तमसा पुल अंधेरे में, गणतंत्र दिवस से पहले स्ट्रीट लाइट को लेकर समाजसेवियों का प्रशासन पर सवाल

तमसा पुल अंधेरे में, गणतंत्र दिवस से पहले स्ट्रीट लाइट को लेकर समाजसेवियों का प्रशासन पर सवाल: तमसा नदी पुल निजामाबाद पर स्ट्रीट लाइट न लगने से अंधेरा, समाजसेवियों ने एसडीएम को दी लिखित शिकायत, नगर पंचायत की लापरवाही उजागर।

तमसा पुल अंधेरे में
तमसा पुल अंधेरे में

 

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद पूर्वी दिशा में अब तक नहीं लगी स्ट्रीट लाइट, नगर पंचायत की लापरवाही उजागर

आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद क्षेत्र अंतर्गत तमसा नदी पुल और नगर के विभिन्न वार्डों में खराब एवं अनुपस्थित स्ट्रीट लाइट को लेकर प्रशासनिक उदासीनता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाजसेविका कुलदीप कौर ने इस गंभीर समस्या को लेकर तहसील निजामाबाद के पूर्व एसडीएम सुनील कुमार धनवंत तथा वर्तमान एसडीएम श्री चंद्र प्रकाश सिंह को लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत कराया था । समाजसेवियों का कहना है कि 3 जनवरी 2026 को एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को तमसा पुल एवं नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट, बिना बल्ब वाले पोल और जहां पोल ही नहीं लगे हैं वहां नए पोल व लाइट लगाने की मांग की गई थी। उस समय एसडीएम द्वारा बजट आने के बाद कार्रवाई का मौखिक आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। आरोप है कि तमसा नदी पुल, जो नगर पंचायत निजामाबाद के अधिकार क्षेत्र में आता है, वहां पश्चिम दिशा में केवल पांच पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं, जबकि पूर्व दिशा में एक भी पोल या लाइट नहीं लगाई गई है। यही नहीं, नगर के कई वार्डों में पहले से लगे स्ट्रीट लाइट पोलों पर बल्ब खराब पड़े हैं, जिन्हें अब तक बदला नहीं गया।समाजसेवियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पूरे नगर को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रोशन किया जाना चाहिए था, लेकिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष की लापरवाही के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। इससे न केवल आम जनता को परेशानी हो रही है, बल्कि प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।अरुण कुमार और कुलदीप कौर ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का हवाला देते हुए कहा कि संविधान की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों की मांग करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने न्यूज़ मीडिया के माध्यम से एसडीएम से अपील की है कि गणतंत्र दिवस से पूर्व तमसा नदी पुल की पूर्वी दिशा में कम से कम पांच स्ट्रीट लाइट तत्काल लगाई जाएं और पूरे पुल को तिरंगे के रंगों में रोशन किया जाए। समाजसेवियों ने स्पष्ट कहा कि वे संविधान के दायरे में रहकर अपनी मांगों को लगातार उठाते रहेंगे और जब तक आम जनता की सुरक्षा व अधिकार सुनिश्चित नहीं होते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ ! सील इमारतों में फिर निर्माण, शासन तक पहुंचा मामला

#तमसा_पुल

#निजामाबाद

#आजमगढ़

#StreetLight

#TamasaBridge

#NizamabadNews

#AzamgarhNews

#नगर_पंचायत

#SDM_Nizamabad

#LocalNews

#BreakingNews

#जनसमस्या

#PublicIssue

#RepublicDay2026

#गणतंत्र_दिवस

#ConstitutionOfIndia

#संविधान

#भारत_माता_की_जय

#SocialActivist

#समाजसेवी

#ArunKumar

#KuldeepKaur

#UPLocalNews

#उत्तरप्रदेश

#CivicIssue

#StreetLightProblem

#AdministrationFailure

#JanHit

#AwazJanataKi

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now