भाजपा

भाजपा किसान नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम को पत्रक भेजकर आजमगढ़ पुलिस की निरंकुशता पर उठाया सवाल

पुलिस से भाजपा, सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी. महेंद्र मौर्य को न्याय दिलाने के लिए जुटे भाजपाई व समर्थक

भाजपा

आजमगढ़। योगी राज में भाजपाजनों पर हो रहे हमले और उस पर पुलिसिया कार्यवाही में बरती जा रही लापरवाही का आक्रोश समय-समय पर सोशल मीडिया पर तो दिख ही रहा था, बुधवार को यह आक्रोश डीएम कार्यालय के बाहर एक बार फिर देखने को मिला। इस दौरान आजमगढ़ पुलिस से भाजपा और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी…, आजमगढ़ पुलिस अपराधियों की मित्र…., आमजन की सुरक्षा करो आजमगढ़ पुलिस….जैसे गगनचुम्बी नारों से पुलिस विभाग की पोल खोलते हुए जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया। पूरा मामला भाजपा जिलामंत्री महेंद्र मौर्य का है। जिनके साथ बीते 28 अगस्त 2025 की रात्रि में सिधारी थानाक्षेत्र में स्थित बौरहवा बाबा मंदिर से घर जाते समय उनके ऊपर घात लगाये अपराधियों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। उन्होंने डायल 112 कर पुलिस को सूचना दी और अगले दिन 12 बजे थाना सिधारी पर तहरीर भी दिया था।
 भाजपा नेता महेंद्र मौर्य का आरोप है कि तहरीर के आधार मुकदमा लिखने में पहले तो थाना पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया फिर टाल-मटोल करते हुए चार दिन तक न्याय से वंचित रख अपराधियों के हौसले को और बुलंद कर दिया गया। डीआईजी को थाना पुलिस की हरकतों का संज्ञान दिलाने के बाद पांचवें दिन मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिधारी एसओ ने मामूली धाराओ ंमें मुकदमा पंजीकृत कर इतिश्री कर लिया। भाजपा नेता महेंद्र मौर्य ने सिधारी थाने की इन कारस्तानियों को अपराधियों का बचाने का प्रयास करार देते हुए खाकी पर सवाल उठा रहे है।
 इसी विषय को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी को संबोधित शिकायती पत्र जिला प्रशासन को देने पहुंचे थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में बहुत से भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों जुट गये और न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। भाजपा महेंद्र मौर्य ने यह भी कहाकि पूरी जिन्दगी भाजपा का सेवक रहा हूं लेकिन आज अपने ही सरकार के पुलिस अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार हो चुका है।, उन्होंन यह भी कहाकि अगर मेरी हत्या होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। श्री मौर्य ने कहाकि जब पुलिस का रवैया उनके साथ ऐसा है तो आमजनता के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच आधुनिक टेक्निक से कराए जाने के साथ मामले की जांच/विवेचक निष्पक्ष कराने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं की पृनरावृत्ति न हो सकें। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए अन्य मामलो ंमें भी पुलिस द्वारा की गई लीपापोती का भी जिक्र कर व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया।
 भाजपा नेता पूर्व जिला मंहामंत्री ब्रजेश यादव ने कहाकि महेंद्र मौर्य, समाज की लड़ाई लडते है, प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए और अतिशीध्र निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाए साथ ही साथ पूरे जनपद में किसी भी थाने पर अगर कोई पीड़ित तहरीर लेकर पहुचे तो उसकी शिकायत अक्षरशः दर्ज की जाए।उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार किसके दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, विलंब से मुकदमा दर्ज होने से अपराधियो के हौसले बुलंद हो रहे है, प्रशासन न्याय के लिए किसके आदेश का इंतजार कर रही।

महर्षि दत्तात्रेय स्कूल

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, अमित सिंह, शशिकांत वर्मा, पवन कुमार मौर्य, प्रशांत मौर्य, सर्वेश मौर्या, देवनरायन मौर्या, चन्दू मौर्य, संतोष मौर्य,उत्कर्ष सिंह,विजेंद्र कुमार मौर्य, कृष्णा मौर्य, राजेश सिंघानिया, संदीप मौर्य, जयवीर मौर्य, लारा गोंड सूरज मौर्य, अनिरुद्ध यादव, राजकुमार यादव, नरसिंह यादव, रूपचन्द्र मौर्य, अजय मौर्य, महेंद्र चौहान प्रदीप चौहान, शशिकांत चौहान, सोनू मद्धेशिया सत्यम गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया, अनूप ताम्रकार, शशिकांत सेठ, भवानी सेठ, राजू वर्मा, दिनेश सेठ, कुनाल सेठ, सोनू सेठ, बच्चा सेठ,सतीश ताम्रकार, पप्पू ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार, मयंक निगम, मनीष निगम, सहित भारी संख्या में भाजपाजन व समर्थक शामिल रहे।

