omprakash

जन चौपाल में जाते समय ओमप्रकाश राजभर की स्कोर्ट गाड़ी गड्ढे में फंसी, ग्रामीण बने मददगार

omprakash

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर में गुरुवार को आयोजित जन चौपाल में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करने की बात कही । मंत्री राजभर ने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया (SIR) को लेकर विपक्षी दलों की घबराहट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आवश्यक है, जिसके तहत वर्षों से मृत पड़े नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। साथ ही, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और उन लोगों की पहचान की जा रही है जो कई राज्यों में वोट डालते हैं।

Omprakash

राजभर ने विपक्ष से सवाल किया, “जब सब काम संविधान के तहत हो रहा है तो विपक्ष को इतनी बेचैनी क्यों है?” उन्होंने विपक्षी दलों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की । जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने नाली, खरंजा और अन्य स्थानीय समस्याओं को मंत्री के सामने उठाया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आजमगढ़ जनपद में पंचायती राज विभाग से प्रति वर्ष आने वाले 100 करोड़ रुपये के सही उपयोग न होने पर भी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि “लेखा-जोखा तो सिर्फ ग्राम प्रधानों से लिया जाता है, जबकि जिले में 10 विधायक, दो सांसद और एक राज्यसभा सदस्य भी हैं। उनसे कोई सवाल नहीं करता।” कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि 60 वर्षों तक शासन करने के बाद भी गरीब, दलित और पिछड़ों को उनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

omprakash

अयोध्या में राम मंदिर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में सपा सांसद अवधेश प्रसाद को न बुलाए जाने के आरोपों को मंत्री ने झूठ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि पूजन के लिए सभी 403 विधायकों को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ही इसका बहिष्कार किया। उन्होंने सपा नेताओं को “दो मुंहा सांप” बताते हुए उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।जन चौपाल में जाते समय पंचायती राज मंत्री के साथ चल रही पुलिस स्कोर्ट की गाड़ी गांव की कच्ची सड़क पर बनी नाली के गहरे गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को धक्का लगाकर बाहर निकाला। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद वाहन बाहर निकल सका । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान फौजदार निषाद, हनुमान निषाद, हीरालाल, अंकित, मनीष, अमित, राजकुमार, इंद्रेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Read more

ज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन पर मचा घमाशान

gyapan

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय में छात्र संगठन का  पोस्टर विमोचन गलत ठहराते हुए छात्रों ने डियम आजमगढ़ को ज्ञापन सौपा । महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति कार्यालय (VC Office) पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति, में एक छात्र संगठन कुलसचिव एवं एक प्रोफेसर उपस्थित थे तथा कुलपति महोदय स्वयं पोस्टर हाथ में लिए हुए दिखे ।
ज्ञापन
विश्वविद्यालय सार्वजनिक निधि से संचालित शैक्षणिक संस्था है तथा कुलपति कार्यालय एक आधिकारिक प्रशासनिक स्थान है इसलिए किसी भी छात्र संगठन के पोस्टर विमोचन का आयोजन: प्रचार हेतु इस प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन की तटस्थता और मर्यादा के विपरीत है, शैक्षणिक वातावरण एवं समान अवसरों की भावना को प्रभावित कर सकता है, छात्रों एवं कर्मचारियों पर अप्रत्यक्ष दबाव या पक्षपात की भावना उत्पन्न कर सकता है । छात्रों का कहना था घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो ।
साथ ही  विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए जाएँ कि आधिकारिक कार्यालयों में किसी भी संगठन के प्रचार संबंधी गतिविधियाँ न की जाएं । ज्ञापन देते समय अखिलेश पाण्डेय आनंन्द निजामाबाद जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अभिनव यादव दिवाकर मौर्या व अन्य छात्र मौजूद रहे ।

Read more

संविधान

आम आदमी पार्टी आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस

संविधान

आज संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी, आज़मगढ़ के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव द्वारा की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमले का डटकर मुक़ाबला करना देश के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है संविधान हमें जीने रहने बोलने का हक़ देता है ये ख़त्म हो जाएगा तो हमे ग़ुलामी की ज़िन्दगी जीना पड़ेगा हमें हर हाल में संविधान विरोधी ताक़तों का मुक़ाबला करना होगाजिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा हेतु जागरूकता, संवाद और संघर्ष की भावना को संजोकर रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण कर सकें।

