करीब दर्जनभर लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फरिहा गांव निवासी अहमद मसूद के ट्यूबवेल पर हुई, जो गांव से बाहर निजामाबाद जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है।जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल पर कुछ समय से भीख मांगने वाले बंजारे समुदाय के लोग डेरा डाले हुए थे। इनमें एक युवती और एक पुरुष बारिश के कारण रात में वहीं रुके थे। ट्यूबवेल की देखरेख करने वाले इमरान उर्फ मिट्ठू ने बताया कि बुधवार शाम दोनों को अपने ट्यूबवेल पर देखा तो उन दोनों लोगों को ट्यूबवेल से जाने को कहा था, लेकिन बारिश का हवाला देकर वे ट्यूबवेल पर ही रुक गए। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवती का शव ट्यूबवेल पर रखी चौकी पर पड़ा देखा जबकि पुरुष मौके से गायब था।

सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, निजामाबाद थाना अध्यक्ष, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने आसपास डेरा डाले बाराबंकी के बंजारे समुदाय के करीब दर्जनभर पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Read more

अखिल भारतीय किसान संघ

अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया स्वामी सहजानन्द सरस्वती का 75वां परिनिर्वाण दिवस

अखिल भारतीय किसान संघ आजमगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा आजमगढ़ की तरफ से स्वामी सहजानन्द सरस्वती का 75वां परिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर पार्क में रामनेत यादव की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।

vaidy

इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती  कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित किसान आन्दोलन के जनक थे। उन्ही के नेतृत्व में 1936 में किसान सभा की स्थापना लखनऊ में हुई थी। और प्रथम अध्यक्ष चुने गये थे। इसी सम्मेलन में उन्होने ने नारा दिया था कि विदेशी भारत छोड़ों तथा जो जमीन को जोते बोये वही जमीन का मालिक होये, जमीन नहीं धनवानों की है मजदूर किसान की। दुसरा नारा दिया था कि जो अन्य उपजायेगा वही कानून बनायेगा।

gst

श्रद्धाजंलि सभा में बोलते हुए किसान सभा के जिला मंत्री गुलाब मौर्य ने कहा कि आजादी के बाद जब गांधी जी ने कहा कि अब किसान सभा का लाल झण्डा बदला जाना चाहिए तब स्वामी जी ने कहा कि यह नहीं होगा जब किसान खुन जलाता है तो अनाज पैदा होता जब किसान मजदूर का खुन लाल होता है तो किसान का झण्डा लाल रहेगा। इसके अतिरिक्त वसीर मास्टर, जियालाल, रामलगन, राजेन्दर राय, विनोद, शहनवाज बेग, राजित यादव, जानकी नाथ, कमला राय, सुबास यादव आदि लोग उपस्थित रहें। अन्त में दो मीनट का मौन रखकर बैठक समाप्त की गयी ।

Read more

किसान

बिजली के प्राइवेट होने पर किसान नेताओं ने बगावत में भरी हुंकार

अगर बिजली प्राइवेट हुई तो करेगें बड़ा आंदोलन भले ही जेल जाना पड़े – राजनेत यादव  

किसान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल व दक्षिणांचल की बिजली निजीकरण प्रस्ताव के विरुद्ध व अन्य के मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया |  आजमगढ़ में भी प्रदर्शन करते हुए जिला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौपा गया | ज्ञापन सौपने के बाद जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने बताया कि यदि सरकार बिजली का निजीकरण करके प्रीपेड मीटर लगाईगी तो हम लोग उसका विरोध करते हुवे मीटर को तोड़ कर जेल भरो आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे |
किसान
इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी | सरकार बिजली के नाम पर लूट मचा रखी है, हम इसका भरपूर विरोध करने के लिए तैयार हैं | टेंडर प्रीपेड का पड़ा तो लड़ाई आर-पार की लड़ी जाएगी | अभी गांवों मे सही से बिजली के खंभे नहीं पहुच पाए हैं और बात प्राइवेट करने की चल रही है | जो खंभे और तार लगाए गए हैं वह जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स से बनी है |  अगर बिजली प्राइवेट हुई तो दुबारा ढेबरी और लालटेन का जमाना आ जाएगा जो की अच्छा नहीं होगा | सरकार को 300 यूनिट बिजली बिल यूपी मे भी माफ करना चाहिए साथ ही बकाया पुरानी बिल घरेलू और किसान की भी  माफ होनी चाहिए |

