ap775147b@gmail.com
अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया
आजमगढ़ कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बौद्ध सत्य भारत रत्न गरीबों वंचितों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया गया इसी कार्यक्रम के दौरान शिल्पकार द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था बाबा साहब एक महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता थे, जिन्होंने भारत के संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता की और देश के पहले कानून मंत्री बने उन्होंने दलितों और हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाति व्यवस्था का विरोध किया शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया और बौद्ध धर्म अपनाया उन्हें “भारतीय संविधान का जनक” कहा जाता है ।
उनके जीवन के मुख्य बिंदु जन्म और शिक्षा 14 अप्रैल 1891 को महू( मध्य प्रदेश) में जन्म कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की दलितों के लिए समानता और न्याय के प्रबल पैरोकार अस्पृश्यता छुआछूत के उन्मूलन के लिए जीवन भर संघर्ष किया भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार और प्रारूप समिति के अध्यक्ष सभी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता और समानता सुनिश्चित की स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की महिलाओं के अधिकारों और श्रमिक सुधारो के लिए कार्य किया हिंन्दू कोर्ट बिल के माध्यम से महिलाओं का सम्मान अधिकार दिलाने का प्रयास किया लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया समानता और अहिंसा का प्रचार किया भारतीय संविधान के जनक के रूप में सम्मानित उनकी रचनाएं” जाति का विनाश” ” बुद्ध और उनका धम्म” जो आज भी प्रासंगिक है 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया ।
बाबा साहब का उज्जवल कृत और कार्यों का वर्णन जनों जन्मांतर तक होता रहेगा हम ही नहीं हमारे आने वाली पीढ़ियां भी उनकी श्रृणी रहेंगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राय स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब ने सदैव बाबा साहब की नीतियों को आगे बढ़ने का काम किया आज उन्हीं के नक्शे कदम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमारपारस जो निरंतर प्रयास कर रहे हैं जो प्रशंसनिक एवं सराहनीय है! कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरसबा एवं संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी ओम कार्यकर्तागण सर्वश्री:- रमाकांत ठठेरा, बालचंद जायसवाल, रामसरन राम, सिकंदर गौतम, राजेश ठठेरा, रोहितमोदनवाल, अजय मोदनवाल, सोहनलाल वर्मा, अंश गौतम, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, चंद्रमी गौतम, संगीता गौतम, कवितासरोज, पूजा सरोज, संजू गोड, सरिता भारती, पूनम श्रीवास्तव, तेजा, कांति भारती, शीला देवी जिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम समेत हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता एवं पाधिकारीगढ़ उपस्थित रहे ।
मानवता को शर्मसार करती निजामाबाद थाने की पुलिस
निजामाबाद ।निजामाबाद कस्बे की तेलीपुर मुहल्ले की रहने वाली चिन्ता देवी पत्नी मिठाईलाल सोनकर ने एक प्रार्थना पत्र दिनांक 15/11/2025 को निजामाबाद पुलिस थाने में दी थी कि उसका लड़का आशीष सोनकर रोजी रोटी के लिए ऑटो रिक्शा चलाता है। चिन्ता देवी ने यह आरोप लगाया है कि उसके पुत्र आशीष का ऑटो रिक्शा संदीप सोनकर पुत्र सेतू सोनकर और पप्पू सोनकर पुत्र विक्रम सोनकर शंघई पुर के निवासी ने अपने बहनोई को पहुंचाने के लिए मोलनापुर के लिए भाड़ा बुक कराया था।
शाम 7 बजे आशीष सोनकर संदीप सोनकर पप्पू सोनकर और इनके बहनोई को लिवाकर मोलनापुर गया और करीब 9 बजे वापस आते हुए असनी भट्ठे के पास पहुंचने के पास संदीप और पप्पू सोनकर ने आशीष से ऑटो रिक्शा छीनने लगे इसका विरोध आशीष द्वारा किया गया तो चलती गाड़ी में हाथा पाई करने लगे जिससे ऑटो रिक्शा का बैलेंस बिगड़ा और ऑटो पलट गया और आशीष ऑटो के नीचे दब गया विपक्षी संदीप और पप्पू मौके से फरार हो गए।आशीष के शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आए किसी तरह से लोग आशीष को काफी मेहनत के बाद निकले जहां उसको काफी चोट आई थी खून से लथपथ घर वालो ने तुरंत आशीष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।
पांच दिन आई सी यू में रहने के बाद घर वालों ने निजामाबाद पुलिस थाने में 15/11/2025 को नामजद प्रार्थना पत्र दिया मगर निजामाबाद थाने की पुलिस जांच करके मुकदमा लिखने की जगह घायल व्यक्ति की माता चिंता देवी को थाने से ही भगा दिया गया । थक हार कर चिंता देवी ने एस पी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया और एस पी के यहां से आश्वासन दिया गया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल कराया जाएगा मगर निजामाबाद की पुलिस पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की जगह सौदेबाजी में लिप्त हो गई । अब पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है या निजामाबाद की पुलिस केस को ही हजम कर जाती है । पुलिस की इस उदासीनता से पिडीता का न्यायपालिका से भरोशा खत्म होता जा रहा है ।
एस बी आई ग्राहकसेवा केंद्र घूरीपुर शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन
निजामाबाद आजमगढ़। एस बी आई ग्राहक सेवा केंद्र घूरीपुर मोड़ निजामाबाद का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक निजामाबाद के प्रबंधक राकेश कुमार सरोज,फील्ड ऑफिसर अंबिका उपाध्याय,कैशियर कृष्ण भूषण ने फीता काटकर किया । भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र निजामाबाद घूरीपुर के संचालक राहुल कुमार गौड़ ने कहा कि ग्राहक सेवा ही हमारा परम उद्देश्य है । ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो इसीलिए हमारे ग्राहक सेवा केंद्र में पासबुक छपाई, ए टी एम,पैसा जमा निकासी आदि की सुविधा उपलब्ध है । इस अवसर पर राहुल गौड़,विकास गौड़,साहिल अहमद,पायल गौड़, प्रीती कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
