#news
जन चौपाल में जाते समय ओमप्रकाश राजभर की स्कोर्ट गाड़ी गड्ढे में फंसी, ग्रामीण बने मददगार
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर में गुरुवार को आयोजित जन चौपाल में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करने की बात कही । मंत्री राजभर ने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया (SIR) को लेकर विपक्षी दलों की घबराहट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आवश्यक है, जिसके तहत वर्षों से मृत पड़े नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। साथ ही, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और उन लोगों की पहचान की जा रही है जो कई राज्यों में वोट डालते हैं।
राजभर ने विपक्ष से सवाल किया, “जब सब काम संविधान के तहत हो रहा है तो विपक्ष को इतनी बेचैनी क्यों है?” उन्होंने विपक्षी दलों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की । जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने नाली, खरंजा और अन्य स्थानीय समस्याओं को मंत्री के सामने उठाया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आजमगढ़ जनपद में पंचायती राज विभाग से प्रति वर्ष आने वाले 100 करोड़ रुपये के सही उपयोग न होने पर भी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि “लेखा-जोखा तो सिर्फ ग्राम प्रधानों से लिया जाता है, जबकि जिले में 10 विधायक, दो सांसद और एक राज्यसभा सदस्य भी हैं। उनसे कोई सवाल नहीं करता।” कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि 60 वर्षों तक शासन करने के बाद भी गरीब, दलित और पिछड़ों को उनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।
अयोध्या में राम मंदिर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में सपा सांसद अवधेश प्रसाद को न बुलाए जाने के आरोपों को मंत्री ने झूठ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि पूजन के लिए सभी 403 विधायकों को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ही इसका बहिष्कार किया। उन्होंने सपा नेताओं को “दो मुंहा सांप” बताते हुए उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।जन चौपाल में जाते समय पंचायती राज मंत्री के साथ चल रही पुलिस स्कोर्ट की गाड़ी गांव की कच्ची सड़क पर बनी नाली के गहरे गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को धक्का लगाकर बाहर निकाला। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद वाहन बाहर निकल सका । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान फौजदार निषाद, हनुमान निषाद, हीरालाल, अंकित, मनीष, अमित, राजकुमार, इंद्रेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन पर मचा घमाशान
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन का पोस्टर विमोचन गलत ठहराते हुए छात्रों ने डियम आजमगढ़ को ज्ञापन सौपा । महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय (VC Office) पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति, में एक छात्र संगठन कुलसचिव एवं एक प्रोफेसर उपस्थित थे तथा कुलपति महोदय स्वयं पोस्टर हाथ में लिए हुए दिखे ।
विश्वविद्यालय सार्वजनिक निधि से संचालित शैक्षणिक संस्था है तथा कुलपति कार्यालय एक आधिकारिक प्रशासनिक स्थान है इसलिए किसी भी छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन का आयोजन: प्रचार हेतु इस प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन की तटस्थता और मर्यादा के विपरीत है, शैक्षणिक वातावरण एवं समान अवसरों की भावना को प्रभावित कर सकता है, छात्रों एवं कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष दबाव या पक्षपात की भावना उत्पन्न कर सकता है । छात्रों का कहना था घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो ।
साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए जाएँ कि आधिकारिक कार्यालयों में किसी भी संगठन के प्रचार संबंधी गतिविधियाँ न की जाएं । ज्ञापन देते समय अखिलेश पाण्डेय आनंन्द निजामाबाद जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अभिनव यादव दिवाकर मौर्या व अन्य छात्र मौजूद रहे ।
आम आदमी पार्टी आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस
आज संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी, आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव द्वारा की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमले का डटकर मुक़ाबला करना देश के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है संविधान हमें जीने रहने बोलने का हक़ देता है ये ख़त्म हो जाएगा तो हमे ग़ुलामी की ज़िन्दगी जीना पड़ेगा हमें हर हाल में संविधान विरोधी ताक़तों का मुक़ाबला करना होगाजिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा हेतु जागरूकता, संवाद और संघर्ष की भावना को संजोकर रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण कर सकें।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और सभी को समानता, न्याय तथा स्वतंत्रता का अधिकार देती है।कार्यक्रम में संजय यादव,रमेश मौर्य, एम पी यादव,रामप्रसाद यादव,अन्नू राय,उमेश यादवअनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भारतीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आजमगढ़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब के मूर्ति पर किया माल्यार्पण
आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा “भारतीय संविधान दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में …
निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोर दे रहे पुलिस को खुली चुनौती
किसान के ट्यूबल से खोल ले गए मोटर

निजामाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बीती रात चोरों ने किसान के ट्यूबल से ताला तोड़कर पांच हार्स पावर का इलेक्ट्रिक मोटर चुरा ले गए । किसान राजेंद्र पांडेय पुत्र चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींचकर तफ्तीश में जुट गई । पिछले साल लगभग नवंबर महीने में इसी ट्यूबल से ही 5HP मोटर गायब हुआ था । तब भी चोरों का कुछ पता नहीं लग पाया था ।इस चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है लोग लगातार हो रहे चोरी की घटना से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । किसान का ट्यूबल दो गांव के बीच में स्थित है जहां से लगभग 20-30 किसानों के खेत सींचे जाते हैं । जब किसानों को सूचना मिली कि मोटर चोरी हो गई है तो लोग हैरान परेशान हो गए । खेत में गेहूं और सरसों की सिंचाई अब कैसे होगी यह सोचकर किसान परेशान हैं । लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह जाता रही हैं । उत्तर प्रदेश की तेज तर्रार पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है जिससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं और लगातार क्षेत्र में चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । जिससे लगता है कि चोरों के अंदर पुलिस और कानून का डर समाप्त हो चुका है ।
आजमगढ़ में दरोगा को भेजा जेल, देवगांव कोतवाली में था तैनात
चार्जशीट लगाने के नाम पर 5 हजार मांगा था तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा को जेल भेज दिया, दरोगा ने वादी से चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹5000 की मांग की थी, आवेदक/वादी आकाश चौहान पुत्र रामजियावन चौहान ग्राम मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति द्वारा अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना देवगांव पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जिसकी विवेचना उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद द्वारा की जा रही है विवेचना में उ0नि0 द्वारा उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने, चार्जशीट लगाने तथा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के नाम पर वादी से ₹5000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है
SIR में बी0एल0ओ0और मतदाताओं का मिल रहा पूर्ण सहयोग – एसडीएम निजामाबाद
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 348 – निजामाबाद चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि विधान सभा 348 निजामाबाद में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मतदाताओं में शुरू से ही उत्साह था, जिसके क्रम में बी0एल0ओ0 की मेहनत और मतदाताओं से मिल रहे सहयोग के कारण आज दिनांक 25 नवम्बर 2025 तक कुल 334251 मतदाताओं के सापेक्ष 170870 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के अपलोडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इसके पूर्व विधान सभा के सभी बी0एल0ओ0 ने गणना प्रपत्रों के वितरण में भी सराहनीय कार्य किया गया, जिसके क्रम में विधान सभा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को सम्मानित भी किया जा रहा है । विधान सभा में सभी AERO व सुपरवाईजर के कुशल पर्यवेक्षण में आज कुल 05 बी0एल0ओ0 द्वारा अपना शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनमें बूथ सं0 68 – प्रा0वि0 नवली पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी नीरा उपाध्याय, बूथ 74 – यदुनन्दन इ0का0 खासबेगपुर की बी०एल०ओ० मीना देवी एवं बूथ सं0 324 – प्रा०वि० यहियापुर की बी०एल०ओ० रीता देवी बूथ सं० 155— प्रा०वि० मद्धूपुर कक्ष सं0-1 की निर्मला यादव एवं बूथ सं0 333 – प्रा०वि० मिठनपुर हादीअली कक्ष सं0–2 की बी०एल०ओ० शर्मिला पाल द्वारा द्वारा अपने शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों की अपलोडिंग के कार्य को पूर्ण कर लिया गया हैं । इनके द्वारा उक्त कार्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये समयबद्ध तरीके से निर्वाचन कार्य पूर्ण किया गया । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा 348 – निजामाबाद द्वारा बताया गया कि विधान सभा में अब तक कुल 54 प्रतिशत अपलोडिंग के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है । और इस कार्य को समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किये जाने हेतु सभी मतदाताओं से अपील की गयी । विधान सभा के सभी मतदाता अपने बी०एल०ओ० को गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध करा दें जिससे शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को पूर्ण कर लिया जाय ।
दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर
दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर।
स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मनियारपुर गांव निवासी अमन कुमार (25) पुत्र रामअवध अपने साथी विवेक (25) पुत्र अनिल को बाइक से लेकर अतरौलिया बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों गनपतपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को निकट स्थित 100 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अमन कुमार बीए का विद्यार्थी था और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अशरफी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का रोकर बेजार होना देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रामअवध की ओर से तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है । हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि लिंक रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग भी की है।
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया