Azamgarh News

Azamgarh News : रानी की सराय पीएचसी पर विदाई एवं मिलन समारोह में भावनात्मक माहौल

Azamgarh News : आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की दोपहर आयोजित विदाई एवं मिलन …

Read more

दुर्घटना

आखिर कब जागेगा PWD विभाग

दुर्घटना

सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों से निकली नीलगाय से हुआ भीषण हादसा

 

निजाबाद से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली रोड पर दत्तात्रेय धाम के सामने सरायमीर से निजामाबाद की तरफ जा रहे हैं शौकत पुत्र फईमुद्दीन व अतहर का रोड पर नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें शौकत को काफी गंभीर चोटें आई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल होने के बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई इसके बाद आनन फान में लोगों ने अपनी खुद की गाड़ी बुलाकर घायल को अस्पताल लेकर गए । दुर्घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा,लोग आपस में PWD विभाग व सरकार को कोसते हुए नजर आए सभी लोगों का कहना था की सड़क किनारे जो यह झाड़ियां हैं काफी खतरनाक है इसमें से जंगली जानवर कब बाहर निकल जाएंगे यह पता नहीं चलता । जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है । साथ ही जहां यह एक्सीडेंट हुआ है वह अंधा मोड़ है । रोड पर कहीं भी PWD विभाग से किसी तरह का इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगा है जिससे आए दिन यहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं ।आखिर कितने परिवारों के घायल करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जागेगा यह एक पहेली बना हुआ है । निजामाबाद तहसील से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग हर जगह 2 से 3 फीट तक झाड़ियां का कब्जा बना हुआ है जिससे आम जनमानस को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसे आए दिन घटनाएं भी हो रही है ।

Read more

nishadraj

भगवान निषादराज जन सेवा समिति की समन्वय बैठक आजमगढ़ में हुई सम्पन्न

 

nishadraj
आजमगढ़। भगवान निषादराज जन सेवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक समरसता और दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता को लेकर एक ऐतिहासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना रहा ।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी सरफराज अंसारी ने की, जबकि संचालन दीपक साहनी गुरु जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि समाज के शोषित, वंचित और हाशिए पर खड़े वर्ग एक मंच पर आकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समिति का लक्ष्य केवल हिस्सेदारी की मांग नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना है ।
बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि विभिन्न जातियों और समुदायों को विभाजित कर उनकी राजनीतिक शक्ति को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन गांव-गांव जाकर सामाजिक एकता का संदेश फैलाएगा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करेगा ।
कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के कई जिलों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया ।

Read more

भीमराव अंबेडकर

डॉ साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई पुण्यतिथि

The memorial service commemorating the death anniversary Breaking of news Dr. B.R. headlines report Ambedkar was that the held death with great anniversary reverence of as Dr. Bhimrao floral tributes Ambedkar was were commemorated offered at with his the statue. offering of This significant flowers occasion at highlighted his the statue. enduring The legacy event and was contributions attended of by Dr. numerous Ambedkar dignitaries to and society. community Attendees members reflected who on gathered his to honor profound his impact on legacy social and contributions justice and to equality. society. Such This events solemn continue occasion to served inspire as future a generations, reminder serving of as Dr. a Ambedkar’s reminder enduring of impact the on ongoing social pursuit justice of and equality. his Participants ideals expressed in their contemporary commitment society, as to reported continue his in breaking mission news of headlines. uplifting marginalized communities. sports

निजामाबाद 6 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में हमारे देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश को सुचारू रूप से नियमबद्ध तरीके से चलाने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने जो दस्तावेज तैयार किए उसी की देन है कि आज हमारे देश में सभी लोगों को बराबरी का हक और अधिकार की बात होती है प्रवंधक अरविंद यादव ने कहा कि डा साहब द्वारा देश के लिए दिया गया योगदान चिरस्मरणीय रहेगा इसे कभी भूला नहीं जा सकता अमरजीत यादव ने कहा कि डॉ साहब ने अपने देश के समस्त गरीब मजदूर किसान महिला नौजवानों के हक व अधिकार के लिए अपने घर व परिवार की चिंता किए बगैर दिन रात काम करते हुए देश का संविधान लिखे इसी क्रम में सभी अन्य वक्ताओं ने अपने अपने मत व्यक्त किए खिलाड़ियों को यह अवगत कराया गया है हमारे देश का संविधान ही हमारे सभी लोगों को अपनी आवाज उठाने की ताकत देता है इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनीष संतोष जियालाल तथा समस्त सम्मानित खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

ambedkar baba

Read more

Inauguration

एस बी आई ग्राहकसेवा केंद्र घूरीपुर शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

Inauguration

निजामाबाद आजमगढ़। एस बी आई ग्राहक सेवा केंद्र घूरीपुर मोड़ निजामाबाद का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक निजामाबाद के प्रबंधक राकेश कुमार सरोज,फील्ड ऑफिसर अंबिका उपाध्याय,कैशियर कृष्ण भूषण ने फीता काटकर किया । भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र निजामाबाद घूरीपुर के संचालक राहुल कुमार गौड़ ने कहा कि ग्राहक सेवा ही हमारा परम उद्देश्य है । ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो इसीलिए हमारे ग्राहक सेवा केंद्र में पासबुक छपाई, ए टी एम,पैसा जमा निकासी आदि की सुविधा उपलब्ध है । इस अवसर पर राहुल गौड़,विकास गौड़,साहिल अहमद,पायल गौड़, प्रीती कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।

SBI

Read more

लोक जनशक्ति पार्टी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ में धूमधाम से हुआ संपन्न

People holding flags in a meeting

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ के कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू गोड एवं संचालन रामबचन चौहान ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए बताया कि गरीबों वंचितों शोषितो के हक़ अधिकारों के लिए पार्टी की स्थापना देश के दूसरे अंबेडकर भारत सरकार के गौरवशाली मंत्री गरीबों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान 28 नवंबर सन 2000 में स्थापना किया था जिसके माध्यम से समाज में फैली कुर्तियां के साथ अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया जाता रहा है .

