सर्राफा व्यवसायियों ने दुकानों को रखा बंद, डीआईजी से लगाई गुहार

सर्राफा व्यवसायियों को पुलिस कर रही उत्पीड़ित : महेंद्र सेठ

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी हुए लामबंद, डीआईजी से लगाई गुहार
आजमगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी साथी व्यवसायी के उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद दिखे। मंगलवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर डीआईजी दरबार पहुंचे और अध्यक्ष महेंद्र सेठ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को पत्रक सौंपा। जिसमे आजमगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी को उत्पीड़ित करने का आरोप लगा गया।
सौंपे गये पत्रक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मेंहनगर अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने बताया कि विगत दिनों कस्बे के दो सर्राफा व्यवसायी का जनपद कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से चालान कर दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से मेंहनगर के सर्राफा व्यवसासियो में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने दोनों व्यवसायियों के साथ किये गये इस कार्यवाही को प्रताड़ित किया जाना बताया। उन्होंने बताया कि दवा-इलाज में पैसों की आवश्यकताओं का हवाला देते हुए ग्राहक द्वारा सर्राफा व्यवसायियों को आभूषण खरीद लेता है। जबकि पुलिस सीधे सर्राफा व्यवसायी को आरोपित कर चोरी छिनैती व लूट की धाराओं में उसका चालान करती है। जबकि इस आभूषण के बारे में व्यवसायी को कुछ जानकारी नहीं रहती है। उन्होंने मांग किया कि आभूषण के खरीद फरोख्त में संदर्भ में अनावश्यक रूप से सर्राफा व्यवसायी को फंसाया न जाए। निर्दोष होने के बावजूद कानूनी कार्यवाही का सामना किया जाना पुलिसिया उत्पीड़न है। ऐसा हीं रहेगा तो सर्राफा व्यवसायी अपना भरण-पोषण और व्यापार कैसे करेंगे।
व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष कमलेश मधुकर व भाजपा नेता महेंद्र मौर्य ने कहाकि सर्राफा व्यवसायी बहुत सी चुनौतियों का सामना करता है, ऐसे मे एक अपराधी की भांति एक सभ्य व्यवसायी के साथ व्यवहार की हम निंदा करते है, सर्राफा व्यवसायी के भी पक्ष को गंभीरता से सुनना व समझना चाहिए।
पत्रक सौंपने वालों में कमलेश मधुकर, महेंद्र मौर्य, मनोज सेठ, मनोज आर्य, कमलेश सेठ, राकेश वर्मा,सरवन कुमार, सतीश सेठ, भवानी प्रसाद, कमलेश, शशिकांत सेठ, आलोक सेठ, शैलेंद्र कुमार सेठ, भरत सेठ, आनंद कुमार वर्मा, विशाल जायसवाल, अनुज कुमार, राहुल सेठ, द्वारिका, विश्वेंद्र, दिनेश, दुर्गा, देवीप्रसाद, महावीर प्रसाद सेठ, आशीष सेठ, अभिषेक सोनवाल, विवेक सेठ, प्रशांत वर्मा, चंदन सेठ, श्रवण कुमार, कुणाल प्रियदर्शी, अनिल, अभिषेक सेठ सहित सैकड़ों व्यवसायी मौजूद रहे।

vaidy

रानी रतन ज्योति पोखरा रानी की सराय में नाग पंचमी पर हुआ दंगल

gst

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप आजमगढ़ को 2 गोल्ड

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now