BREAKING NEWS : बीमाधारकों के हितों को प्राथमिकता दें अभिकर्ता : अरविंद कुमार सिंह

BREAKING NEWS : आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस कंपनी के सेमिनार में बीमा योजनाओं और उपभोक्ता हितों पर हुआ मंथन

BREAKING NEWSBREAKING NEWS

बीमाधारकों के हितों की सुरक्षा और सही बीमा योजनाओं के चयन को लेकर आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस कंपनी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के बिजनेस पार्टनर अरविंद कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीमा पॉलिसी देते समय पॉलिसीधारकों के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार सही योजना सुझाना ही एक जिम्मेदार अभिकर्ता की पहचान है।

बीमा पॉलिसी

BREAKING NEWS

सेमिनार में गोरखपुर से आए ट्रेनर विनय सक्सेना तथा ब्रांच हेड अनिल सिंह चौहान ने कंपनी की विभिन्न बीमा योजनाओं और उपभोक्ता हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। ब्रांच हेड अनिल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन बीमा केवल एक योजना नहीं, बल्कि आने वाले समय में हर परिवार की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बीमा कंपनियों के साथ-साथ सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में मौजूद हेल्थ मैनेजर आकाश सिंह ने स्वास्थ्य बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ती चिकित्सा लागत के कारण स्वास्थ्य बीमा हर परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुका है।
प्रशिक्षण सत्र से प्रेरित होकर सभी अभिकर्ताओं ने भविष्य में बेहतर कार्य और उत्कृष्ट व्यवसाय करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव को 36 इंच एलईडी टीवी, इलेक्ट्रिक केटल सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

सेमिनार में संजय राय, प्रेम सागर सिंह, जे.पी. यादव, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश मौर्य, आकाश सिंह (हेल्थ मैनेजर), अनिल अस्थाना, राजवंत सिंह, इंद्र बहादुर यादव, श्रवण कुमार, शिखरम सिंह, राम प्रकाश यादव, सूफियान अहमद सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के लिए आयोजित स्वादिष्ट लंच के साथ हुआ। और पढ़ें ……

RO Plant

Azamgarh News : भारतीय किसान संघ आर्यमगढ़ की जिला बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन

UP POLICE

Azamgarh Breaking News : हाईकोर्ट के आदेश पर उजड़ा आशियाना, अब जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now