कुश्ती

विश्व कुश्ती दिवस के अवसर पर किया गया बालिका कुश्ती का आयोजन….. अमरजीत यादव

कुश्ती

विश्व कुश्ती दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में बालक एवं बालिका कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कुश्ती प्रतियोगिता के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर बालक एवं बालिकाओं को कुश्ती खेल की विशेषताओं एवं देश में कुश्ती की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल से जुड़ने की अपील करते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि दुनिया में खेल ही एक ऐसा माध्यम है कि गांव गरीब व किसान के बच्चों को भी कम से कम खर्च में खेल से जोड़कर खिलाड़ियों का भविष्य संवारने का प्रयास किया जा सकता है |
vaidy
कुश्ती आदि व अनादि काल से चलती चली आ रही खेल विधा है जिसका प्रचलन ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों तक फैला हुआ है जिसका मार्ग दर्शन व प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क भी उपलब्ध हो जाता है लेकिन आधुनिकता के दौर में तकनीकी युक्ति कुश्ती के प्रशिक्षण हेतु योग्य एवं कुशल प्रशिक्षक का मार्गदर्शन अति आवश्यक है जो मिट्टी के स्थान पर मैट पर होता है इसके लिए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के सहयोगी अरविंद यादव संतोष मनीष गुप्ता तथा रामप्रवेश यादव ने कहा कि अगर कम से कम हर व्लाक स्तर पर एक स्टेडियम का निर्माण कराकर गांवों में दवी प्रतिभाओं को अवसर दिया जाय तो देश में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मिलेंगे इस अवसर पर अमरजीत यादव ने कहा कि बालकों के साथ बालिकाओं को भी खेल से जोड़कर आगे बढ़ाना हम लोगों का लक्ष्य है जिसके लिए हर व्लाक में भगत सिंह खेल अकादमी के माध्यम से कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है |
gst
अमरजीत यादव ने कहा कि आज से लेकर विश्व ओलंपिक दिवस तक खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जगह जगह पर समर कैंप का आयोजन कर बालक और बालिकाओं को कुश्ती खेल से जोड़ने का काम किया जाएगा जो पिछले आठ वर्षों से होता चला आ रहा है इस अवसर पर ग्राम प्रधान हंसराज यादव चन्द्र देव यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन रामफल सुरेन्द्र तथा सैकड़ों सम्मानित सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Read more

रामकेश

काँटा-काँटे से निकाला जाता है, फूल से नहीं – लेखक रामकेश एम. यादव

कांटा

आजमगढ़, गाँव तेजपुर,ब्लॉक व तहसील मार्टिनगंज के मूल निवासी रॉयल्टी प्राप्त कवि, गीतकार व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम. यादव मुंबई ने अपने गृह जनपद आज़मगढ़ के एक प्रेस वार्ता में पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार आतंकवादिओं के खिलाफ जो सख्त कदम उठाई और आगे उठायेगी, बिलकुल वाजिब है क्योंकि काँटा-काँटे से निकलता है, फूल से नहीं। चार बार मुँह की खाने के बावजूद भी पाकिस्तान सुधरकर हमारा एक अच्छा पड़ोसी नहीं बन सका, तकलीफ की बात है। जब तक उसका निजी नुकसान नहीं होगा, तबतक कुछ सुधरने की उम्मीद करना सही भी नहीं। भीख का कटोरा लेकर देश-देश घूँमनेवाले पाकिस्तान की माली हालत बेहद ख़राब है वहीं पूरी दुनिया हमारे देश को सर-आँखों पर रखती है।

vaidy
गौरतलब है कि रामकेश  बृहन्मुम्बई महानगरपालिका में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपना सारा समय साहित्य लेखन में व्यतीत कर रहे हैं। अब तक इन्हें 421 पुरस्कारों व सम्मानपत्रों से नवाजा जा चुका है। 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव का 1700 से अधिक लेख आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती विभाग व अभ्यासक्रम संशोधन मण्डल पुणे द्वारा इनकी 2 रचनाएँ पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। इनका साहित्य-लेखन अनवरत जारी है।

gst

यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आज भी समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं। इन्हें हाल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक स्मृति सम्मान 2025- निस्वार्थी राष्ट्रीय समूह ढाणा झज्जर हरियाणा, संस्थापक:अशोक कुमार जाखड़, सह-संस्थापिका: अपराजित शर्मा,अध्यक्षा: रश्मि पाण्डेय शुभि जी ने सम्मानित किया है।

भारत

Read more

ज्ञापन

उत्तर प्रदेश किसान सभा ने डीएम को 8 सूत्रीय मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

