आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता: आजमगढ़ पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं विभिन्न दलों से आए सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

 

प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय, कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड, आजमगढ़ पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी मोर्चा चंद्रामी गौतम ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पदाधिकारियों की एकजुटता से यह स्पष्ट है कि आजमगढ़ जनपद की इकाई एक मजबूत और सशक्त संगठन के रूप में उभर रही है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय पशुपति कुमार पारस जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

शिल्पकार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़कर सामाजिक परिवर्तन और जनहित के संकल्प को पूरा करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई दिशा मिलेगी और सामाजिक नीतियों को और मजबूती प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुख्य रूप से ज्ञानमती राय और उनके सहयोगी शामिल रहे। नए सदस्यों का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जुल्फेकार बेग, राधेश्याम पासवान, रामलाल चौहान, कैलाश गोड, जयकरन यादव, रामलगन विश्वकर्मा, सौदागर चौहान, बालचंद जैसवारा, शालू चौहान, नुरसबा मनिहार, सुनीता विश्वकर्मा, पूनम श्रीवास्तव, कविता सरोज, सुनीता सिंह चौहान, सुनीता गौतम, रिंकू भारती, सुलेखा यादव, लालमुनि कनौजिया, सरिता गौतम, गायत्री गौतम, संगीता गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

चलने से पहले ही खंडहर बना लाखों-करोड़ों का ‘आरोग्य मंदिर’, मौत के साये में इलाज की तैयारी

#आजमगढ़_न्यूज
#गांव_जवार_न्यूज
#RLP
#राष्ट्रीय_लोक_जनशक्ति_पार्टी
#UPPolitics
#AzamgarhNews
#BreakingNews
#2027Election
#HindiNews
#LocalNews

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now