#news
रास्ता के बगैर बदहाली झेलने को मजबूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़
परिसर की शोभा बढ़ा रही गंदगी और झाड़ियां
सिकरौर बाजार से मार्टिनगंज रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़ तक जाने के लिए कोई भी मार्ग नहीं है जबकि यहां आवासीय हॉस्पिटल है । इस सरकारी हॉस्पिटल पर गांव के लोगों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है । बरसात के समय में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है । डॉक्टर इलाज तो करते हैं लेकिन दावाआओं का पूरा स्टॉक रास्ता न होने से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता है । कुछ जरूरी दावाओं को डॉक्टर खुद ही अपने बैग में भरकर ले आते हैं । डॉक्टरों को भी आने जाने में काफी समस्याएं होती है । अस्पताल मे जरूरी सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल शौचालय का भी अभाव है । पूरे अस्पताल के लिए मात्र दो स्टाफ दिए गए हैं एक डॉ. एक वॉर्डब्याय । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोड के संबंध में जब प्रधान से बातचीत की गई तो प्रधान मार्कंडेय सिंह ने बताया कि रोड बन गई है आप जाकर देख ले लेकिन कहीं भी रोड नजर नहीं आया । इसी संबंध में जब मार्टिनगंज इंचार्ज से बातचीत की गई डॉ आत्माराम ने बताया की रोड की समस्या है वहां पर लेकिन हमने SDM महोदय से कहा तो उन्होंने कहा है कि जल्द ही मार्ग बना दिया जायेगा ।
यह हॉस्पिटल सरकारी कार्य योजनाओं को बनाने वाले अधिकारियों की लापरवाही के साथ कार्यों में भ्रष्टाचार की अधिकता को दिखाता है । सरकार लाखों करोड़ों खर्च करती है और सरकार की प्राथमिकता होती है कि किसी कार्य योजना को पास करने से पहले वहां तक सुगम मार्ग हो तभी निर्माण कार्य कराया जाए । लेकिन धरातलीय स्थिति ठीक विपरीत नजर आ रही है ।
भगवान निषादराज जन सेवा समिति की समन्वय बैठक आजमगढ़ में हुई सम्पन्न

आजमगढ़। भगवान निषादराज जन सेवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक समरसता और दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यक वर्गों की एकजुटता को लेकर एक ऐतिहासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना रहा ।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी सरफराज अंसारी ने की, जबकि संचालन दीपक साहनी गुरु जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि समाज के शोषित, वंचित और हाशिए पर खड़े वर्ग एक मंच पर आकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समिति का लक्ष्य केवल हिस्सेदारी की मांग नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना है ।
बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई कि विभिन्न जातियों और समुदायों को विभाजित कर उनकी राजनीतिक शक्ति को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन गांव-गांव जाकर सामाजिक एकता का संदेश फैलाएगा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करेगा ।
कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के कई जिलों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया ।
नहरों की सफाई बनी भ्रष्टाचार की कमाई
नहरों की सही सफाई और पानी न आने से किसान परेशान
आजमगढ़ जय किसान आंदोलन द्वारा सरायमीर नंदाव मोड़ पर राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें आजमगढ़ सहित पूर्वांचल की ज्यातर नहरों तथा माइनरों की स्थिति बेहद खराब होने से हेड से टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है इस पर लंबी चर्चा हुई यहां पहुंचे किसानों ने अपने अपने क्षेत्रों की नहरों की दुर्दशा का मामला उठाया मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि आजमगढ़ सहित पूर्वांचल में नहरों का जाल है ज्यादातर किसान नहरों की सिंचाई पर निर्भर है । नहर की सफाई के नाम पर JCB लगाकर केवल घासों की सफाई की जाती है जिससे नहर की हालत वैसे के वैसे ही रह जाति है । सफाई के नाम पर लूट मार होती दिखाई दे रही है । नहर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व ठीक से सफाई न होने के कारण शारदा नहर से पानी जब शारदा सहायक खंड 32,खंड 23 , निजामाबाद राजवाहा,सोफीपुर राजवाहा आदि में जब तीव्र गति से पानी छोड़ा जाता है तो पानीं आगे न बढने से जगह जगह नहरें कट जाती है जिससे पानी घाघरा नदी में छोड़ दिया जाता है जहां एक तरफ किसान सिंचाई नहीं कर पाते तो दूसरी तरफ बाढ़ व कटान से लोग बर्बाद हो जाते हैं मीटिंग में सर्व सम्मति निर्णय लिया गया कि जय किसान आन्दोलन की 5 सदस्यीय टीम राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष, आशीष पटेल जिला अध्यक्ष युवा आजमगढ़, अतुल कुमार जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़, शैलेश यादव मन्डल उपाध्यक्ष आजमगढ़, श्यामदेव यादव जिलाध्यक्ष मऊ 15 दिसम्बर से 18 दिसंबर तक अम्बेडकर नगर , आजमगढ़ ,मऊ , जौनपुर ,गाजीपुर आदि जिलों की नहरो की स्थलीय जांच करके 19 दिसंबर 2025 को जांच रिपोर्ट आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सौपा जाए मांगे ना पूरी होने पर हम मुखर होकर सड़कों पर उतरेंगे जिसकीपुर पूरी जम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । मीटिंग को शैलेश यादव,चन्द्रेश यादव, , रामबचन , अतुल कुमार, मो हकीक, श्यामदेव यादव, रामप्रकाश,सहलाद चौहान, संगीता देवी आदि लोगों ने भी संबोधित किया संचालन आशीष पटेल ने किया ।
