आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर हरबंशपुर के पास पौधरोपण ट्री गार्ड लगाकर किया गया। इस दौरान नगरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रयास के सचिव इंजी सुनील यादव ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं की परस्पर निर्भरता पर जागरूक किया और कहा कि जब तक मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य नहीं बिठाएगा, तब तक स्थायी विकास संभव नहीं है। प्रकृति के साथ हो रही अत्यधिक छेड़छाड़ और उसके दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान इस अवसर पर राणा बलबीर सिंह, बृजेश राय, राजू सिंह, ओमनारायण, शिव प्रसाद पाठक, ईजी. अमित, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष को सम्मानित करते हुए कहा – हर्ष एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जो सदैव अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते रहते है। उनकी यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और पारिवारिक सहयोग का प्रतिफल है।
हर्ष सिंह मूल रूप से ग्राम भरौली, पोस्ट हुसैपुर महाराजगंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। हर्ष ने इससे पूर्व 12वीं परीक्षा में आज़मगढ़ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वे कक्षा 10वीं में भी ज़िला टॉपर रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
हर्ष की इस सफलता पर उन्होंने कहा — आज मैं जिस मुक़ाम पर हूँ, उसका पूर्ण श्रेय मेरे माता-पिता और वेदांता विद्यालय परिवार को जाता है। मेरे शिक्षकों ने हर विषय को पूरी गहराई से समझाया, मुझे समय दिया और निरंतर प्रोत्साहित किया। विद्यालय का वातावरण और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हर्ष के पिता श्री अजय कुमार सिंह कंपोज़िट विद्यालय, भीमापुर (ब्लॉक – कोइलसा) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा — जब मैंने हर्ष का दाख़िला वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कराया, तब केवल एक विश्वास था — यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण। आज हर्ष की सफलता यह प्रमाणित करती है कि वेदांता विद्यालय परिवार अपने छात्रों को संपूर्ण सहयोग और दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने पुनः हर्ष की सराहना करते हुए कहा — हर्ष न केवल एक प्रतिभाशाली, बल्कि आज्ञाकारी और केंद्रित छात्र रहा है। उसके माता-पिता का समर्पण और विद्यालय परिवार की शिक्षण पद्धति ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की है। हम सदैव मानते हैं कि हमारे पालकगण विद्यालय के सच्चे भागीदार हैं, और आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, अहमद एजाज़, अभय सिंह, स्नेहा सिंह विद्यावती, बृजेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित शिक्षक, प्रेरणादायक माहौल और पारिवारिक सहयोग से छात्र किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं।
“एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर” जैसे पुत्र के बिना उत्तरा अधिकारी नहीं उसी तरह वृक्ष के बिना पर्यावरण सही नहीं हो सकता … अमरजीत यादव
दिन गुरुवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है | अमरजीत यादव ने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को एक पौधा लगाकर और उसकी देख भाल कर उसे सुरक्षित करना चाहिए समाज के हर लोगों से अपील है कि एक ही साथ 100 पेड लगाना जरूरी नहीं है एक ही पौधा लगाएं और उसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि फोटो और सेल्फी के चक्कर में लोग पौधा तो लगाते हैं पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती इसलिए पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है हमारे देश में सरकारी योजनाओं के तहत हर साल करोड़ों अरबों रुपए का खेल होता है |
वृक्षारोपण के नाम पर लेकिन उसमें से एक भी पौधा नहीं लगता यह देश की जनता के साथ देश की अर्थव्यवस्था के साथ तथा पर्यावरण के साथ धोखा है |
इसलिए सभी लोग एक एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव सन्तोष डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन तथा एकेडमी के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
आजमगढ़ में शासन के निर्देश पर जिले में 3 पार्क में 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में योगा मंच का निर्माण किया जा रहा है। मंच दक्षिणी तरफ छोटे गेट के पास हो रहा है। जानकारी होने पर बसपा के नेता और कार्यकर्ता विरोध किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी गिराकर भरने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी गौरव शर्मा और ईओ नगरपालिका विवेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर कार्यकर्ता डा. बलिराम के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक बसपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है। पूर्व सांसद डा. बलिराम ने बताया कि उन्हें मंच बनाए जाने की सूचना सोमवार की रात को ही मिल गई थी। उन्होंने इसके लिए डीएम को फोन किया था।
