khabar azamgarh
बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का विस्तार करें और शास्त्री ने बसपा कि कार्यकर्ताओं द्वारा 2027 में यू पी विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया गया है क्योंकि पूरे प्रदेश कि जनता बसपा के शासन काल को याद कर रही है।इस अवसर पर पूर्व मंडल क्वाडिनेटर ओंकार शास्त्री, ध्यानचंद गौतम, राम पूजन गौतम,जगदीश कुमार,रामपूजन, जाहिद प्रधान, डॉक्टर हंसराज गौतम, रविन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
पूर्व कैविनेट मंत्री फतेहबहादुर सिंह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल
दो गनर की भी हालत गम्भीर
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के हाल ही में उद्घाटित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र महादेवा के पास एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री बीर बहादुर सिंह के पुत्र, कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। फतेह बहादुर सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल, जुबली रोड में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फतेह बहादुर सिंह कार में सवार होकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। उनकी स्कॉर्ट की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी उससे भिड़ गई, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवा तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व मंत्री की हालत गंभीर है और उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मी की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि हादसे के दौरान एयरबैग खुल जाने से और बड़ा नुकसान टल गया। यह दुर्घटना उस एक्सप्रेसवे पर हुई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता को समर्पित किया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।
फतेहबहादुर सिंह के समर्थक, परिजन और राजनीतिक शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर एकत्र हैं।
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई एजुकेटर मीट
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एजुकेटर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे शिव गोविंद सिंह।
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के समन्वय पर हुई सार्थक चर्चा। शहर के प्रतिष्ठित होटल में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा एक भव्य एजुकेटर मीट एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश कुमार राय की उपस्थिति रही। इस अवसर पर शहर एवं आस-पास के क्षेत्र से शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविद, विद्यालय प्रबंधक और अध्यापकगण शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि किस प्रकार स्कूल और कॉलेज के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान किए जा सकें, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के निर्माण में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मुख्य अतिथि शिव गोविंद सिंह ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्ग दिखाना है। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित रहा है। हम न केवल स्कूल स्तर पर शिक्षा को सुदृढ़ करने में विश्वास रखते हैं, बल्कि आगे चलकर उन्हें अच्छे कॉलेज के चयन में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मीटिंग में कई अच्छे और व्यावहारिक सुझाव सामने आए हैं, जो भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
ऐसे आयोजनों से स्कूल-कॉलेज के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित होता है, जो छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षाविदों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से शिव गोविंद सिंह को शॉल, प्रतीक चिह्न और स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर, डॉ. देवेंद्र कुमार झा, भानु प्रताप यादव, शिवाजी सिंह समेत शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि यह दर्शाता है कि जब शैक्षणिक संस्थान एकजुट होकर काम करते हैं, तो विद्यार्थियों के लिए अवसरों के नए द्वार खुलते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त हो रही खेल विधाओं को संजोता भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद
ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त हो रही खेल विधाओं को संजोकर आगे बढ़ाने का प्रयास जारी……… अमरजीत यादव
दिनांक 19 जून 2025 दिन बुधवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि समर कैंप के आयोजन से खिलाड़ियों को कुछ अलग खेल के गुण अनुशासन के साथ साथ घर से बाहर रहने तथा अभाव एवं विसम परिस्थिति में संयमित होकर जीवन जीने की कला सीखने का अवसर मिलता है तथा अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर एक दूसरे से जुड़ने तथा समाज के सामाजिक दायित्वो का भी ज्ञान होता है अमरजीत यादव ने बताया कि समर कैंप में खिलाड़ियों को अलग अलग समय पर बकील राजनेता शिक्षक एवं प्रशिक्षक समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आकर खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताकर मार्गदर्शन भी किया |
राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि एक स्वस्थ शिक्षित एवं मजबूत समाज के निर्माण में खेल एवं खिलाड़ियों का बहुत ही योगदान होता है अनिल यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने का गुण भी विकसित होता है डॉ आदित्य सिंह ने कहा कि खेल से जुड़ने से बच्चे काफी बुराइयों से बचकर अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद द्वारा लगातार केई वर्षों से यह कार्य क्रम संचालित करवाकर खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल और शिक्षा के माध्यम से खेल एवं खिलाड़ियों के बिकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है |
ग्राम प्रधान हंसराज यादव ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से गांव की दवी प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है इस अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव अरविंद यादव चन्द्र देव यादव संतोष गुप्ता राहुल सिंह रामप्रवेश यादव मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन फौजदार आदि लोग मौजूद रहे |
निजामाबाद में अधिकारियों की मनमानी से बढ़ते जमीनी विवाद
निजामाबाद तहसील के मोहतसिम पुत्र अब्दुल कलाम ग्राम दाऊदपुर परगना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने लेखापाल पर आरोप लगाया कि गाटा सं0 61 प्रार्थी की भूमिधरी है। तथा गाटा सं0 60 राजस्व अभिलेख में खोर के खाते में अकित है बन्दो बस्ती से लेकर वर्तमान नक्से में गाटा सं0 60 व 61 अलग है। गाटा सं0 60 बशकल खोर है। व गाटा सं0 60 में कोई रास्ता नही है। गाटा 61 को गाटा सं055 के पश्चिम सिरे से जो होकर गाटा सं0 55 के दक्षिणी सिरे पर खत्म हो जाती है। तथा गाटा सं0 60 गाटा सं0 61 के पूर्वी सिरे से होते हुए उत्तरी सिरे पर खत्म होती है। इस प्रकार गाटा सं0 60 व 61 अलग-अलग है किन्तु हल्का लेखपाल के साजिश के कारण ड्रोन से बने नक्शे में गाटा सं0 60 को गाटा सं0 61 में अलग गाटे के रूप में दर्शित कर दिया गया है।
बन्दो बस्ती व पडताली नक्शे में नक्शे के हिसाब से उत्तर से दक्षिण तक नापने पर रकबा पुरा होता है। तथा ड्रोने में बने नक्से के कारण रकबा जो आकर पत्र 45 के 172 कड़ी के स्थान पर केवल 86 कड़ी करके जबरदस्ती हल्का लेखपाल व गाँव के कुछ लोग साजिश के कारण प्रार्थी के खतौनी में दबरदस्ती नया रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे कुछ मिट्टी गुण्डई के बल पर पाटी गयी है। पाटने वाले लोगो के कुछ लोग अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। जो मना करने पर आमादा फौजदारी होकर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू व जान से मारने की धमकी देने लगतें हैं जिसमें मुश्तफीक उर्फ अल्ताब, जमाल नासिर, अब्दुल खालिद, मुजमुल, आदि है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। विपक्षी ने SDM से गुहार लगाया कि स्वयं SDM महोदय अभिलेखों का परिक्षण करके तथा ड्रोन से बने नक्शे की फर्जीवाड़े की जाँच कर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए और जमीन में जबरन पाटी गयी मिट्टी हटवाई जाए ।