महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर, निजामाबाद में CBSE संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन सफल रहा। विद्यालय 99.9% मानकों पर खरा उतरा, 500+ छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा देगा।
गौसपुर, निजामाबाद | 21 जनवरी 2026
महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर, निजामाबाद की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धता हेतु कराई गई भौतिक सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। यह सत्यापन CBSE द्वारा नियुक्त सदस्यों श्री रोहित कुमार सिंह एवं श्री जगत नारायण उपाध्याय द्वारा मंगलवार, 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे से देर शाम तक किया गया।
सत्यापन के दौरान विद्यालय को 99.9 प्रतिशत तक CBSE मानकों के अनुरूप पाया गया। निरीक्षण में विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर एवं गणित लैब, पुस्तकालय, खेल सुविधाएँ तथा सुरक्षा मानकों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया, जो सभी निर्धारित दिशानिर्देशों पर खरे उतरे।
CBSE एफिलिएशन बाय-लॉज़ 2021 के अंतर्गत भौतिक सत्यापन को संबद्धता प्रदान करने की अंतिम और महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 1 से 12 तक की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
विद्यालय प्रबंधक की प्रतिक्रिया
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा (लालू) ने जानकारी देते हुए बताया कि CBSE मानकों के अनुरूप विद्यालय को विकसित करने के लिए आधुनिक कक्षाओं के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर की सुसज्जित प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा मिल सके।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को देते हुए उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रबंधक ने आगे बताया कि CBSE संबद्धता प्राप्त होने के पश्चात विद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक (को-करिकुलर) गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय की इस सफलता से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौसपुर,निजामाबाद व आसपास के क्षेत्र मे MDS को मिली इस सफलता से अपने मे गौरव की अनुभूति कर रहें हैं ।