अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुए विविध खेल कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुए विविध खेल कार्यक्रम

khel

खेल के द्वारा खिलाड़ियों में होता है अनुशासन का विकास

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी में निजामाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को जागरूक करते हुए यह संकल्प दिलाया गया कि अपने भविष्य एवं देश के गौरव को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा

संस्था के सभी खिलाड़ियों ने यह संकल्प लिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बालक एवं बालिकाओं को कुश्ती कबड्डी एथलेटिक्स आदि खेलों में जोडते हुए शिक्षा के साथ साथ खेल के द्वारा अपने स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा

राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि खेल एक एसी विधा है कि खेल के द्वारा अपने मेहनत और संघर्ष के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान तथा देश का गौरव बढ़ाने का अवसर मिलता है जब से ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति रूझान घटा तब से बच्चे मोबाइल एवं टी वी पर आकर्षित होकर अपने स्वास्थ्य एवं भविष्य को अंधकार में लेकर जाने लगे तथा आस पास के बाजारों में बैठकर नशाखोर बन जाते हैं

खेल

इसलिए सभी लोगों को अपने घर के बच्चों को शिक्षा व खेल में अवश्य प्रतिभाग करवाना चाहिए इस अवसर पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह व जागरुकता दिखी अमरजीत यादव ने कहा कि भगत सिंह खेल अकादमी का उद्देश्य है कि खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव कैम्प लगाकर बच्चों को खेल से जोड़ने का काम किया जाए | इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव डॉ आदित्य सिंह अरविंद यादव रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर सोनू संतोष तथा अन्य सम्मानित सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे |

खेल

 

अधिक पढ़ें ..

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी

भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now