मंगलवार को जब वह डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो डीएम ने उन्हें आफिस से बाहर निकलने को बोला। पूर्व सांसद ने कहा हमारी मांग है कि पार्क को जैसे हैं वैसे ही रहने दिया जाए। नगरपालिका ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की तरफ से नगरपालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश मिला है। जिसके क्रम में इसका निर्माण कराया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे वार्ता की जा रही है। कार्य जारी है। इस संबंध में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर इस कार्य को कराया जा रहा है। यह एक अस्थाई निर्माण है। हमको राजनीति से दूर रखिए। हम शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि यह अस्थाई निर्माण है और मंच का आकार अब छोटा कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को आजमगढ़ में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस ऑडियो में कथित तौर पर उनके पति और पत्रकार संगठन के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले पुनीत पाठक की बातचीत शामिल है। डॉ. मौर्या ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि जो लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं, वे संभल जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस मामले में शामिल लोगों और उनके पीछे की सियासत की पूरी जानकारी है। डॉ. मौर्या ने कहा, “जो व्यक्ति इस तरह की राजनीति कर रहा है और उसके आका जो इसके जरिए सियासत करवा रहे हैं, वे समझ लें कि हम विचलित होने वाले नहीं हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि पुनीत पाठक ने बार-बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस काम नहीं बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुनीत पाठक के दावों में सच्चाई थी, तो वे उनके कार्यक्रम में क्यों नहीं आए। उनको कार्यक्रम मे अना चाहिए था ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो गया होता है |
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित जन सुनवाई में डॉ. मौर्या ने कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की, जिनमें घरेलू हिंसा, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदगी और साइबर क्राइम से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से 12 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे डरें नहीं, क्योंकि राज्य महिला आयोग उनके साथ है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की सलाह दी।
जन सुनवाई में सखी वन स्टॉप सेंटर में 10 दिनों से रह रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला/बालिका को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और वन स्टॉप सेंटर के कर्मी उपस्थित रहे। डॉ. मौर्या ने कहा कि वे आजमगढ़ में महिलाओं के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह की सियासत उन्हें उनके मिशन से नहीं डिगा सकती।
दिनांक 29 मई 2025 को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट (आजमगढ़) में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य – राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव त्रिपाठी (डी.पी.ओ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय के बच्चों द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक व आरती कर किया गया, जिसके बाद बच्चों द्वारा परेड के माध्यम से भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस आकर्षक परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि, “बच्चों द्वारा किया गया यह स्वागत अत्यंत सराहनीय है। जिस अनुशासन और उत्साह के साथ परेड प्रस्तुत की गई, वह प्रशंसनीय है।”
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन-अर्चना से हुई तत्पश्चात डॉ प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि, ध्रुव त्रिपाठी डीपीओ विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह तथा गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समर कैंप के समापन समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रिंग डांस, माइंड गेम्स, अबैकस, कराटे तथा अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं जिसमें मिड माइंड ब्रेन एक्टिव क्रिया के द्वारा विदित सिंह व रुद्रांश गौंड द्वारा आंख बंद कर कलर का पहचान करना मुख्य आकर्षण रहा जिसको अभिषेक जायसवाल द्वारा समर कैंप में ट्रेंड किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य ने सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा अभिषेक जायसवाल ट्रेनर अबैकस व मिड माइंड एक्टिव को भी मुख्य अतिथि सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ का प्रतीक बन चुका है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पहले छुट्टियों में हम नानी के घर जाया करते थे, लेकिन आज के समय में समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। बच्चों की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट होता है कि बीते 6-7 दिनों में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, जिसका श्रेय उनके शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को जाता है। मैं वेदांता परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा, “बच्चों द्वारा आंखें बंद कर रंगों की पहचान करना, अबैकस जैसी जटिल विधा को आत्मसात करना, यह दर्शाता है कि हमारे समर कैंप की गतिविधियां कितनी प्रभावशाली रही हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा और अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।” इस समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कराटे, जुम्बा डांस, रिंग डांस, म्यूजिक क्लासेस, को-ऑर्डिनेशन व टीम वर्क, रस्साकशी, वाटर पार्क जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से सीखने के नए अनुभव प्राप्त किए, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, अहमद अजाज, सुप्रिया राय, रजनीश यादव, बटेश्वर गिरी, कुमकुम दुबे, आरती सिंह, नीलम चौहान, अनीता सिंह, स्नेहा सिंह, आराधना गौंड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
खेल एवं शिक्षा से होता है स्वस्थ एवं प्रबुद्ध समाज का निर्माण… अनिल यादव
आधुनिकता की दौड़ में बिलुप्त होती जा रही प्राचीन खेल विधाएं… अमरजीत यादव