संविधान दिवस

प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और सभी को समानता, न्याय तथा स्वतंत्रता का अधिकार देती है।कार्यक्रम में संजय यादव,रमेश मौर्य, एम पी यादव,रामप्रसाद यादव,अन्नू राय,उमेश यादवअनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read more

kisan

दिल्ली किसान आन्दोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला मार्च

kisan
संयुक्त किसान मोर्चा, आजमगढ़ की इकाई , दिल्ली किसान आन्दोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर आजमगढ़ में प्राइवेट बस स्टैंड नरौली से 12.30बजे से मार्च निकाला मार्च में लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे,” नरेंद्र मोदी होश में आओ, किसानों से किये वादा पूरा करो, किसानों को कर्ज से मुक्त करो, एम एस पी की कानूनी गारंटी करो,गुलामी का दस्तावेज श्रम कोड वापस लो, बुलडोजर राज मुर्दाबाद,आदि नारे लगा रहे थे मार्च जिला मुख्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश, लोकमंच के रविन्द्र राय, जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव किसान संग्राम समिति के सुबेदार यादव क्रान्तिकारी किसान यूनियन के रामनयन यादव और किसान महासभा के कामरेड वेद प्रकाश उपाध्याय कर रहे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से किये वादा से मुकर चुकी है और कृषि कानून को राज्यों के जरिए पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है इतना ही नहीं बिजली का निजीकरण कर बिजली से आम जनता को भी दूर कर रही है साथ बिहार चुनाव फतह के बाद मोदी सरकार ने चार श्रम कोड लागू कर मजदूरों को गुलामी के तरफ धकेल दिया है मोदी योगी सरकार में अफरातफरी मची है बाजार से खाद गायब है आपदा से फसलों की बर्बादी का मुआवजा मिला नहीं उल्टे किसानों पर मुकदमा हो रहा है मोदी योगी सरकार पूरी तरह से मजदूर किसान विरोधी है और सोची समझी रणनीति के तहत अडानी अम्बानी के हित के लिए मजदूरों किसानों पर हमला कर रही है वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार का रवैया नहीं बदला तो संयुक्त किसान मोर्चा आगे आन्दोलन तेज करेगा। मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक कामरेड विनोद सिंह, सह संयोजक दान बहादुर मौर्या, कामरेड ब्रजेश नारायण व अन्य किसान संगठन के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

Read more

Constitution

भारतीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आजमगढ़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब के मूर्ति पर किया माल्यार्पण

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा “भारतीय संविधान दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में …

Read more

किसान

निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोर दे रहे पुलिस को खुली चुनौती

 

किसान के ट्यूबल से खोल ले गए मोटर

किसान
निजामाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बीती रात चोरों ने किसान के ट्यूबल से ताला तोड़कर पांच हार्स पावर का इलेक्ट्रिक मोटर चुरा ले गए । किसान राजेंद्र पांडेय पुत्र चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींचकर तफ्तीश में जुट गई । पिछले साल लगभग नवंबर महीने में इसी ट्यूबल से ही 5HP मोटर गायब हुआ था । तब भी चोरों का कुछ पता नहीं लग पाया था ।इस चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है लोग लगातार हो रहे चोरी की घटना से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । किसान का ट्यूबल दो गांव के बीच में स्थित है जहां से लगभग 20-30 किसानों के खेत सींचे जाते हैं । जब किसानों को सूचना मिली कि मोटर चोरी हो गई है तो लोग हैरान परेशान हो गए । खेत में गेहूं और सरसों की सिंचाई अब कैसे होगी यह सोचकर किसान परेशान हैं । लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह जाता रही हैं । उत्तर प्रदेश की तेज तर्रार पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है जिससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं और लगातार क्षेत्र में चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । जिससे लगता है कि चोरों के अंदर पुलिस और कानून का डर समाप्त हो चुका है ।

