जब भी स्वास्थ्य सेवाएं Health Care की बात हम करते हैं तो हमारे जीवन में सर्वप्रथम आपातकालीन समय में सर्वप्रथम तात्कालिक उपचार, वंचितों तक पहुंच और रोगियों की देखभाल के लिए किया गया त्वरित निस्वार्थ उपचार स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनता है।
डॉक्टर इरफान अहमद, भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित :-
Appmnews Azamgarh फरिहा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की निजामाबाद तहसील अन्तर्गत सुराई गांव निवासी प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर इरफान अहमद को स्वास्थ्य सेवा एवं जन कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा डॉक्टर इरफान अहमद YSS इंडिया के सक्रिय सदस्य भी हैं डॉक्टर इरफान अहमद को इससे पहले 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Read more – पंचायत भवन में हुआ राष्ट्र का अपमान
भारत सेवा रत्न अवार्ड (Bharat Seva Ratna Award) :-
डॉक्टर इरफान अहमद विगत कई वर्षों से हेल्थ केयर के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहते हुए आम जन को सुलभ गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उपचार स्वास्थ्य परामर्श एवं रोगों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किए हैं उनका योगदान केवल उपचार तक नहीं सीमित है बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान नियमित मेडिकल कैंप निशुल्क परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते रहते हैं भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित होने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के लोगों को हुई बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है l
Azamgarh Appm News:-
हमारे भारतवर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए बहुत लोगों को अवार्ड मिले लेकिन आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताते हैं जो अपने सहज और सरल स्वभाव से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति ऐसा लगाओ था कि उन्हें इस साल गणतंत्र दिवस 2026 पर भारत रत्न सेवा अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार को अपने से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। और जिसको भी है खबरें मिल रही है वह डॉक्टर इरफान अहमद को बधाई देने के लिए लालायित हैं।