वर्तमान समय में बीते दो दशक के अंदर जहां नौजवानों का रूझान खेल एवं शिक्षा से हटकर टी वी मोबाइल की तरफ आकर्षित हुआ है इसी दौर में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बालक एवं बालिकाओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में कुश्ती कबड्डी एथलेटिक्स आदि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए खेलों के साथ साथ बालक एवं बालिकाओं को फिजिकल फिटनेस आदि का प्रशिक्षण देकर ग्रामीण क्षेत्रों की दवी हुई प्रतिभाओं को निखार कर बच्चों को नशाखोरी और दुर्व्यवहार से हटाकर मिट्टी से जोड़कर एक सभ्य और मजबूत समाज के निर्माण में लगे हुए हैं |
अमरजीत यादव ने कहा कि मिट्टी की पकड़ बहुत ही मजबूत होती हैं इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिट्टी व जमीन से जुड़कर काम करना चाहिए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में लगभग सैकड़ों खिलाड़ी अनवरत प्रशिक्षण ले रहे हैं ग्राम प्रधान हंसराज यादव चन्द्र देव यादव तथा संतोष जी के सहयोग से इस एकेडमी के संचालन के साथ साथ राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने यह संकल्प लिया है कि जनपद के 22 व्लाक में भगत सिंह खेल अकादमी डालकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े नौजवानों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया जाएगा अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीणों एवं नौजवानों के उत्साह के साथ साथ सरकार व विभाग का सहयोग भी बहुत ही जरूरी है क्योंकि वर्तमान खेल विधाएं आधुनिक तकनीकी के आधार पर सम्पन्न होती है ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित होने वाले खिलाड़ियों को अगर आधुनिक सुविधाएं नहीं मिलती है तो वह राष्ट्रीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी वास्तविक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं इसलिए हर गांव और व्लाक स्तर पर आधुनिक सुविधाओं एवं संसाधनों का होना बहुत ही जरुरी है अनिल यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश चन्द्रशेखर मिथिलेश आदि साथियों ने यह निर्णय लिया है कि इस मिशन को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग किया जाएगा |
जनपद के आज़मगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा अंडरपास के पास सोमवार रात करीब नौ बजे तीन लुटेरों ने जन सेवा केंद्र संचालक सुरेंद्र को निशाना बनाया। कोटिया जहांगीरपुर निवासी सुरेंद्र बनगांव बाजार में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। रात में केंद्र बंद कर घर लौटते समय लुटेरों ने उनकी स्कूटी रोककर मारपीट की और थाना डायल 112 के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, लुटेरों का निजामाबाद जनपद 84 हजार रुपये नकद, चेकबुक, फिंगरप्रिंट मशीन व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने आज़मगढ़ बताया कि इस घटना में उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते हीकोई सुराग नहीं मिलसका। निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश में जुटी है।
सिकरौर सहबरी बाजार चौक मेला वाली बाग मे जय किसान आन्दोलन द्वारा जिले की ज्वलंत समस्याओं को लेकर महापंचायत की वहां उपस्थित हजारों किसानो ने सर्वसम्मति से 7 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया जिसकी प्रति जय किसान -आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता सकारात्मक रही । जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम किसानों द्वारा जो भी प्रस्ताव आया है मांगे जायज है जो हमारे स्तर पर है उस पर अविलंब कार्रवाई होगी जो प्रदेश सरकार के स्तर का हम वहां रिपोर्ट भेज देंगे राजनेत यादव ने कहा कि हमारी मुख्य मांगे जैसे आजमगढ़ मंडल की धरती बहुत ही उपजाऊ है यहां हर फसलें अरहर, मटर,चना, मक्का, गन्ना, साग सब्जी, गेहूं, धान, सन सूरज मुखी, आलू आदि सभी फसलें भरपूर मात्रा में होती है परन्तु तीन जानवरों नीलगाय, बनसूअर, तथा छुट्टा गाय सांडों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि सारी फसलें बर्बाद कर दें रहे हैं हद तो यह हो गई है कि लोग साग सब्जी अरहर, मटर, चना, आलू, मक्का आदि बोना ही बन्द कर दिये हैं। कुछ भी नहीं बचा लोग कुपोषण के शिकार हो गए लोगों का जीवन संकट में आ गया है हमारी मांग है कि जिला प्रशासन पुलिस, जंगल विभाग, बहेलिया सफाई कर्मी, मनरेगा मजदूरों आदि लाखों लोगों को लगाकर अविलंब नीलगायों, बनसूअरो, छुट्टा गाय साड़ों को पकड़ कर जंगली जानवरों को जंगलों मे तथा छुट्टा गाय साड़ों को गोशालाओ में संरक्षित किया जाय या जो भी ऐक्शन लेना हो ले हमारी खेती बर्बाद हुयी हो गई है अब हद हो गयी है हम बर्बादी नहीं देख सकते ।
इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे हम बच्चों को भूखों नहीं मरने देंगे राजनेत यादव ने कहा कि दिन में सूर्य के प्रकाश से काम चल जाता है रात्रि में बिना प्रकाश के हम कोई काम नहीं कर सकते इसीलिए बिजली जीवन रक्षकआवश्यक वस्तु में आती है जो हमारे टैक्स के पैसे संचालित होती हैइस पर किसीप्रकार का पैसा नहीं लगना चहिए जब हरियाणा, पंजाब, दिल्ली जैसे विकशित राज्यों में 300 यूनिट तक बिजली फ्री है। तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं अतः हमारे यहां 300 यूनिट बिजली फ्री किया जाए तथा अब तक की घरेलू बिजली बिल को माफ किया जाय । कृषि विभाग में आत्मा योजना, मेला, बीज वितरण, कृषि यन्त्र पर 80 प्रतिशत छूट आदि सिर्फ कागजों पर चल रही महालूट बन्द हो जिलाधिकारी से मिलने जय किसान आन्दोलन के प्रतिनिधि में शामिल मऊ जिला अध्यक्ष श्यामदेव यादव, आजमगढ़ युवा जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, संगम यादव मौजूद थे ।