मेजर ध्यानचंद खुदीराम बोस व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया याद
निजामाबाद बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में मेजर ध्यानचंद व मोहम्मदपुर ठेकमा मेंहनगर तरवां के खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व व निर्देशन में बालक बालिका कुश्ती दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने खेल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल का आनंद लिया 1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोनू प्रथम स्थान आदर्श द्वितीय तथा आंचल चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मी बालिका दौड़ में आरुषि मोदनवाल प्रथम गौरी द्वितीय तथा दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कुश्ती में अनुराग यादव हिमांशु यादव अवनीश यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा हिमांशु कुमार कृष्ण यादव पवन सौरभ ने अपने-अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका कुश्ती में काजल प्रथम अंशिका द्वितीय दृष्टि प्रथम गौरी तिथि पायल प्रथम अनुष्का द्वितीय स्थान प्राप्त करती हुई अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश यादव ने किया विश्वास यादव व अनिल यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व मिष्ठान वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया निर्णय की भूमिका में अरविंद यादव संतोष मनोज इस अवसर पर चंद्र देव यादव हंसराज यादव डॉक्टर आदित्य सिंह आर्यन चंद्रशेखर मनीष रामप्रवेश मेवालाल दीपचंद तथा सम्मानित क्षेत्रवासी व समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।
तहबरपुर थाना पुलिस साइबर सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,आईपीएस के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत थाना तहबपुर आजमगढ़ की टीम द्वारा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल धनियाकुंडी तहबरपुर आजमगढ़ में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना तहबपुर के SI मानवेंद्र प्रताप सिंह, SI लोकेश मणि त्रिपाठी, SI सुर्लभ , महिला कांस्टेबल दिव्या शुक्ला,कांस्टेबल अमित सिंह व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा । इस पहल का उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति संवेदनशील बनाना था । कार्यक्रम के दौरान थाना तहबरपुर के SI मानवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल, OTP फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग और पहचान की चोरी (Identity Theft) जैसे अनेक खतरे शामिल हैं। बच्चों को समझाया गया कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी को पासवर्ड या OTP शेयर न करें, सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें, और ऑनलाइन गेमिंग में किसी भी प्रकार के भुगतान या निजी जानकारी देने से बचें ।
महिला कांस्टेबल दिव्या शुक्ला ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से कोई भी आपको कुछ कहता या लालच में फसता है तो उसको न सुने और लालच में न पड़ें । इसकी जानकारी अपने बड़ों को तुरंत दें । उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी देने के साथ-साथ ऑनलाइन वेबसाइट cybercrime.gov.in की भी जानकारी दी गई । जिसे किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सकता है । साथ ही छात्रों को सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, मॉर्फ्ड इमेजेज, और गलत मित्रता अनुरोधों से बचने के लिए विशेष सुझाव दिए गए। पुलिस टीम ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग समझदारी, संयम और सुरक्षा उपायों के साथ किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके । इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया । पुलिस टीम ने बच्चों को दृढ़ निश्चय के साथ खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया । थाना तहबरपुर आजमगढ़ की इस जागरूकता पहल का विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। पुलिस की यह मुहिम आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों में भी जारी रहेगी।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ में धूमधाम से हुआ संपन्न
आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ के कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू गोड एवं संचालन रामबचन चौहान ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए बताया कि गरीबों वंचितों शोषितो के हक़ अधिकारों के लिए पार्टी की स्थापना देश के दूसरे अंबेडकर भारत सरकार के गौरवशाली मंत्री गरीबों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान 28 नवंबर सन 2000 में स्थापना किया था जिसके माध्यम से समाज में फैली कुर्तियां के साथ अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया जाता रहा है .
आज उसी कारवां को आगे बढ़ने का काम भारत सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में आज पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आज इस बात की शपथ लिया जा रहा है पार्टी की नीतियां नैतिकताएं को आम जनमानस के बीच में स्पष्ट एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आकर्षित करेंगे पार्टी में हम लोगों के बीच में युवा नेता के रूप में यशराज पासवान जी का निरंतर सहयोग पार्टी के लोगों को मिल रहा है हम लोग यह आशा उम्मीद करते हैं कि युवा हृदय सम्राट के साथ पार्टी के नीतियों को बढ़ाने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम युवा नेता करेंगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ खड़ा करें निश्चित रूप से पार्टी को एक बड़ा परिवर्तन का लक्ष्य हासिल होगा और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी ।