breaking news : लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर कार्यवाही, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज; पीएम मोदी पर टिप्पणी का मामला

Breaking News : लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई तेज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, लखनऊ पुलिस ने थाने बुलाकर की पूछताछ। पूरी खबर पढ़ें।

Breaking News

Neha Singh Rathore News : हाईकोर्ट से झटका, लखनऊ पुलिस की कार्यवाही | PM Modi Comment Case

Breaking News
NEHA SINGH RATHOUR

UP News: उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर शनिवार शाम लखनऊ में भारी हलचल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद Lucknow Police सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस जारी कर थाने बुलाया और उनसे पूछताछ की। हालांकि, कुछ ही देर बाद नेहा सिंह राठौर के पति की ओर से बयान सामने आया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। नोटिस मिलने के बाद वह स्वयं थाने पहुंचीं और कानूनी प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज करा रही हैं । इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जा रही है। वहीं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है और लोकगायिका को उनके विचारों के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

RO Plant

पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में पुलिस ने की पूछताछ

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया।

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पूरे प्रकरण पर प्रशासन की अगली कार्रवाई और कोर्ट की दिशा-निर्देशों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। और पढ़ें……

UP POLICE

AZAMGARH BREAKING NEWS : नगर पंचायत निजामाबाद की समस्याओं को लेकर समाजसेवियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

#NehaSinghRathore
#लोकगायिका
#FreedomOfExpression
#आवाज़_की_आजादी
#PoliticalControversy
#LucknowPolice
#IndiaDebate
#FolkVoice

SPORTS NEWS : IND vs NZ ODI Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now