Magh Mela News : प्रयागराज माध मेला: पौष पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Magh Mela News : प्रयागराज माध मेला: पौष पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शाम 4 बजे तक 21.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध माध मेले के पहले प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। प्रशासन के अनुसार, सायं चार बजे तक 21 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

magh mela

शाम 4 बजे तक 21.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान के बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना की और माथे पर चंदन लगाकर ऊं, राम और राधे के पवित्र निशान बनवाए। मेले में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से आध्यात्मिक माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया।

प्रदेश के आगरा, वाराणसी, कानपुर सहित कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे, जबकि महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त संगम स्नान के लिए आए। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

SPORTS NEWS : IND vs NZ ODI Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

UP POLICE

RO Plant

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now