Read more

बसपा

बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए बसपा का गाँव – गाँव बैठक

 

बसपा

निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में आज सोमवार को शाम पांच बजे से बहुजन समाज पार्टी कि रुकनुद्दीन पुर गांव में बूथ कमेटियों का बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल क्वाडिनेटर आजमगढ़ ओंकार शास्त्री रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होकर गांव गांव जाकर बसपा कि सरकार में हुए विकास कार्यों कि जानकारी दें और गांवों में बूथ कमेटियों को मजबूत करने के नवयुवकों को अवसर दे |
बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का विस्तार करें और शास्त्री ने बसपा कि कार्यकर्ताओं द्वारा 2027 में यू पी विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया गया है क्योंकि पूरे प्रदेश कि जनता बसपा के शासन काल को याद कर रही है।इस अवसर पर पूर्व मंडल क्वाडिनेटर ओंकार शास्त्री, ध्यानचंद गौतम, राम पूजन गौतम,जगदीश कुमार,रामपूजन, जाहिद प्रधान, डॉक्टर हंसराज गौतम, रविन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।बसपा

Read more

देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला 'भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' सम्मान

देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला ‘भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ सम्मान

देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला 'भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' सम्मान

22 जून 2025। देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्र अखिलेश रावत ने अपनी अनूठी चित्रकला शैली ‘एस्पोटाइज़म’ (Spotism) के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। ‘एस्पोटाइज़म’ एक ऐसी विशिष्ट शैली है, जो सहज व अचेतन ब्रशस्ट्रोक पर आधारित है और कलाकार के आंतरिक भावों को चित्र रूप में साकार करने का सशक्त माध्यम बनती है। इस शैली में न तो किसी पूर्व निर्धारित रूपरेखा का बंधन होता है, न ही पारंपरिक रेखांकन का कोई आग्रह; बल्कि यह पूरी तरह से मनःस्थितियों और स्वाभाविकता पर आधारित होती है। इस नवाचार ने भारतीय आधुनिक चित्रकला में एक नयी दिशा का संकेत दिया है, जिसे कला समीक्षकों एवं शिक्षकों द्वारा भी सराहा गया है। अखिलेश रावत ने इस नवीन शैली का विकास कलाकार एवं गुरु डॉ. राजकुमार पाण्डेय, सहायक आचार्य, ललित कला विभाग, देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय तथा चित्रकार भानु देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया। उनके अथक प्रयासों, निरंतर साधना, सृजनशीलता तथा सामाजिक चेतना का प्रतिफल यह सम्मान है। उनके नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (प्रमाणन संख्या: BWR00130, दिनांक 15/03/2025) द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त है।

देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला 'भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' सम्मान

भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक विश्वस्तरीय मंच है, जो विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देता है। यह मंच कला, संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, खेल, साहित्य, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, CSR, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करता है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे ने इस अवसर पर कहा कि अखिलेश रावत द्वारा विकसित की गई ‘एस्पोटाइज़म’ शैली न केवल तकनीकी रूप से एक नयी दृष्टि प्रस्तुत करती है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में प्रेम, शांति, मानवता, समरसता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों का संदेश भी संप्रेषित होता है।

देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला 'भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' सम्मान

ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिलेश रावत को शुभकामनाएँ दीं। विभाग ने आशा व्यक्त की है कि अखिलेश का यह नवाचार अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और भविष्य में भारतीय कला जगत में नयी संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यह सम्मान न केवल अखिलेश रावत के व्यक्तिगत प्रयासों की उपलब्धि है, बल्कि देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्ता और नवाचार को भी दर्शाता है। ऐसे प्रयास विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Read more