कैटर्स के साथ काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिरूवापुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में एक विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे, जहां शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार राजेंद्र निषाद, पुत्र स्व. सागर निषाद, पिछले कई वर्षों से कैटर्स का काम कर रहे थे। दो भाइयों और पाँच बहनों में वह सबसे बड़े थे। लगभग 15 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वह टूट गई। तब से वे अपने भाई के पास ही रह रहे थे । घटना की सूचना सबसे पहले साथ काम करने वाले कैटर्स कर्मी जितेंद्र मोदनवाल ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के भाई राकेश की पत्नी सुशीला ने हत्या की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर कॉल किया।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । रिश्तेदार संजय निषाद ने बताया कि राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ दोस्तपुर गए थे। उनका कहना है कि “संभव है ठंड लगने या किसी अन्य कारण से उनकी मृत्यु हुई हो।” वहीं, कैटर्स संचालक जितेंद्र मोदनवाल ने बताया कि राजेंद्र 15–20 वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। “शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह जब उठे नहीं तो हमने उनके भाई गोलू को तत्काल फोन कर सूचना दी । सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, उप निरीक्षक पवन सिंह और उमेश चंद ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर का 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया
आजमगढ़ कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बौद्ध सत्य भारत रत्न गरीबों वंचितों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के 69 वां “परनिर्वाण “दिवस मनाया गया इसी कार्यक्रम के दौरान शिल्पकार द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था बाबा साहब एक महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता थे, जिन्होंने भारत के संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता की और देश के पहले कानून मंत्री बने उन्होंने दलितों और हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाति व्यवस्था का विरोध किया शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया और बौद्ध धर्म अपनाया उन्हें “भारतीय संविधान का जनक” कहा जाता है ।
उनके जीवन के मुख्य बिंदु जन्म और शिक्षा 14 अप्रैल 1891 को महू( मध्य प्रदेश) में जन्म कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की दलितों के लिए समानता और न्याय के प्रबल पैरोकार अस्पृश्यता छुआछूत के उन्मूलन के लिए जीवन भर संघर्ष किया भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार और प्रारूप समिति के अध्यक्ष सभी नागरिकों के लिए न्याय स्वतंत्रता और समानता सुनिश्चित की स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की महिलाओं के अधिकारों और श्रमिक सुधारो के लिए कार्य किया हिंन्दू कोर्ट बिल के माध्यम से महिलाओं का सम्मान अधिकार दिलाने का प्रयास किया लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया समानता और अहिंसा का प्रचार किया भारतीय संविधान के जनक के रूप में सम्मानित उनकी रचनाएं” जाति का विनाश” ” बुद्ध और उनका धम्म” जो आज भी प्रासंगिक है 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया ।
बाबा साहब का उज्जवल कृत और कार्यों का वर्णन जनों जन्मांतर तक होता रहेगा हम ही नहीं हमारे आने वाली पीढ़ियां भी उनकी श्रृणी रहेंगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राय स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब ने सदैव बाबा साहब की नीतियों को आगे बढ़ने का काम किया आज उन्हीं के नक्शे कदम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमारपारस जो निरंतर प्रयास कर रहे हैं जो प्रशंसनिक एवं सराहनीय है! कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरसबा एवं संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी ओम कार्यकर्तागण सर्वश्री:- रमाकांत ठठेरा, बालचंद जायसवाल, रामसरन राम, सिकंदर गौतम, राजेश ठठेरा, रोहितमोदनवाल, अजय मोदनवाल, सोहनलाल वर्मा, अंश गौतम, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, चंद्रमी गौतम, संगीता गौतम, कवितासरोज, पूजा सरोज, संजू गोड, सरिता भारती, पूनम श्रीवास्तव, तेजा, कांति भारती, शीला देवी जिला अध्यक्ष पुष्पा गौतम समेत हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता एवं पाधिकारीगढ़ उपस्थित रहे ।
मानवता को शर्मसार करती निजामाबाद थाने की पुलिस
निजामाबाद ।निजामाबाद कस्बे की तेलीपुर मुहल्ले की रहने वाली चिन्ता देवी पत्नी मिठाईलाल सोनकर ने एक प्रार्थना पत्र दिनांक 15/11/2025 को निजामाबाद पुलिस थाने में दी थी कि उसका लड़का आशीष सोनकर रोजी रोटी के लिए ऑटो रिक्शा चलाता है। चिन्ता देवी ने यह आरोप लगाया है कि उसके पुत्र आशीष का ऑटो रिक्शा संदीप सोनकर पुत्र सेतू सोनकर और पप्पू सोनकर पुत्र विक्रम सोनकर शंघई पुर के निवासी ने अपने बहनोई को पहुंचाने के लिए मोलनापुर के लिए भाड़ा बुक कराया था।