RO Plant

Read more

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

 

आज़मगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपने गुरुओं के प्रति आदर व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के सच्चे निर्माता हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा प्रदान करते हैं।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

प्रबंध निदेशक ने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे कोई पत्थर छैनी और हथौड़े की चोट सहकर मूर्ति का रूप लेता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपने परिश्रम और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देकर उन्हें उजाले की राह दिखाते हैं।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाकर, केक काटकर, उपहार भेंट कर और सम्मानजनक शब्दों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही विद्यार्थियों ने जीवनभर अपने शिक्षकों का आदर करने का संकल्प लिया।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह और संरक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल

शिक्षक दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और मजबूत बना गया, बल्कि सभी के हृदयों में स्नेह, प्रेरणा और आदर की अविस्मरणीय छाप छोड़ गया।

Read more

जनसंपर्क यात्रा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

जनसंपर्क यात्रा

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा व पूर्वांचल जन मोर्चा राष्ट्रीयअध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने आज जनसंपर्क यात्रा का विधानसभा सदर के पल्हनी ब्लॉक के ग्राम सभा मौलानापुर माफी में भोलेनाथ के स्थान का नव निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ कर यात्रा शुभारंभ किया गया श्री शिल्पकार ने कहा कि यह कार्य अपने पार्टी के अती पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अनिल विश्वकर्मा एवं उनके पिता स्वर्गीय सीताराम विश्वकर्मा के स्मृति में कराया जा रहा है हर सामाजिक गतिविधियों को अधिक से अधिक मजबूत करने का प्रयत्न किया जा रहा है साथ ही ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा के चुनावों के लिए पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है जिसमें आम जनमानस का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है समाज में भी एक संदेश का प्रचलन हो रहा है जब खुद हम लोग जागेंगे तब परिवर्तन होगा स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए हमारे राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस लगातार प्रयासरत है समाज में फैली कुर्तियों को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं उनके पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण संकल्पित है निश्चित रूप में एक बड़ा परिवर्तन जो होगा वह हमारे पार्टी के सहयोग से होगा जनमानस का विश्वास जो हासिल हो रहा है वह बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित करा रहा है आज जनसंपर्क के दौरान विश्वकर्मा वंशियों से वार्ता कर यह चर्चा हुआ कि बहुत ही जल्द श्री भगवान विश्वकर्मा जी के 17 सितंबर को पूजन उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग देश के राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से राष्ट्रीय अवकाश की मांग किया जाएगा ।
समय से पहले अगर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं हुआ तो संपूर्ण विश्वकर्मा वंशी लोग आंदोलनकारी बनें ने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी!
जनसंपर्क यात्रा के दौरान साथ में उपस्थित  श्रवण विश्वकर्मा , सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, गोपाल ठठेरा, अवधेश ठठेरा, सौरभ विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार गौतम, रामहरख यादव , आशीष यादव, शैलेंद्र चौहान, राहुल बनवासी, कतवारू बनवासी, रामफल बनवासी, दुर्बल बनवासी हजारों हजार के संख्या में लोगों ने जनसंपर्क यात्रा का सौभाग्य एवं आशीर्वाद सहयोग प्रदान किया .