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई एजुकेटर मीट

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एजुकेटर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे शिव गोविंद सिंह।
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के समन्वय पर हुई सार्थक चर्चा। शहर के प्रतिष्ठित होटल में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा एक भव्य एजुकेटर मीट एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश कुमार राय की उपस्थिति रही। इस अवसर पर शहर एवं आस-पास के क्षेत्र से शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविद, विद्यालय प्रबंधक और अध्यापकगण शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि किस प्रकार स्कूल और कॉलेज के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान किए जा सकें, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के निर्माण में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

एजुकेटर मीट

मुख्य अतिथि  शिव गोविंद सिंह ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्ग दिखाना है। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित रहा है। हम न केवल स्कूल स्तर पर शिक्षा को सुदृढ़ करने में विश्वास रखते हैं, बल्कि आगे चलकर उन्हें अच्छे कॉलेज के चयन में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मीटिंग में कई अच्छे और व्यावहारिक सुझाव सामने आए हैं, जो भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

एजुकेटर मीट

ऐसे आयोजनों से स्कूल-कॉलेज के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित होता है, जो छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षाविदों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से शिव गोविंद सिंह को शॉल, प्रतीक चिह्न और स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया गया।

एजुकेटर मीट

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर, डॉ. देवेंद्र कुमार झा, भानु प्रताप यादव, शिवाजी सिंह समेत शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि यह दर्शाता है कि जब शैक्षणिक संस्थान एकजुट होकर काम करते हैं, तो विद्यार्थियों के लिए अवसरों के नए द्वार खुलते हैं।

Read more

निजामाबाद

निजामाबाद में अधिकारियों की मनमानी से बढ़ते जमीनी विवाद

 

निजामाबाद

निजामाबाद तहसील के मोहतसिम पुत्र अब्दुल कलाम ग्राम दाऊदपुर परगना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने लेखापाल पर आरोप लगाया कि गाटा सं0 61 प्रार्थी की भूमिधरी है। तथा गाटा सं0 60 राजस्व अभिलेख में खोर के खाते में अकित है बन्दो बस्ती से लेकर वर्तमान नक्से में गाटा सं0 60 व 61 अलग है। गाटा सं0 60 बशकल खोर है। व गाटा सं0 60 में कोई रास्ता नही है। गाटा 61 को गाटा सं055 के पश्चिम सिरे से जो होकर गाटा सं0 55 के दक्षिणी सिरे पर खत्म हो जाती है। तथा गाटा सं0 60 गाटा सं0 61 के पूर्वी सिरे से होते हुए उत्तरी सिरे पर खत्म होती है। इस प्रकार गाटा सं0 60 व 61 अलग-अलग है किन्तु हल्का लेखपाल के साजिश के कारण ड्रोन से बने नक्शे में गाटा सं0 60 को गाटा सं0 61 में अलग गाटे के रूप में दर्शित कर दिया गया है।

ज्ञापन

बन्दो बस्ती व पडताली नक्शे में नक्शे के हिसाब से उत्तर से दक्षिण तक नापने पर  रकबा पुरा होता है। तथा ड्रोने में बने नक्से के कारण  रकबा जो आकर पत्र 45 के 172 कड़ी के स्थान पर केवल 86 कड़ी करके जबरदस्ती हल्का लेखपाल व गाँव के कुछ लोग साजिश के कारण प्रार्थी के खतौनी में दबरदस्ती नया रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे कुछ मिट्टी गुण्डई के बल पर पाटी गयी है। पाटने वाले लोगो के कुछ लोग अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। जो मना करने पर आमादा फौजदारी होकर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू  व जान से मारने की धमकी देने लगतें हैं  जिसमें मुश्तफीक उर्फ अल्ताब, जमाल नासिर, अब्दुल खालिद, मुजमुल, आदि है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। विपक्षी ने SDM से गुहार लगाया कि  स्वयं SDM महोदय अभिलेखों का परिक्षण करके तथा ड्रोन से बने नक्शे की फर्जीवाड़े की जाँच कर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए  और  जमीन में जबरन पाटी गयी मिट्टी हटवाई जाए ।

