वेनेजुएला के समर्थन में आजमगढ़ में एकजुटता मार्च : आजमगढ़ – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को आजमगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाजवादी विरोधी संगठनों और नागरिक मंच के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और वेनेजुएला की जनता के समर्थन में एकजुटता मार्च निकाला गया।
भारत में भी वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का विरोध
आजमगढ़ – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को आजमगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाजवादी विरोधी संगठनों और नागरिक मंच के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और वेनेजुएला की जनता के समर्थन में एकजुटता मार्च निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अमेरिका की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर वेनेजुएला जैसे संप्रभु राष्ट्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है । प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि तेल संसाधनों पर कब्जे की नीयत से अमेरिका लंबे समय से वेनेजुएला पर दबाव बना रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को निशाना बनाकर कार्रवाई की गई, जिसका विश्व स्तर पर विरोध हो रहा है।
मार्च में शामिल लोगों ने मांग की है कि
- वेनेजुएला की संप्रभुता का सम्मान किया जाए।
- तेल के लिए वेनेजुएला की जनता का शोषण बंद किया जाए।
- अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया जाए।
Breaking News: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी को तत्काल रिहा किया जाए । प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि दुनिया के कई देशों में अमेरिका की इस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं और भारत में भी लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत इसका विरोध आवश्यक है।
एकजुटता मार्च में जय प्रकाश नारायण, उदल यादव, इमरान सिंह, सच्चिदानंद राय, जितेंद्र हरि पांडे, अनिल राय, अब्दुल एहम खान, सुनीलनाथ राय, मुन्ना, सुरेश, विनोद सिंह, सुधीर, रामजीत, यमुना प्रजापति, आजाद, बलबहादुर मौर्य, दुर्गाविजय, अजीत, गुलाब प्रजापति, अब्दुल्लाह, अश्विका पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Breaking News: मदरसा संचालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ग्राम निधि घोटाले का आरोप: बिना काम कराए लाखों से अधिक के भुगतान की शिकायत, डीएम से जांच की मांग
#Maduro #VenezuelaCrisis #AmericaVsVenezuela #FactCheck #BreakingButFalse #InternationalNews #GlobalPolitics