Azamgarh Braking News : 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझी, अखिलेश सोनकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल

Azamgarh Braking News : जनपद आजमगढ़ में हुए सनसनीखेज़ मर्डर केस में पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। इस तेज़ और सटीक कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं SSP अनिल कुमार ने किया, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है। (UP POLICE)

breaking news
breaking news

आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अखिलेश सोनकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और मुख्य आरोपी वरुण यादव के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेहनाजपुर थाने की टीम मानिकपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अखिलेश सोनकर हत्याकांड में वांछित आरोपी वरुण यादव पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लग गई। घायल होकर वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच चल रही है। इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। (UP POLICE)

लोगों ने दी थी बड़े आंदोलन की चेतावनी 

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। अखिलेश सोनकर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। और भी पढ़ें … 

 

KISAN : किसानों की समस्या पर भारतीय किसान संघ (RSS) की चेतावनी

UP POLICE

RO Plant

ब्रेकिंग न्यूज ऑन  YOUTUBE

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now