Read more

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने महर्षि दत्तात्रेय एवं दुर्वासा ऋषि धाम का दर्शन कर किया वृक्षारोपण

निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे विकासखंड अधिकारी मिर्जापुर राजन राय

वृक्षारोपण

मिर्जापुर ब्लाक में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा जनपद आजमगढ के महर्षि दत्तात्रेय धाम पर निरीक्षण किया गया। टौस एवं कुवंर नदी के संगम तट के कुंड में विराजमान प्रसिद्ध मछलियों को लाई एवं बिस्किट खिलाया । इसके पश्चात मिश्र द्वारा मंदिर परिसर में आम एवं पीपल के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात मझुई एवं टोंस नदी के संगम पर स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि धाम में दर्शन पूजन एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।
मिर्जापुर
कार्यक्रम में विकासखंड मिर्जापुर के विकास अधिकारी राजन राय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम मिलन, सचिव ,सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जे ई एवं विकासखंड मिर्जापुर के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Read more

पर्यावरण

पर्यावरण दिवस पर प्रयास संगठन ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर हरबंशपुर के पास पौधरोपण ट्री गार्ड लगाकर किया गया। इस दौरान नगरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रयास के सचिव इंजी सुनील यादव ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं की परस्पर निर्भरता पर जागरूक किया और कहा कि जब तक मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य नहीं बिठाएगा, तब तक स्थायी विकास संभव नहीं है। प्रकृति के साथ हो रही अत्यधिक छेड़छाड़ और उसके दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान इस अवसर पर राणा बलबीर सिंह, बृजेश राय, राजू सिंह, ओमनारायण, शिव प्रसाद पाठक, ईजी. अमित, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Read more

परचम

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम

parcham

आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष को सम्मानित करते हुए कहा – हर्ष एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जो सदैव अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते रहते है। उनकी यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और पारिवारिक सहयोग का प्रतिफल है।

परचम

हर्ष सिंह मूल रूप से ग्राम भरौली, पोस्ट हुसैपुर महाराजगंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। हर्ष ने इससे पूर्व 12वीं परीक्षा में आज़मगढ़ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वे कक्षा 10वीं में भी ज़िला टॉपर रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

परचम

हर्ष की इस सफलता पर उन्होंने कहा — आज मैं जिस मुक़ाम पर हूँ, उसका पूर्ण श्रेय मेरे माता-पिता और वेदांता विद्यालय परिवार को जाता है। मेरे शिक्षकों ने हर विषय को पूरी गहराई से समझाया, मुझे समय दिया और निरंतर प्रोत्साहित किया। विद्यालय का वातावरण और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हर्ष के पिता श्री अजय कुमार सिंह कंपोज़िट विद्यालय, भीमापुर (ब्लॉक – कोइलसा) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा — जब मैंने हर्ष का दाख़िला वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कराया, तब केवल एक विश्वास था — यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण। आज हर्ष की सफलता यह प्रमाणित करती है कि वेदांता विद्यालय परिवार अपने छात्रों को संपूर्ण सहयोग और दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने पुनः हर्ष की सराहना करते हुए कहा — हर्ष न केवल एक प्रतिभाशाली, बल्कि आज्ञाकारी और केंद्रित छात्र रहा है। उसके माता-पिता का समर्पण और विद्यालय परिवार की शिक्षण पद्धति ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की है। हम सदैव मानते हैं कि हमारे पालकगण विद्यालय के सच्चे भागीदार हैं, और आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, अहमद एजाज़, अभय सिंह, स्नेहा सिंह विद्यावती, बृजेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित शिक्षक, प्रेरणादायक माहौल और पारिवारिक सहयोग से छात्र किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं।

Read more