निजामाबाद तहसील समाधान दिवस में 65 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर निस्तारण

निजामाबाद तहसील समाधान दिवस में 65 शिकायतें दर्ज हुईं,2 का मौके पर निस्तारण हुआ: CDO परीक्षित खटाना ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर।

निजामाबाद तहसील समाधान दिवस में 65 शिकायतें दर्ज
निजामाबाद तहसील समाधान दिवस में 65 शिकायतें दर्ज

 

निजामाबाद, आजमगढ़ |
निजामाबाद तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्ज शिकायतों में 47 राजस्व विभाग, 9 पुलिस विभाग, 6 विकास कार्यों से संबंधित तथा 3 अन्य श्रेणी के प्रार्थना पत्र शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) परीक्षित खटाना ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जांच कराई जाए और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश हैं कि तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का तत्काल व प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों और मुख्यमंत्री दरबार के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी समय से समस्याओं का समाधान करेंगे तो तहसील और थाना दिवस पर भीड़ स्वतः कम हो जाएगी और आम जनता को राहत मिलेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, तहसीलदार चमन सिंह राना, नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी, निजामाबाद थाना उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय, तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य सिंह, अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, कप्तानगंज थाना प्रभारी जय प्रकाश, सरायमीर थाना प्रभारी, विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, भूपेंद्र बीर सिंह, चंद्रजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Azamgarh News: कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पैमाइश का आदेश, किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पैमाइश का आदेश
कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पैमाइश का आदेश

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now