मातृ दिवस

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आज़मगढ़ में मातृ दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

बच्चों के विकास में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – शिव गोविंद सिंह दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेल प्रतियोगिताएं और केक …

Read more

माँ

माँ

आज माँ का दिन है, यह माँ के प्यार और समर्पण को मनाने का दिन है। माँ हमारी पहली शिक्षिका …

Read more

नमस्ते निजामाबाद

नमस्ते निजामाबाद अभियान के तहत बारीखास में बैठक

नमस्ते निजामाबाद

  • आवास के नाम पर गरीबों को झांसा दे रहे हैं अधिकारी
  • निजामाबाद के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के सवाल पर चुप्पी साधे हैं जनप्रतिनिधि : अनिल यादव

बड़े पैमाने पर समर्थन पत्र भरे गए, आगामी दिनों में सड़क पर होगा संघर्ष

नमस्ते निजामाबाद अभियान के तहत बारीखास में एक बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस नेता अनिल यादव निजामाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि निजामाबाद में बड़े पैमाने पर युवाओं का पलायन हुआ है। रोज़गार के नाम पर सरकार ने सिर्फ़ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि गांवों में नौजवान नहीं दिखते — पूरा इलाका बेरोज़गारी की मार झेल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हर गांव में आवास योजना की गंभीर समस्या है। पात्र लोगों को अब तक आवास नहीं मिला है जबकि अधिकारी बेफिक्री में मस्त हैं।
बैठक में स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है — फिर भी जनप्रतिनिधि खामोश हैं और सरकार खुशफहमी में जी रही है।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में समर्थन पत्र भरे गए और ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

नमस्ते निजामाबाद

अनिल यादव ने कहा, “यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, जनता की है। ‘नमस्ते निजामाबाद’ जनता की आवाज़ है, और यह आवाज़ अब थमेगी नहीं।”
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जनसंपर्क और तेज़ होगा, हर गांव में बैठकें होंगी, और यदि आवश्यकता पड़ी तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक में मिथिलेश कुमार, शिवलाल चौहान, चंद्रप्रकाश, राम कुमार, विवेक कुमार, केदारनाथ मौर्य, सावित्री, चंदा, इसरावती आदि लोग उपस्थित थे।

Read more

सुन्नी

सुन्नी सोशल फाउंडेशन ने आतंक के खिलाफ तहसीलदार निजामाबाद को सौंपा ज्ञापन

सुन्नी

पश्चिम बंगाल  के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा व फायरिंग में 200 से अधिक हिन्दुओं के घरों को जलाकर मंदिरों में तोड़फोड़ करके कई हिन्दुओं की हत्या कर दी गई । जिसके भय से 500 घरों से अधिक हिंदू पश्चिम बंगाल से पलायन करने पर मजबूर हो चुके हैं।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की निंदा करते हुए माननीय राष्ट्रपति जी को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को एवं पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के सम्बन्ध में तहसीलदार निजामाबाद को ज्ञापन दिया।सुन्नी सोशल फोरम ने मांग किया है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए नापाक आतंकी हमले में पाकिस्तान के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भी आग्रह किया है कि कायराना हरकत करने वाले पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाए ।

 

ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सुन्नी सोशल फोरम से गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष आदिद शेख ,हरि यादव, हमदान, अहमद, इमरान, शाहिद सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read more

महंत

पंचदेव मंदिर में पंचायती उदासीन अखाड़ा प्रयागराज के महंत रामनवमी महाराज का भव्य स्वागत

  नारायण दास पंचदेव मंदिर महंत और पंचदेव मंदिर सीमित के अध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में पंचायती उदासीन अखाड़ा …

Read more

टॉपर

श्री यशोदा लाल मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में हाई स्कूल में टॉप छात्र एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

अबुल कैश फरिहा संवाददाता  निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित श्री यशोदा लाल मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव आजमगढ़ …

Read more

उत्तर प्रदेश

एक्शन में योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनिटरिंग का बड़ा असर,सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से …

Read more

पहलगाम

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देने की मांग, पत्नी आशान्या ने जताई …

Read more