइबर फ्राड का 23,190/- रूपया वापस कराया गया |
प्रीति गुप्ता पत्नी रूपेश मोदनवाल निवासी सिधारी थाना सिधारी जपनद आजमगढ की रहने वाली है | आवेदिका द्वारा इन्स्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखकर क्लिक किया गया था | जिससे उक्त विज्ञापन से सम्बन्धित मैसेज व्हाट्सएप्प पर आने शुरू हो गये | उसके बाद टेलीग्राम पर मैसेज आने शुरू हो गये | आवेदिका को उपरोक्त मैसेज का लिंक प्राप्त हुआ | जिससे आवेदिका द्वारा क्लिक करने पर उसको कुछ रूपये 10,20 व 50 रूपये प्राप्त हुए थे | उसके पश्चात् आवेदिका से 29,800/- रूपये भेजने के लिए कहा गया था आवेदिका कुछ लाभांश के लालच में आकर 29,800/- रूपये फ्राडस्टर के खाते में भेज दिया गया था | बाद में आवेदिका को ज्ञात हुआ कि मेरे साथ साईबर फ्राड हुआ है , तो आवेदिका द्वारा साइबर शिकायत नं0 23107250108045 दर्ज कराया गया था । आवेदिका प्रीति गुप्ता पत्नी रूपेश मोदनवाल निवासी सिधारी थाना सिधारी जपनद आजमगढ द्वारा साईबर आनलाइन NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23107250108045 दर्ज कराया गया था | शिकायत दर्ज होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही करते हुए आवेदिका का पैसा 23190 /- रुपया आवेदिका के खाते मे वापस कराया गया । जिसमे उ0नि0 विधनेश वर्मा,उ0नि0 नितीश सिंह ,का0 महेश कुमार ,म0का0 रीना यादव थाना सिधारी आजमगढ़ टीम ने विशेष योगदान दिया ।
कोटिला–मंगरवा मार्ग पर मानक के विपरीत हो रहा पटरी और नाली निर्माण, स्थानीय लोगों में आक्रोश
कोटिला–मंगरवा मार्ग पर मानक के विपरीत हो रहा पटरी और नाली निर्माण, स्थानीय लोगों में आक्रोश

कोटिला–मंगरवा मार्ग पर इन दिनों सड़क के दोनों किनारों पर पटरी एवं नाली निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन यह पूरा निर्माण कार्य टेंडर में निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। पटरियों के अतिक्रमण को हटाए बिना जहां जितनी जगह खाली मिल रही है—कहीं 1 फुट, कहीं 2 फुट—उसी सीमित स्थान पर पटरी डाल दी जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंडर में पटरियों एवं नाली की स्पष्ट मानक चौड़ाई निर्धारित है, लेकिन निर्माण स्थल पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है। असमान चौड़ाई और अधूरी संरचना के कारण भविष्य में दुर्घटना, जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाएगा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस तरह के निर्माण को नहीं रोका गया तो सरकारी धन की भारी बर्बादी होगी तथा स्थानीय जनता को आने वाले वर्षों में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी । इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्र भेजकर तत्काल उच्च-स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की गई है। साथ ही पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि निर्माण कार्य को टेंडर के मानकों के अनुरूप कराया जाए और यदि कहीं लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए ।
आम आदमी पार्टी आजमगढ़ ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर मानक आधारित निर्माण सुनिश्चित कराएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा मिल सके।
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, आज़मगढ़ का के.जी.एस. ग्रुप का आज़मगढ़ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
आईकॉनिक स्कूल ऑफ़ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों का के.जी.एस. ग्रुप शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज़मगढ़ शहर में बड़े …
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेंद्र नाथ मिश्रा जी का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा केक काटकर बहुत धूमधाम से मनाया गया,कमलेंद्र नाथ मिश्रा भाजपा में बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसका कारण है कि उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया।कमलेन्द्र नाथ मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके चलते पार्टी के कार्यकताओं ने उन्हें अपना समर्थन देने में पूरी ताक़त लगा दी और उन्हें अपना समर्थन जन्मदिन की बधाई देते हुए एहसास भी दिलाया।
आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस ने वाराणसी में किया नज़रबंद
जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस प्रशासन ने उनके वाराणसी स्थित आवास पर नज़रबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें थाना बरदह के एसओ राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनज़र नज़रबंद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद में सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी उनके घरों में पुलिस द्वारा नज़रबंद किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन बताया है। उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन विपक्षी आवाज़ों को कुचलने का काम कर रहा है।
टेलीफोनिक बातचीत में जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा—
