ap775147b@gmail.com
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
आज़मगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपने गुरुओं के प्रति आदर व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के सच्चे निर्माता हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा प्रदान करते हैं।
प्रबंध निदेशक ने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे कोई पत्थर छैनी और हथौड़े की चोट सहकर मूर्ति का रूप लेता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपने परिश्रम और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देकर उन्हें उजाले की राह दिखाते हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाकर, केक काटकर, उपहार भेंट कर और सम्मानजनक शब्दों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही विद्यार्थियों ने जीवनभर अपने शिक्षकों का आदर करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह और संरक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और मजबूत बना गया, बल्कि सभी के हृदयों में स्नेह, प्रेरणा और आदर की अविस्मरणीय छाप छोड़ गया।
एयरटेल पेमेंट बैंक ने खाताधारक के परिजन को दिया 3 लाख का चेक
एयरटेल पेमेंट बैंक ने सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को सौंपा तीन लाख का बीमा चेक
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गल्ला गांव निवासी रबिंद्र चौहान की बीते 8 जून को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रबिंद्र चौहान एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहक थे। एयरटेल पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाता खोलने पर मुफ्त दुर्घटना बीमा प्रदान करता है। इसी योजना के तहत मृतक की पत्नी गायत्री कुमारी को तीन लाख रुपये का बीमा भुगतान किया गया।
मृतक के परिजनों की उपस्थिति में एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारियों और सेल्स हेड पवन सिंह, डिस्ट्रीब्यूशन हेड कुनाल झा ने गायत्री कुमारी को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर पवन सिंह ने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक में बचत खाता खोलने के साथ ही ग्राहकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में जोनल मैनेजर अमन जयसवाल, ग्राहक सेवा अधिकारी संजय मौर्या, टेरिटरी मैनेजर भूपेश पाण्डेय और बीसी एजेंट शैलेन्द्र सिंह (दी वर्ड कंप्यूटर) भी मौजूद रहे। यह पहल न केवल मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि एयरटेल पेमेंट बैंक की ग्राहक हितैषी नीतियों को भी दर्शाती है ।
दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम आजमगढ़ में संपन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ पर दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त से …
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा
आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा व पूर्वांचल जन मोर्चा राष्ट्रीयअध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने आज जनसंपर्क यात्रा का विधानसभा सदर के पल्हनी ब्लॉक के ग्राम सभा मौलानापुर माफी में भोलेनाथ के स्थान का नव निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ कर यात्रा शुभारंभ किया गया श्री शिल्पकार ने कहा कि यह कार्य अपने पार्टी के अती पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अनिल विश्वकर्मा एवं उनके पिता स्वर्गीय सीताराम विश्वकर्मा के स्मृति में कराया जा रहा है हर सामाजिक गतिविधियों को अधिक से अधिक मजबूत करने का प्रयत्न किया जा रहा है साथ ही ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा के चुनावों के लिए पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है जिसमें आम जनमानस का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है समाज में भी एक संदेश का प्रचलन हो रहा है जब खुद हम लोग जागेंगे तब परिवर्तन होगा स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए हमारे राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस लगातार प्रयासरत है समाज में फैली कुर्तियों को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं उनके पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण संकल्पित है निश्चित रूप में एक बड़ा परिवर्तन जो होगा वह हमारे पार्टी के सहयोग से होगा जनमानस का विश्वास जो हासिल हो रहा है वह बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित करा रहा है आज जनसंपर्क के दौरान विश्वकर्मा वंशियों से वार्ता कर यह चर्चा हुआ कि बहुत ही जल्द श्री भगवान विश्वकर्मा जी के 17 सितंबर को पूजन उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग देश के राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से राष्ट्रीय अवकाश की मांग किया जाएगा ।
समय से पहले अगर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं हुआ तो संपूर्ण विश्वकर्मा वंशी लोग आंदोलनकारी बनें ने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी!
जनसंपर्क यात्रा के दौरान साथ में उपस्थित श्रवण विश्वकर्मा , सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, गोपाल ठठेरा, अवधेश ठठेरा, सौरभ विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार गौतम, रामहरख यादव , आशीष यादव, शैलेंद्र चौहान, राहुल बनवासी, कतवारू बनवासी, रामफल बनवासी, दुर्बल बनवासी हजारों हजार के संख्या में लोगों ने जनसंपर्क यात्रा का सौभाग्य एवं आशीर्वाद सहयोग प्रदान किया .
6000 में 36 काम नहीं करेंगे – पंचायत सहायक
क्रॉप सर्वे के बहिष्कार और प. सहायक पे हुवे FIR का कड़ा विरोध
कलेक्ट्रेट परिषद में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक लगातार प्रदर्शन करके जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । इस प्रदर्शन के दौरान परिसर मे गाड़ियों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगी हुई थी । हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया था ।
आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर डेटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान के खिलाफ जिले के बरदह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डेटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान पर आरोप है कि डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे कार्य करने के लिए जो निर्देश दिया गया, उसे मना किया गया।
इसके साथ ही सभी पंचायत के सहायक अकाउंटेंट डेटा एंट्री ऑपरेटर को गुमराह करके भड़काने का काम किया। जिसके कारण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिस तरह से सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी यासिर खान ने संगठन बनाकर लोगों को भड़काने कार्यालय में गैरमौजूद न रहने फोन करने पर फोन ना उठाने अधिकारियों को अभद्र भाषा बोलने जैसे कई गंभीर मामले भी सामने आए हैं।इसके साथ ही पंचायत संघ का अध्यक्ष बनकर सूचना और मीडिया में गोपनीयता भंग करने का लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में लगातार सरकारी काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले में यह भी शिकायत मिली कि यासिर खान जो की पंचायत सहायक है। 391 सेवाओं के लिए 30 प्रति की दर से 11730 रुपए आम जनमानस से वसूली की। ऐसे में जिले के डीएम ने यासिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।