Read more

पत्रकार

पत्रकारों की 9 सूत्री मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकार

आजमगढ़ । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई के द्वारा पत्रकारों से सम्बन्धित संगठन के केन्द्रीय निर्देश पर अपनी नौ सुत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौपा गया।
 ज्ञापन में मुख्य रूप से साठ वर्ष की उम्र पूरी कर लेने वाले समस्त पत्रकारों को 30 हजार रूपया प्रति माह मानदेय देने उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने प्रदेश भर के पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग की गई इस विषय पर संसद में विशेष चर्चा कराये जाने की भी मांग की गयी। गांव से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कार्यरत पत्रकारों को सरकारी वाहनों में निःशुल्क यात्रा की छूट तथा इच्छुक पत्रकारोें को बिना शर्त शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गयी। प्रदेश सरकार द्वारा लघु, मध्यम, समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं को अनिवार्य रूप से विज्ञापन जारी कियेजाने की मांग रखी गयी। प्रदेश सरकार द्वारा सभी पत्रकारों को दी जाने वाली अधिमान्यता नियमावली को सरल करने तथा पत्रकारों को शासन के द्वारा मिलने वाली मान्यता की नियमावली का पुनरीक्षण किये जाने की मांग की गयी।
 उत्तर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से पत्रकार भवन, सभागार एवं सुविधायुक्त अतिथि कक्ष बनाने की मांग की गयी। समस्त विभागों द्वारा कराये जाने वाले जनहित में कार्यो की जानकारी आंचलिक पत्रकारों को देने की भी मांग की गई।
 ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से प्रान्तीय संरक्षक रामचन्द्र राय, जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, महामंत्री सुरेन्द्र चन्द्र यादव, कोषध्यक्ष भूपेश सिंह, संगठन मंत्री अभिषेक पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, तौकिर आलम, सुरेश गौतम, नीरज शर्मा, छबिनाथ इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Read more

पदग्रहण

जिला कांग्रेस कमेटी पद ग्रहण समारोह में जिला अध्यक्ष नहीं बुला पाए 22 ब्लॉक अध्यक्ष

कार्यक्रम को नहीं मिला कोई मंच संचालक जिला अध्यक्ष को ही करना पडा मंच संचालन

 

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार सिंह ने ठुकराया सचिव पद

 

पदग्रहण

जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ का मनोनीत पदाधिकारी पद ग्रहण एवं संकल्प समारोह सोमवार को लालशा राय इंटर कॉलेज सठियांव आजमगढ़ के प्रांगण में संपन्न हुआ । जहां पर 10.30 से कार्यक्रम तय था लेकिन 12.00 बजे तक पदाधिकारी पहुंच नहीं सके । कार्यक्रम शुरू होने और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करने में लोगों की फीकी रही तालियां । अध्यक्ष के बार-बार कहने पर भी लोगों ने नहीं बजाई खुलकर तालियां कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रवक्ता उपाध्यक्ष महासचिव सचिव ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष दो नगर पालिका अध्यक्ष 13 नगर पंचायत के अध्यक्ष को पद देना था लेकिन सभी ब्लॉक के और न ही पूरे नगर पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित हो पाए ।

पद ग्रहण समारोह रहा फीका

पद ग्रहण समारोह बिना पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के फीका लगा । जिससे कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी साफ-साफ उजागर हुई । बरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार सिंह को जब बुलाया गया सचिव पद के लिए उन्होंने मंच से ही सचिव पद को ठुकरा दिया और कहा मुझे कद के हिसाब से पद नहीं दिया जा रहा है और जो आजकल नए लोग आ रहे हैं उनको बिना किसी अनुभव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना दिया जा रहा है । कार्यक्रम जिले से हटकर किया गया ताकि जो कार्यकर्ता अध्यक्षों से खुश नहीं हैं वो विरोध न कर सकें । नाम न बताने के शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि लोगों को बताया गया है केवल 1-2 महीने ऑपचारिक रूप से आपको पद देखना है कोई काम नहीं करना आप अपना काम करते रहिए । कार्यक्रम को नहीं मिला कोई मंच संचालक जिला अध्यक्ष को ही करना पडा मंच संचालन ।

Read more

प्रतिभावान

भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में प्रतिभा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन 

भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में प्रतिभा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन   भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में प्रतिभा …

Read more

बिजली

नवागत निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी ने सोफीपुर,निजामाबाद,मंझारी विद्युत उपकेंद्र का किया दौरा

 

बिजली

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के नवागत विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज संभालते ही काफी एक्टिव दिखे। नवागत विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने आते ही उन्होंने विद्युत उपकेंद्र सोफीपुर,मंझारी,निजामाबाद विद्युत उपकेंद्र का सघन दौरा किए।उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों के साफ सफाई के लिए मंझारी उपकेंद्र के अवर अभियंता दिनेश चंद, सोफीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार और निजामाबाद विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आदर्श कुमार वर्मा को निर्देश दिए। इन उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर केबिल तार और रजिस्टर आदि की जांच किए।