ज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश किसान सभा ने डीएम को 8 सूत्रीय मांग को लेकर सौपा ज्ञापन और कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण लगातार किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में केंद्र व राज्य अखिल भारतीय किसान सभा के आहवान पर आपको अवगत कराना है कि केंद्र सरकार की सरकार द्वारा स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार कृषि उपज मूल्य देने का कानूनी अधिकार न दिये जाने के कारण कर्ज में डूबे किसानों को तत् अनुल कर्जमाफी दिया जाना नितांत आवश्यक है ताकि किसान आगे भी पूरे मनोयोग से किसानी कार्य में तल्लीन रहे अन्यथा देश को बड़े संकट से जूझना पड़ेगा । यह भी बताना है कि इन आर्थिक दबावों के कारण, भाजपा सरकार के कार्यकाल में 1,20,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
प्रतिदिन 31 किसान अपनी जान दे रहे हैं। इस संकट से किसानों को उबारना केंद्र व राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। सरकार ने कॉर्पोरेट कंपनियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ करने के लिए कानून बनाया लेकिन कर्जग्रस्त किसानों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया। यह स्पष्ट भेदभावपूर्ण व्यवहार है। आज सरकार विरोधी नीतियों के कारण किसान स्वीकार कर रहे है कि कृषि सेवा और उत्पादन की सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए किसानों को फसल उत्पादन से प्राप्त आय भोजन, वस्त्र, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पर्याप्त नहीं हो रहे है जो केंद्र व राज्य सरकार की कृषि-विरोधी नीतियों के कारण ही हुआ है। ऐसे में किसान कर्ज के बोझ तले दबता चला जा रहा है । निम्नलिखित कारणों का संज्ञान ग्रहण करते हुए किसान हित में आवश्यक कार्यवाही करें, जो कि निम्नवत् है।

प्रदर्शन

1. स्वामीनाथन आयोग सूत्र C2+50% के अनुसार फसलों का आधारभूत मूल्य निर्धारित नहीं किया जाता । 9 दिसंबर 2021 को किसान आंदोलनकारियों को दिए गए आश्वासन के बावजूद, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी नहीं दी गई। दी जाये।

gst

2. बार-बार विदेशी कृषि उत्पादों का आयात करके हमारी फसलों के दाम जानबूझकर गिराए गए है।
3. शिक्षा स्वास्थ्य जती दुनियादी जरूरतों पर खर्च सरकारी नीतियों के निजीकरण से बढ़ गया है।
4. कृषि आदानों (जैसे उर्वरक बीज) पर अत्यधिक कर लगाकर उत्पादन लागत बढ़ाई गई है।

vaidy

5– सभी किसानों के कर्ज (फसल, पंपसेट, शिक्षा, आवास आदि) पूर्ण माफी पेषित की जाए ।

6– स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP को कानूनी गारंटी दी जाए।

7- धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर भेद किए बगैर सभी किसानों को कर्जमाफी दी जाए।
8– प्रत्येक किसान परिवार को प्रति माह 10,000/- रू. बुढ़ापे की पेंशन दी जाय ।

Read more

ज्ञापन

समर कैंप के समय होने वाली समस्याओं के संबंध में अनुदेशक और शिक्षामित्रों ने सौपा ज्ञापान

ज्ञापन

दिनांक 19 मई2025 दिन सोमवार को अनुदेशक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आजमगढ़ गणेश के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को समर कैंप में होने वाली समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया गणेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार व विभाग द्वारा सिर्फ अनुदेशक शिक्षको के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है ब्लॉक अध्यक्ष रानी की सराय अमरजीत यादव ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में बिना किसी व्यवस्था व तैयारी के जो हिटलरशाही के दम पर अनुदेशक व शिक्षामित्र शिक्षकों को जबरदस्ती ड्यूटी की जिम्मेदारी दी जा रही है उसमें अगर किसी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व विभाग की होगी अगर इसी क्रम में किसी अनुदेशक या शिक्षा मित्र को कोई समस्या होती है तो उस परिवार को 1करोण का मुआवजा व परिवार में एक सदस्य को बिभाग में नौकरी की व्यवस्था की जाए |