“मुझे मेरे ही घर में क़ैद कर दिया गया है। यह लोकतंत्र का मज़ाक है। जनता की आवाज़ उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को डराने और दबाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री वाराणसी आएं, इसका स्वागत है, लेकिन विरोधी स्वर को कुचलना लोकतंत्र की हत्या है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा जन – जन तक पहुँच चुका है और जनभावनाओं को दमन के द्वारा दबाया नहीं जा सकता । कांग्रेस कार्यकर्ता और मैं हर हाल में जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती है। “लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन को लोकतंत्र को कुचलने का हथियार बना रही है।”इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कहा है कि इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़े करते हैं।
भाजपा किसान नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम को पत्रक भेजकर आजमगढ़ पुलिस की निरंकुशता पर उठाया सवाल
पुलिस से भाजपा, सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी. महेंद्र मौर्य को न्याय दिलाने के लिए जुटे भाजपाई व समर्थक
आजमगढ़। योगी राज में भाजपाजनों पर हो रहे हमले और उस पर पुलिसिया कार्यवाही में बरती जा रही लापरवाही का आक्रोश समय-समय पर सोशल मीडिया पर तो दिख ही रहा था, बुधवार को यह आक्रोश डीएम कार्यालय के बाहर एक बार फिर देखने को मिला। इस दौरान आजमगढ़ पुलिस से भाजपा और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी…, आजमगढ़ पुलिस अपराधियों की मित्र…., आमजन की सुरक्षा करो आजमगढ़ पुलिस….जैसे गगनचुम्बी नारों से पुलिस विभाग की पोल खोलते हुए जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया। पूरा मामला भाजपा जिलामंत्री महेंद्र मौर्य का है। जिनके साथ बीते 28 अगस्त 2025 की रात्रि में सिधारी थानाक्षेत्र में स्थित बौरहवा बाबा मंदिर से घर जाते समय उनके ऊपर घात लगाये अपराधियों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। उन्होंने डायल 112 कर पुलिस को सूचना दी और अगले दिन 12 बजे थाना सिधारी पर तहरीर भी दिया था।
भाजपा नेता महेंद्र मौर्य का आरोप है कि तहरीर के आधार मुकदमा लिखने में पहले तो थाना पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया फिर टाल-मटोल करते हुए चार दिन तक न्याय से वंचित रख अपराधियों के हौसले को और बुलंद कर दिया गया। डीआईजी को थाना पुलिस की हरकतों का संज्ञान दिलाने के बाद पांचवें दिन मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिधारी एसओ ने मामूली धाराओ ंमें मुकदमा पंजीकृत कर इतिश्री कर लिया। भाजपा नेता महेंद्र मौर्य ने सिधारी थाने की इन कारस्तानियों को अपराधियों का बचाने का प्रयास करार देते हुए खाकी पर सवाल उठा रहे है।
इसी विषय को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी को संबोधित शिकायती पत्र जिला प्रशासन को देने पहुंचे थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में बहुत से भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों जुट गये और न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। भाजपा महेंद्र मौर्य ने यह भी कहाकि पूरी जिन्दगी भाजपा का सेवक रहा हूं लेकिन आज अपने ही सरकार के पुलिस अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार हो चुका है।, उन्होंन यह भी कहाकि अगर मेरी हत्या होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। श्री मौर्य ने कहाकि जब पुलिस का रवैया उनके साथ ऐसा है तो आमजनता के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच आधुनिक टेक्निक से कराए जाने के साथ मामले की जांच/विवेचक निष्पक्ष कराने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं की पृनरावृत्ति न हो सकें। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए अन्य मामलो ंमें भी पुलिस द्वारा की गई लीपापोती का भी जिक्र कर व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया।
भाजपा नेता पूर्व जिला मंहामंत्री ब्रजेश यादव ने कहाकि महेंद्र मौर्य, समाज की लड़ाई लडते है, प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए और अतिशीध्र निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाए साथ ही साथ पूरे जनपद में किसी भी थाने पर अगर कोई पीड़ित तहरीर लेकर पहुचे तो उसकी शिकायत अक्षरशः दर्ज की जाए।उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार किसके दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, विलंब से मुकदमा दर्ज होने से अपराधियो के हौसले बुलंद हो रहे है, प्रशासन न्याय के लिए किसके आदेश का इंतजार कर रही।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, अमित सिंह, शशिकांत वर्मा, पवन कुमार मौर्य, प्रशांत मौर्य, सर्वेश मौर्या, देवनरायन मौर्या, चन्दू मौर्य, संतोष मौर्य,उत्कर्ष सिंह,विजेंद्र कुमार मौर्य, कृष्णा मौर्य, राजेश सिंघानिया, संदीप मौर्य, जयवीर मौर्य, लारा गोंड सूरज मौर्य, अनिरुद्ध यादव, राजकुमार यादव, नरसिंह यादव, रूपचन्द्र मौर्य, अजय मौर्य, महेंद्र चौहान प्रदीप चौहान, शशिकांत चौहान, सोनू मद्धेशिया सत्यम गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया, अनूप ताम्रकार, शशिकांत सेठ, भवानी सेठ, राजू वर्मा, दिनेश सेठ, कुनाल सेठ, सोनू सेठ, बच्चा सेठ,सतीश ताम्रकार, पप्पू ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार, मयंक निगम, मनीष निगम, सहित भारी संख्या में भाजपाजन व समर्थक शामिल रहे।