पल भर में उजड़ गया कारोबार

पल भर में उजड़ गया कारोबार: निजामाबाद क्षेत्र के खैरूद्दीन ग्राम सभा अंतर्गत मुईयां गांव में फाइबर प्लाई की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार आग से करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।सुबह तड़के लगी आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता था। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

मुईयां गांव में फाइबर प्लाई की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
मुईयां गांव में फाइबर प्लाई की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

 

दरवाजा बनाने की दुकान में लगी भयानक आग

निजामाबाद क्षेत्र के खैरूद्दीन ग्राम सभा अंतर्गत मुईयां गांव में शनिवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब फाइबर प्लाई का काम करने वाली एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से 6 से 7 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है । दुकान के मालिक महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे, जब वह बनारस जाने के लिए निकले, तो दुकान का शटर पुरा गर्म दिखा और बाहर एक गाड़ी खड़ी नजर आई। पास जाकर देखने पर अंदर से तेज धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं । उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा फाइबर प्लाई, मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

महेंद्र ने भावुक होते हुए कहा कि

“यही दुकान हमारी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। इसी से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। पल भर में उजड़ गया कारोबार आग ने सब कुछ छीन लिया ।”

घटना की सूचना मिलते ही गांव के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सोनकर, सुर्यनारायण तिवारी, मदन यादव, कुट्टूर, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

ईडी ने I-PAC पर छापेमारी की और दावों से राजनीति गरम

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now