Group of people in a shop.

आज उसी कारवां को आगे बढ़ने का काम भारत सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में आज पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आज इस बात की शपथ लिया जा रहा है पार्टी की नीतियां नैतिकताएं को आम जनमानस के बीच में स्पष्ट एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आकर्षित करेंगे पार्टी में हम लोगों के बीच में युवा नेता के रूप में यशराज पासवान जी का निरंतर सहयोग पार्टी के लोगों को मिल रहा है हम लोग यह आशा उम्मीद करते हैं कि युवा हृदय सम्राट के साथ पार्टी के नीतियों को बढ़ाने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम युवा नेता करेंगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ खड़ा करें निश्चित रूप से पार्टी को एक बड़ा परिवर्तन का लक्ष्य हासिल होगा और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी ।

RO Plant महर्षि दत्तात्रेय स्कूल

Women holding sticks in a gathering.

कार्यक्रम में  प्रवीण कुमार गौतम, सिकंदर गौतम, लाल बिहारी गौतम, नारायण, सुमितविश्वकर्मा, बालचंद जैसवारा,सुनीता विश्वकर्मा, नुरसभा मनिहार, पूनम श्रीवास्तव, सरिता गौतम, सरिता गौतम, गीता चौहान सुमित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे है ।

Read more

TRAINING

बालिकाओं को निशुल्क दिया जा रहा आत्म रक्षा प्रशिक्षण….. अमरजीत यादव

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन जारी है जिसमें सभी बालिकाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए तथा घर से बाहर निकलने पर कुछ और सामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ होने से खुद आत्मनिर्भर बनने हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इससे बालिकाओं में कार्यक्षमता की विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी मजबूती के साथ बढ़ रहा है ।

अमरजीत यादव ने कहा कि पिछले लगभग 10 सालों से बालिकाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए भगत सिंह खेल अकादमी में कुश्ती कबड्डी दौड़ आदि खेलों से जोड़कर बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है इस प्रशिक्षण के द्वारा कुछ बालिकाएं खेल से जुड़कर अपना भविष्य संवारने में लगी हुई है जिससे अपना अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही है अमरजीत यादव ने कहा कि सभी लोगों को अपने आस पास बालकों की भांति बालिकाओं को भी खेल से जुड़ने में सहयोग करना चाहिए।

bachchiyan

Read more

jyutibafule

ज्योतिबा फुले समाज के लिए प्रेरणा स्रोत…. अमरजीत यादव

jyutibafule

आज दिनांक 28 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा तथा गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया अरविंद यादव ने कहा कि फूले जी द्वारा इस समाज में महिला और बालिकाओं के लिए किए गए कार्य को हमेशा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा तथा ज्योतिबा फुले जी इस जहां में हमेशा अमर रहेंगे अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश में जिन महान पुरुषों ने देश व समाज के निर्माण में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है उन सभी लोगों का समाज हमेशा आभारी रहेगा इस अवसर पर बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया क्योंकि समाज में बालिकाओं को समाज में बराबरी की लडाई फूले जी ने प्रारंभ किया इसी तरह इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी-अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव हंसराज यादव मनीष संतोष रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।

Read more

ज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन पर मचा घमाशान

gyapan

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन का  पोस्टर विमोचन गलत ठहराते हुए छात्रों ने डियम आजमगढ़ को ज्ञापन सौपा । महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय (VC Office) पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति, में एक छात्र संगठन कुलसचिव एवं एक प्रोफेसर उपस्थित थे तथा कुलपति महोदय स्वयं पोस्टर हाथ में लिए हुए दिखे ।
ज्ञापन
विश्वविद्यालय सार्वजनिक निधि से संचालित शैक्षणिक संस्था है तथा कुलपति कार्यालय एक आधिकारिक प्रशासनिक स्थान है इसलिए किसी भी छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन का आयोजन: प्रचार हेतु इस प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन की तटस्थता और मर्यादा के विपरीत है, शैक्षणिक वातावरण एवं समान अवसरों की भावना को प्रभावित कर सकता है, छात्रों एवं कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष दबाव या पक्षपात की भावना उत्पन्न कर सकता है । छात्रों का कहना था घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो ।
साथ ही  विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए जाएँ कि आधिकारिक कार्यालयों में किसी भी संगठन के प्रचार संबंधी गतिविधियाँ न की जाएं । ज्ञापन देते समय अखिलेश पाण्डेय आनंन्द निजामाबाद जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अभिनव यादव दिवाकर मौर्या व अन्य छात्र मौजूद रहे ।

Read more

संविधान

आम आदमी पार्टी आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस

संविधान

आज संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी, आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव द्वारा की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमले का डटकर मुक़ाबला करना देश के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है संविधान हमें जीने रहने बोलने का हक़ देता है ये ख़त्म हो जाएगा तो हमे ग़ुलामी की ज़िन्दगी जीना पड़ेगा हमें हर हाल में संविधान विरोधी ताक़तों का मुक़ाबला करना होगाजिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा हेतु जागरूकता, संवाद और संघर्ष की भावना को संजोकर रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण कर सकें।

संविधान दिवस

प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और सभी को समानता, न्याय तथा स्वतंत्रता का अधिकार देती है।कार्यक्रम में संजय यादव,रमेश मौर्य, एम पी यादव,रामप्रसाद यादव,अन्नू राय,उमेश यादवअनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read more