ज्ञापन

इस अवसर पर लालचंद यादव मिथिलेश यादव शादाब पंकज सपना अंजू सुरेश कुसुम अप्सरा निशा शिवानी शादाब आदि सैकड़ों की संख्या में अनुदेशक शिक्षक उपस्थित रहे बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो रहा I माह अप्रैल से ही संपूर्ण उत्तर प्रदेश मे भीषण गर्मी,लू, और हीट वेब चल रही जिसके कारण बच्चे सहित आम जनमानस जहां अचानक तेज बुखार उल्टी दस्त कभी कभी जान लेवा हो रही वंही इस मौसम की गंभीरता को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल माह से शिक्षण कार्य मे परिवर्तन करते हुए 7:30-12 बजे किया गया है I जबकि मौसम विभाग के आंकड़े अनुमान कर रहे है कि माह मई के अंतिम सप्ताह और जून मे तापमान 45 डिग्री से 50 डिग्री तक रहने की संभावना है जिसमे बच्चो को घर से बाहर न निकलने की सख्त चेतावनी दी जा रही है ऐसे मे बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नौनिहाल बच्चो को 21 मई से 15 जून तक समर कैंप के नाम से विद्यालय मे बुलाना बच्चों के जीवन से खिलवाड करना है दोपहर 10 बजे घर वापसी के समय भीषण लू लगने से किसी अप्रिय घटना घटित होने के पूर्ण उम्मीद है ऐसे मे समर कैंप मे विद्यालय का संचालन अनुदेशक से संचालित करवाना बिल्कुल ही वाजिब नही किसी अप्रिय घटना घटित होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी अनुदेशक को ही दी जायेगी ऐसे मे जबकि अनुदेशक का कार्यकाल प्रतिवर्ष 31 मई को संविदा अवधि समाप्त हो जाती है नवीन संविदा अवधी का अनुबंध 16 जून से प्रारंभ होता है इस प्रकार अनुदेशक उक्त समर कैंप अवाधि मे अनुदेशक कार्मिक नही होता बावजूद इसके बच्चो के जीवन से खिलवाड करना शासन के इस आदेश का कोई औचित्य नही |सभी संगठनो ने  निम्नवत माँग करते है कि तत्काल प्रभाव से समर कैंप के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाय I फिर भी सरकार की मंशा इस दिशा मे स्पष्ट न हो तो संगठन निम्न माँग करता है |

gst

1- समर कैंप समयावधि मे परिसर अथवा बाहर घटित होने वाली छात्र/विद्यालय मे किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी अनुदेशक नही लेग
2- समर कैंप मे अनुदेशक की ड्यूटी अनिवार्य रूप से न लगायी जाय बल्कि स्वैक्षिक हो
3- समर कैंप मे दिये जाने वाले मानदेय 6000 से बढ़ाया जाय
4- समर कैंप दौरान अगर किसी अनुदेशक के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ( दुर्घटना, मौत) होने पर परिवार को राहत सहयोग दिया जाय तथा परिवार के किसी एक सदस्य को विभाग मे नियुक्त किया जाय
5- समर कैंप अवाधि मे की गयी ड्यूटी के प्रतिरूप मे संविदा अवधी का प्रतिकर या आकस्मिक अवकाश संविदा अवधी मे दिया जाय
6- अनुदेशको को नियमित वेतन भुगतान होने तक 11 माह 29 का मानदेय, प्रतिवर्ष मानदेय मे 25℅ वृद्धि, शिक्षकों को मिलने वाले समस्त अवकाश ( आकस्मिक अवकाश चिकित्सा अवकाश, CCL अवकाश प्रतिकार अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश) तथा मृतक उपरांत परिवार की देखभाल हेतु आश्रित को उपयुक्त सहायता की जाय |
वैद्य

Read more

भागवत

श्रीमद् भागवत कथा

” गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण”

उपरोक्त उद्गार श्रीमद्भागवत यज्ञ के तत्वावधान में आयोजित कथा के पंचम दिवस कथा वक्ता श्री श्रीविष्णुदत्त शर्मा (श्रीधाम वृन्दावन) के हैं । महराज श्री नें अपने पावन उद्गार में ब्यक्त किया कि आज जो भागवत जी की कथाएं आयोजित हो रही हैं यह केवल संतों की करुणा का ही प्रतिफल है। जगत के कल्याणार्थ ही संत जन धराधाम पर विचरण करते हैं।

भागवत
प्रस्तुत पावन कथा आजमगढ़ जनपद के पूरादुबे, अहिरौला में आयोजित है। पंडित श्री श्रीराम पांडेय जी जो कि स्वयं भागवत जी के उद्भट विद्वान हैं, आपके सुपुत्र आचार्य हर्षचरित(देवेन्द्र)पांडेय जी मुंबई में रहकर देश विदेश में कर्मकाण्ड एवं श्रीमद्भागवत जी की कथा कहते हैं।
आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्मकाण्ड के आचार्य श्री बलभद्र गुरु जी अपने सहयोगी आचार्य जनों के साथ प्रभात की मंगल बेला से ही पूजन एवं पारायण के कार्य प्रारंभ करते हैं।

