Block News बदल रहा ब्लाकों के प्रति नजरिया क्यूंकि ब्लाकों का हो रहा विकास के साथ कार्य क्षमता के अनुरूप अधिकारी कर रहे पूर्ण सहयोग ।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव ने विकास कार्य योजनाओं पे की चर्चा
रिपोर्टर – विवेक पाण्डेय
BLOCK मिर्जापुर विकास खंड के सभागार मे दिनांक 24/12/2025 को क्षेत्र पंचायत सदस्य व पंचायत अध्यक्ष (ग्राम प्रधान) की बैठक की गई । बैठक मे ब्लॉक प्रमुख फिरती देवी, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव व अन्य ब्लॉक अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे । क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याएं व विकास के कार्ययोजनाओं पे चर्चा की गई | आमजनमानस की समस्याएं जैसे जलनिकासी रोड आवास को जल्द से जल्द खत्म किया जाए जो पात्र है उनको सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ दिया जाए ।
गाँव के विकास मे जो बाधाएं आ रही हैं उनकी आम सहमति बनाकर निवारण किया जाय जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सुबिधाओं का लाभ गाँव के हर वर्ग के लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके । अंत मे 2026-27 की कार्ययोजना पे चर्चा और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से 2026-27 कार्ययोजना को भी संकलित किया गया । बैठक के दौरान लगभग सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सचिव सभागार में मौजूद रहे ।
सुबह-सुबह संगीत के घरानें हरिहरपुर में “घर” के हो रहे