Read more

POLICE

आजमगढ़ में दरोगा को भेजा जेल, देवगांव कोतवाली में था तैनात

POLICE

चार्जशीट लगाने के नाम पर 5 हजार मांगा था तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा को जेल भेज दिया, दरोगा ने वादी से चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹5000 की मांग की थी, आवेदक/वादी आकाश चौहान पुत्र रामजियावन चौहान ग्राम मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति द्वारा अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना देवगांव पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जिसकी विवेचना उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद द्वारा की जा रही है विवेचना में उ0नि0 द्वारा उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने, चार्जशीट लगाने तथा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के नाम पर वादी से ₹5000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है

Read more

Mahotsav

युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हुआ संपन्न

Mahotsav
युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं में विकसित भारत यंग लीडर डायडॉग 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता/कार्यक्रम दिनांक 23 नवम्बर 2025 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कॉलेज अटलस पोखरा आजमगढ़ में सम्पन्न हुई। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव में आजमगढ़ मण्डल के तीनों जनपद- आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम एवं साइंस मेला प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, डिक्लेमेशन एवं साइंस मेला (नवाचार को प्रतिबिंबित करने वाले प्रोजेक्टों) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Nrity

मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ माननीय संजय कुमार सिंह द्वारा मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ सुल्तान सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता कार्यक्रम के विषय में संक्षेप में अवगत कराया। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ ने मण्डल के तीनों जनपदों से आए हुए कलाकारों का स्वागत किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस युवा उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से आप अपने मण्डल राज्य एवं देश का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामना हैं। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का परिणाम इस प्रकार रहा है–लोकगीत–आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय, लोकनृत्य–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, कविता लेखन–आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय, कहानी लेखन–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, पेंटिंग–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय डिक्लेमेशन–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय साइंस मेला–आजमगढ़ प्रथम।

Mahotsav

निर्णायक मण्डल में सपना बनर्जी गायिका, रमेश चन्द यादव अध्यापक आर्ट एस के पी इण्टर कालेज, आमिर जमाल अध्यापक साइंस शिबली नेशनल इण्टर कॉलेज, तुषार राज सिंह जी डी ग्लोबल स्कूल, रमेश मिश्रा, संदीप सिंह प्रतिभा निकेतन इण्टर कॉलेज रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुव चन्द मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ दीपक कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलिया अमित कुमार चौहान, शरद कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ रोहित कुमार यादव, आस्था सिंह, अखिलेश्वर मौर्य, शशिशेखर राय, अखिलेश्वर मौर्य एवं सहयोग में पी आर डी जवान उपस्थित रहे। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

Read more

दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर।

Exident

स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मनियारपुर गांव निवासी अमन कुमार (25) पुत्र रामअवध अपने साथी विवेक (25) पुत्र अनिल को बाइक से लेकर अतरौलिया बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों गनपतपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को निकट स्थित 100 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अमन कुमार बीए का विद्यार्थी था और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अशरफी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का रोकर बेजार होना देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Atrauliya

सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रामअवध की ओर से तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है । हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि लिंक रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग भी की है।

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव

Read more

manbadh

गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता

गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता

manbadh

शहर कोतवाली क्षेत्र के सदावर्ती चौक से निकट पंजाब नेशनल बैंक के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गर्भवती महिला अपने इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में आई थी और वापस लौटते समय बैंक के सामने खड़ी बाइक में उस महिला के कार से हल्की टक्कर लग गई, जबकि महिला का ड्राइवर और खुद महिला द्वारा किसी भी वाद विवाद से बचने के लिए माफ़ी तक माँगी गई,
बावजूद इसके महिला के ड्राइवर और उस महिला को सदावर्ती चौक निवासी अंकित सेठ और आशीष सेठ द्वारा काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए जिससे महिला काफी डर गई और चक्कर आने लगे, डरी सहमी महिला तत्काल डायल ११२ नम्बर पर सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुँची, जिससे महिला ख़ुद को सुरक्षित महसूस की,

बात इतने पर ही नहीं खत्म हुई महिला ने जब सारी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजन जिले के किसी बड़े अधिकारी से संपर्क कर त्वरित न्याय की गुहार लगा दी और कोतवाली पुलिस अपने हरकत में आ गई, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन मनबढ़ों को थाने लेकर आई है, और कड़ी पूछताछ कर रही है ।

Read more