भागवत
आयोजन में श्री श्री 108 श्रीक्षेत्र दुर्वासाधाम महामंडलेश्वर शुभम दास जी महाराज तथा मंडलेश्वर मुन्ना बाबाजी (दैवज्ञ) महाराज भाजपा नेता श्रीनरेंद्र सिंह,डा अजय पांडेय,पत्रकार सौरभ मिश्र,अरुण उपाध्याय योगेन्द्र चौबे ग्राम प्रधान शत्रुघ्न कन्नौजिया मनिकलाल यादव रवीश पांडेय , आचार्य मधुसूदन उपाध्याय आदि की गरिमामई उपस्थिति श्लाघ्य है।

Read more

मेधावी

मेधावी प्रतिभा वान खिलाड़ियों का उत्साह एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

मेधावी

दिनांक 15 मई 2025 दिन गुरुवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में प्रतिभा वान खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को लड्डू खिलाकर उत्साह वर्धन करते हुए सम्मानित किया गया अमरजीत यादव ने बताया कि 15 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं में गौरी प्रजापति संदीप यादव इंद्रेश तथा मधु विश्वकर्मा 18 मई से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जिसका आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में होने वाला है |

मेधावी

उसमें आजमगढ़ जिले की तरफ से प्रतिभाग करेंगे | ग्राम प्रधान हंसराज यादव ने कहा कि हमें बहुत ही गर्व है कि हमारे एकेडमी के खिलाड़ी पूरे प्रदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं डॉ आदित्य सिंह ने कहा कि इतनी कम समय में तथा सुविधा एवं संसाधन के अभाव में भी इस तरह की उपलब्धि से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है अमरजीत यादव ने कहा कि अगर इसी तरह क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलता रहा तो बच्चियाँ एक नया इतिहास बनाएगी | इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव प्रबंधक सुरेन्द्र यादव रामप्रवेश संतोष ज्ञान चंद चन्द्रशेखर आर्यन तथा अन्य सम्मानित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे समस्त सम्मानित क्षेत्र वासियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे थे |

मेधावी

Read more

जुलूस

कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में मंत्री विजय शाह के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला गया

 

जुलूस

भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कुँवर विजय शाह के खिलाफ आज ज़िला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा तीव्र विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में रैदोपुर तिराहा से गांधी प्रतिमा तक एक आक्रोश जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियाँ और नारों के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की।
कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि—“भारतीय सेना का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी जाँबाज़ अधिकारी पर सांप्रदायिक टिप्पणी केवल सेना ही नहीं, देश की धर्मनिरपेक्ष आत्मा पर हमला है। बीजेपी सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

जुलूस में रियाजुल हसन, तेज बहादुर यादव, सुरेंद्र सिंह , चंद्रपाल यादव, अंसार अहमद , मुन्नू यादव, मुन्नू मौर्य,शीला भारती, गोपाल राय, बेलाल बेग , विपिन पाठक , अजीत राय, हरीओम उपाध्याय , राहुल राय, सुनील सिंह , राजाराम यादव, हाजी इफ़्तिक़ार अहमद, आमिर, तुषार सिंह पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Read more

ज्ञापन

आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ आजमगढ़ ने डी.एम. को सौंपा ज्ञापन

[ez-toc]ज्ञापन

कड़क तेज धूप व गर्मी में बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रण हेतु संचालित परिषदीय सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड (यू०पी बोर्ड, सी०बी०एस०सी० बोर्ड,, आई०सी०एस०सी० बार्ड ) से मान्यता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा से 1 से 8 तक ) में 20.05.2025 से अवकाश होना सुनिश्चित है जिसके अन्तर्गत अधिकांश आगनवाड़ी केन्द्रो का संचालन प्रा0वि0 में हो रहा है। जिसमे ऑगनवाड़ी केन्द्रो पर आने वाले बच्चे ( 03 वर्ष से 06 वर्ष की आयु) प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से भी काफी छोटे बच्चे है ।आने वाले छोटे बच्चों को देखते हुए अवकाश घोषित  किया जाय ताकि बच्चों को गर्मी में बाहर निकलने से बचाया जा सके ।

किसान

अवकाश की अवधि में आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों / मिनी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन वितरण कराते हुए सामुदायिक गतिविधियों, गृह भ्रमण / बच्चों का वजन / बी०एच०एम०डी० सहित सरकारी कार्यों जैसे बी०एल०ओ० आदि का कार्य करती रहेंगी । ज्ञापन के समय नीतू पाण्डेय जिलाध्यक्ष के साथ प्रमिला यादव सरिता सिंह वंदना मोर संदीप शवास्तव अर्चना सिंह कुसुम उपाध्याय वंदना मौर्य सीमा सिंह  प्रतिमा सिंह संदीप श्रीवास्तव इत्यादि लोग गमजूद रहे ।

