रास्ता के बगैर बदहाली झेलने को मजबूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़

hospital

परिसर की शोभा बढ़ा रही  गंदगी और झाड़ियां

सिकरौर बाजार से मार्टिनगंज रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़ तक जाने के लिए कोई भी मार्ग नहीं है जबकि यहां आवासीय हॉस्पिटल है । इस सरकारी हॉस्पिटल पर गांव के लोगों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है । बरसात के समय में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है । डॉक्टर इलाज तो करते हैं लेकिन दावाआओं का पूरा स्टॉक रास्ता न होने से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता है ।   कुछ जरूरी दावाओं को डॉक्टर खुद ही अपने बैग में भरकर ले आते हैं । डॉक्टरों को भी आने जाने में काफी समस्याएं होती है । अस्पताल मे जरूरी सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल शौचालय का भी अभाव है । पूरे अस्पताल के लिए मात्र दो स्टाफ दिए गए हैं एक डॉ.  एक वॉर्डब्याय । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोड के संबंध में जब प्रधान से बातचीत की गई तो प्रधान मार्कंडेय सिंह ने बताया कि रोड बन गई है आप जाकर देख ले लेकिन कहीं भी रोड नजर नहीं आया । इसी संबंध में जब  मार्टिनगंज इंचार्ज से बातचीत की गई डॉ आत्माराम ने बताया की रोड की समस्या है वहां पर लेकिन हमने SDM महोदय से कहा तो उन्होंने कहा है कि जल्द ही मार्ग बना दिया जायेगा ।

hospital

यह हॉस्पिटल सरकारी कार्य योजनाओं को बनाने वाले अधिकारियों की लापरवाही के साथ कार्यों में भ्रष्टाचार की अधिकता को दिखाता है । सरकार लाखों करोड़ों खर्च करती है और सरकार की प्राथमिकता होती है कि किसी कार्य योजना को पास करने से पहले वहां तक सुगम मार्ग हो तभी निर्माण कार्य कराया जाए । लेकिन धरातलीय स्थिति ठीक विपरीत नजर आ रही है ।

आखिर कब जागेगा PWD विभाग

GRAND OPENING

तहबरपुर थाना समाधान दिवस तहसीलदार चमन सिंह राना के नेतृत्व में हुआ

 

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now