वोट बिके नहीं विवेक से चुने जाएं जनप्रतिनिधि

 वोट बिके नहीं , विवेक से चुने जाएं जनप्रतिनिधि — समाजसेवियों की उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील : उत्तर प्रदेश में होने वाले प्रधानी, महाप्रधानी एवं ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर समाजसेवियों ने मतदाताओं से जागरूक, निष्पक्ष और ईमानदार मतदान की अपील की है । समाजसेवी अरुण कुमार एवं कुलदीप कौर ने कहा कि मतदाता किसी भी प्रकार के लालच, दबाव या भय में आकर वोट न दें। उन्होंने जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, भाईचारे और संविधान की रक्षा करने वाले उम्मीदवार को चुनने का संदेश दिया। साथ ही अवैध तरीके से वोट प्रभावित करने वालों की शिकायत पुलिस प्रशासन व निर्वाचन आयोग से करने की भी अपील की ।

वोट बिके नहीं, विवेक से चुने जाएं जनप्रतिनिधि
वोट बिके नहीं

उत्तर प्रदेश में आगामी प्रधानी, महाप्रधानी और ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर समाजसेवियों ने मतदाताओं से सजग और जिम्मेदार मतदान की अपील की है। राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाजसेविका कुलदीप कौर ने आम नागरिकों से कहा कि वे किसी भी तरह के लालच—जैसे दारू, शराब, पैसा, डर या दबाव—में आकर वोट न दें और अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय जाति, पाति, मजहब या धर्म नहीं, बल्कि उम्मीदवार की नीयत, ईमानदारी और जनकल्याण के कार्यों को आधार बनाएं। जो प्रत्याशी शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, सड़क, स्वच्छता और जनहितकारी योजनाओं के लिए लगातार प्रयासरत रहे हों, उन्हीं को समर्थन दें।

समाजसेवियों की उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से निष्पक्ष व जागरूक मतदान की अपील

समाजसेवियों ने यह भी चेताया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीकों से वोट प्रभावित करने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन और निर्वाचन आयोग को दी जाए। उन्होंने आपातकालीन सहायता नंबर—महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस 100, फायर ब्रिगेड 101 और एंबुलेंस 102—की जानकारी साझा करते हुए कहा कि किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत संपर्क करें।

अपील में यह संदेश भी दिया गया कि जो प्रतिनिधि बार-बार जीतकर भी विकास नहीं करते, डर-धमकाकर शासन करते हैं या केवल निजी स्वार्थ साधते हैं, उनसे दूरी बनाएं। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और भाईचारे की एकता तभी संभव है जब मतदाता जागरूक होकर सही चुनाव करें।

समाजसेवियों ने अंत में कहा—“भारत महान है, इसकी एकता और जनहित हमारे हाथों में है। आइए, विवेक से वोट देकर ईमानदार नेतृत्व चुनें”

वेनेजुएला के समर्थन में आजमगढ़ में एकजुटता मार्च

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now