ज्ञापन

Read more

उत्तरा आर्ट गैलरी देहरादून में दिखी ‘सिल्कयारा टर्नल त्रासदी’ की संवेदनात्मक झलक

14 मई 2025 को देहरादून स्थित उत्तराखंड संस्कृति विभाग की उत्तरा आर्ट गैलरी में दिवंगत कलाकार कृतिका उनियाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

 

देहरादून

इस आयोजन का उद्घाटन यशकृतिका फाउंडेशन की अध्यक्षा कमलेश नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। यह प्रदर्शनी न केवल स्व. कृतिका को श्रद्धांजलि है, बल्कि नगर की कला-संस्कृति को समर्पित एक सजीव सांस्कृतिक पहल भी है। उद्घाटन समारोह में नगर के प्रतिष्ठित चित्रकारों, साहित्यकारों, फिल्म निर्माताओं और कला प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रमुख अतिथियों में यशकृतिका फाउंडेशन के सचिव यशपाल उनियाल, कृतिका के कलागुरु मोहम्मद मोईन, “पहाड़ों की आवाज़ सुनो” के निदेशक नरेंद्र रौथाण, वरिष्ठ चित्रकार भरत भंडारी, साहित्यकार वेदिकावेद, राजेंद्र सिंह उनियाल, प्रमोद रावत, सतपाल गांधी, फिल्म निर्देशक दानिश, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देहरादून

प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग,वॉटर कलर, रेखाचित्र, एक्रेलिक और मिनिएचर शैली में बनीं पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, अमूर्त (Abstract) और यथार्थवादी चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रमुख चित्रकारों में डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ. राजकुमार पांडेय, कहकशां, और चंद्रबहादुर रसाइली की कलाकृतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार पांडेय द्वारा निर्मित “सिल्कयारा टर्नल त्रासदी” पर आधारित कलाकृति ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। इस रचना में एक ओर त्रासदी की पीड़ा तो दूसरी ओर मानवीय साहस और संवेदनाओं का गहन चित्रण किया गया है, जिसे वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा संरचनात्मक मार्गदर्शन मिला।

देहरादून

प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों — मीनाक्षी नेगी, देवांगी जगूड़ी, रिया गौड़, मनन दानिश,शमशेर वारसी, स्नेहा कुमारी और प्रज्ञा वर्मा की रचनाएं भी खूब सराही जा रही हैं। यह प्रदर्शनी 14 मई से 20 मई 2025 तक प्रतिदिन दर्शकों के लिए खुली रहेगी, जो कला प्रेमियों को युवा और वरिष्ठ कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक ही मंच पर देखने का दुर्लभ अवसर प्रदान करती है।

Read more

पहलवान

भाजपा नेता विजय शाह के ऊपर कायम हो देशद्रोह का मुकदमा…..अमरजीत यादव

पहलवान

भाजपा नेता विजय शाह के ऊपर कायम हो देशद्रोह का मुकदमा…..अमरजीत यादव

हमारे देश में आपरेशन सिंदूर में अपना भरपूर योगदान कर देश की रक्षा एवं स्वाभिमान हेतु समर्पित बहन सोफिया कुरैशी के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले आतंकवादियों की बहन कहने वाले भाजपा के विधायक विजय शाह के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए प्रधानमंत्री जी को इस देश द्रोही के बयान पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए मोदी जी जबाब दिजिए कहा गया नारी सम्मान और सैनिक सम्मान का संकल्प राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन होना चाहिए |

किसान

जब तक विजय शाह के ऊपर कार्यवाही नहीं हो जाती यही हमारा देश है कि दाल मांगने वाले सैनिक के ऊपर देशद्रोही कहकर कार्यवाही हो जाती है और दाल पैदा करने वाले किसानों के उपर अपने हक अधिकार मांगने पर देशद्रोही कहकर मुकदमा हो जाता है लेकिन इस तथाकथित रामराज में अत्याचार करने वालों पर नहीं अत्याचार सहने वालों पर कार्रवाई होती है कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि हमारे देश के सत्ता के मद में चूर नेता और मंत्री को क्या बोलना चाहिए उनको यह भी पता नहीं है इसलिए देश के नौजवान किसान और मजदूर सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि में हर देशवासियों को आजादी मिली है उसे आजादी की सीमा वहीं समाप्त हो जाती है जहां किसी दूसरे की आजादी को बाधा उत्पन्न होती है।

Read more