विददुत

उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों से परिचय प्राप्त किए और काम करने के तरीको को बताए।उन्होंने निजामाबाद बिजली ऑफिस और हर उपकेंद्र में एक एक रजिस्टर रखवाए और उपभोक्ताओं की शिकायत को रजिस्टर पर चढ़ाकर उनकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की सख्त हिदायत भी दिए।बारिश के मौसम में बिजली के खंभों से दूरी बनाने के लिए भी उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से अपील किए साथ ही बकाया बिजली बिलों को समय पर जमा करने के लिए भी उन्होंने अपील किए। विद्युत उपखंड अधिकारी निजामाबाद अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने सभी 6 उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं को यह सख्त निर्देश दिए कि आप लोग अपने क्षेत्र के हर उपभोक्ता के घर बिजली की चोरी की जांच करवाए जिनके घर पर मीटर नहीं लगा है मीटर लगवाए जिनका लोड बढ़ाना हो लोड बढ़ाए और बकाया बिजली की वसूली युद्ध स्तर पर करवाए।जरूरत पड़े तो महीने में कई बार कैंप लगवाए।

Read more

किसान

बिजली के प्राइवेट होने पर किसान नेताओं ने बगावत में भरी हुंकार

अगर बिजली प्राइवेट हुई तो करेगें बड़ा आंदोलन भले ही जेल जाना पड़े – राजनेत यादव  

किसान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल व दक्षिणांचल की बिजली निजीकरण प्रस्ताव के विरुद्ध व अन्य के मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया |  आजमगढ़ में भी प्रदर्शन करते हुए जिला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौपा गया | ज्ञापन सौपने के बाद जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने बताया कि यदि सरकार बिजली का निजीकरण करके प्रीपेड मीटर लगाईगी तो हम लोग उसका विरोध करते हुवे मीटर को तोड़ कर जेल भरो आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे |
किसान
इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी | सरकार बिजली के नाम पर लूट मचा रखी है, हम इसका भरपूर विरोध करने के लिए तैयार हैं | टेंडर प्रीपेड का पड़ा तो लड़ाई आर-पार की लड़ी जाएगी | अभी गांवों मे सही से बिजली के खंभे नहीं पहुच पाए हैं और बात प्राइवेट करने की चल रही है | जो खंभे और तार लगाए गए हैं वह जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स से बनी है |  अगर बिजली प्राइवेट हुई तो दुबारा ढेबरी और लालटेन का जमाना आ जाएगा जो की अच्छा नहीं होगा | सरकार को 300 यूनिट बिजली बिल यूपी मे भी माफ करना चाहिए साथ ही बकाया पुरानी बिल घरेलू और किसान की भी  माफ होनी चाहिए |

Read more

बसपा

बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए बसपा का गाँव – गाँव बैठक

 

बसपा

निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में आज सोमवार को शाम पांच बजे से बहुजन समाज पार्टी कि रुकनुद्दीन पुर गांव में बूथ कमेटियों का बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल क्वाडिनेटर आजमगढ़ ओंकार शास्त्री रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होकर गांव गांव जाकर बसपा कि सरकार में हुए विकास कार्यों कि जानकारी दें और गांवों में बूथ कमेटियों को मजबूत करने के नवयुवकों को अवसर दे |
बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का विस्तार करें और शास्त्री ने बसपा कि कार्यकर्ताओं द्वारा 2027 में यू पी विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया गया है क्योंकि पूरे प्रदेश कि जनता बसपा के शासन काल को याद कर रही है।इस अवसर पर पूर्व मंडल क्वाडिनेटर ओंकार शास्त्री, ध्यानचंद गौतम, राम पूजन गौतम,जगदीश कुमार,रामपूजन, जाहिद प्रधान, डॉक्टर हंसराज गौतम, रविन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।बसपा

Read more

सड़क

पूर्व कैविनेट मंत्री फतेहबहादुर सिंह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल

सड़क

दो गनर की भी हालत गम्भीर

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के हाल ही में उ‌द्घाटित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र महादेवा के पास एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री बीर बहादुर सिंह के पुत्र, कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। फतेह बहादुर सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल, जुबली रोड में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फतेह बहादुर सिंह कार में सवार होकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। उनकी स्कॉर्ट की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी उससे भिड़ गई, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
vaidy
स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवा तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व मंत्री की हालत गंभीर है और उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मी की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि हादसे के दौरान एयरबैग खुल जाने से और बड़ा नुकसान टल गया। यह दुर्घटना उस एक्सप्रेसवे पर हुई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता को समर्पित किया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।
फतेहबहादुर सिंह के समर्थक, परिजन और राजनीतिक शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर एकत्र हैं।

Read more