शाम 7 बजे आशीष सोनकर संदीप सोनकर पप्पू सोनकर और इनके बहनोई को लिवाकर मोलनापुर गया और करीब 9 बजे वापस आते हुए असनी भट्ठे के पास पहुंचने के पास संदीप और पप्पू सोनकर ने आशीष से ऑटो रिक्शा छीनने लगे इसका विरोध आशीष द्वारा किया गया तो चलती गाड़ी में हाथा पाई करने लगे जिससे ऑटो रिक्शा का बैलेंस बिगड़ा और ऑटो पलट गया और आशीष ऑटो के नीचे दब गया विपक्षी संदीप और पप्पू मौके से फरार हो गए।आशीष के शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आए किसी तरह से लोग आशीष को काफी मेहनत के बाद निकले जहां उसको काफी चोट आई थी खून से लथपथ घर वालो ने तुरंत आशीष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।
पांच दिन आई सी यू में रहने के बाद घर वालों ने निजामाबाद पुलिस थाने में 15/11/2025 को नामजद प्रार्थना पत्र दिया मगर निजामाबाद थाने की पुलिस जांच करके मुकदमा लिखने की जगह घायल व्यक्ति की माता चिंता देवी को थाने से ही भगा दिया गया । थक हार कर चिंता देवी ने एस पी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया और एस पी के यहां से आश्वासन दिया गया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल कराया जाएगा मगर निजामाबाद की पुलिस पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की जगह सौदेबाजी में लिप्त हो गई । अब पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है या निजामाबाद की पुलिस केस को ही हजम कर जाती है । पुलिस की इस उदासीनता से पिडीता का न्यायपालिका से भरोशा खत्म होता जा रहा है ।
मेजर ध्यानचंद खुदीराम बोस व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया याद
निजामाबाद बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में मेजर ध्यानचंद व मोहम्मदपुर ठेकमा मेंहनगर तरवां के खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व व निर्देशन में बालक बालिका कुश्ती दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने खेल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल का आनंद लिया 1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोनू प्रथम स्थान आदर्श द्वितीय तथा आंचल चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मी बालिका दौड़ में आरुषि मोदनवाल प्रथम गौरी द्वितीय तथा दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कुश्ती में अनुराग यादव हिमांशु यादव अवनीश यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा हिमांशु कुमार कृष्ण यादव पवन सौरभ ने अपने-अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका कुश्ती में काजल प्रथम अंशिका द्वितीय दृष्टि प्रथम गौरी तिथि पायल प्रथम अनुष्का द्वितीय स्थान प्राप्त करती हुई अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश यादव ने किया विश्वास यादव व अनिल यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व मिष्ठान वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया निर्णय की भूमिका में अरविंद यादव संतोष मनोज इस अवसर पर चंद्र देव यादव हंसराज यादव डॉक्टर आदित्य सिंह आर्यन चंद्रशेखर मनीष रामप्रवेश मेवालाल दीपचंद तथा सम्मानित क्षेत्रवासी व समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ में धूमधाम से हुआ संपन्न
आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वा स्थापना दिवस आजमगढ़ के कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू गोड एवं संचालन रामबचन चौहान ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए बताया कि गरीबों वंचितों शोषितो के हक़ अधिकारों के लिए पार्टी की स्थापना देश के दूसरे अंबेडकर भारत सरकार के गौरवशाली मंत्री गरीबों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान 28 नवंबर सन 2000 में स्थापना किया था जिसके माध्यम से समाज में फैली कुर्तियां के साथ अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया जाता रहा है .
आज उसी कारवां को आगे बढ़ने का काम भारत सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पशुपति कुमार पारस जी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में आज पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आज इस बात की शपथ लिया जा रहा है पार्टी की नीतियां नैतिकताएं को आम जनमानस के बीच में स्पष्ट एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आकर्षित करेंगे पार्टी में हम लोगों के बीच में युवा नेता के रूप में यशराज पासवान जी का निरंतर सहयोग पार्टी के लोगों को मिल रहा है हम लोग यह आशा उम्मीद करते हैं कि युवा हृदय सम्राट के साथ पार्टी के नीतियों को बढ़ाने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम युवा नेता करेंगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ खड़ा करें निश्चित रूप से पार्टी को एक बड़ा परिवर्तन का लक्ष्य हासिल होगा और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनेगी ।