Block News

Block News मिर्जापुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य व अध्यक्ष की बैठक सम्पन्न

Block News बदल रहा ब्लाकों के प्रति नजरिया क्यूंकि ब्लाकों का हो रहा विकास के साथ कार्य क्षमता के अनुरूप …

Read more

Hariharpur

Azamgarh News: सुबह-सुबह संगीत के घरानें हरिहरपुर में “घर” के हो रहे विकास पर “प्राधिकरण” ने चलाया बुलडोजर

Azamgarh News हरिहरपुर आजमगढ़ मे विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही बन रहे घर पर चल बुलडोजर गाँव वालों मे दहशत …

Read more

sansad

Azamgarh least news: आजमगढ़ से भादुली निजामाबाद लाहीडीह बाजार रोड का सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने किया दौरा

Azamgarh least news लालगंज आजमगढ़ के सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र मे दयनीय स्थिति में पहुँच चुकी रोड भादुली निजामाबाद …

Read more

बीनापारा

UPSLSA: जिले में प्रथम विधिक सेवा केंद्र स्थापित होने वाला सचिवालय बना बीनापारा

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, ( upslsa ) लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के …

Read more

khel

विधानसभा खेल प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी का दबदबा

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ अन्याय…अमरजीत यादव   विधानसभा निजामाबाद में आयोजित युवा कल्याण विभाग …

Read more

रक्तदान

ऐरिफ़ ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगा दी मानवता की मिसाल

रक्तदान

आजमगढ़। ऑल इण्डिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन (ऐरिफ़ ट्रस्ट) एवं स्थानीय सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाबूसलार मड़छा बाजार में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ मौर्य (कोतवाली प्रभारी, महराजगंज) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।
शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान श्रीमती प्रेमशिला एवं श्री रमेश वर्मा ने एक साथ रक्तदान कर “दंपत्ति रक्तदान” की अनूठी मिसाल पेश की, जिसकी सभी ने सराहना की ।

blod donation
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने रक्तदाताओं एवं स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। रक्तदानी मित्रों का यह योगदान कई परिवारों की खुशियाँ लौटाने में मदद करेगा। “जिला ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया और ट्रस्ट द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ० योगेश गौतम, रामदुलारे, विजय प्रताप, बुद्धिराम, बालकिशुन, रामअचल, आदि उपस्थित रहे।

Read more

safai karmchari

उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर आजमगढ़ द्वारा मृतक सफाई कर्मचारी के परिजन को दी गई आर्थिक मदद

safai karmchari

विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत खैरूद्दीन पुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी स्वर्गीय चंद्र रेखा देवी का विगत दिन स्वर्गवास हो गया था  । जिसके पश्चात सफाई कर्मचारी उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर आजमगढ़ ने इंसानियत की मिसाल देते हुए मिर्जापुर के सफाई कर्मचरियों ने मिलकर मृतक परिवार की मदद करने का निश्चय किया जो की एक सराहनीय पहल थी । जिसके बाद  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा मिर्जापुर के पहल का कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए यथा संभव आर्थिक मदद की जिससे मृतक सफाई कर्मचारी  परिजन को दिनांक 17 दिसंबर 2025 को ₹38600 .00 की आर्थिक मदद की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि संगठन की तरफ से मृतक परिवार को छोटी सी मदद की गई है इस दुख की घड़ी मे हम लोग मृतक परिवार के साथ हैं प्रभु उन्हे यह दुख  सहने की शक्ति दे । मृतक के घर अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री विष्णु तिवारी ,कोषाध्यक्ष अद्यप्रसाद राजभर, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव, संगठन मंत्री चंद्रजीत यादव ,को ऑर्डिनेटर दिनेश यादव,कोऑर्डिनेटर रामसमुझ, उपाध्यक्ष श्याम देव एवं श्रीमती रिंकू यादव आदि लोग ने  पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।

Read more

hospital

रास्ता के बगैर बदहाली झेलने को मजबूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़

hospital

परिसर की शोभा बढ़ा रही  गंदगी और झाड़ियां

सिकरौर बाजार से मार्टिनगंज रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरौर आजमगढ़ तक जाने के लिए कोई भी मार्ग नहीं है जबकि यहां आवासीय हॉस्पिटल है । इस सरकारी हॉस्पिटल पर गांव के लोगों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है । बरसात के समय में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है । डॉक्टर इलाज तो करते हैं लेकिन दावाआओं का पूरा स्टॉक रास्ता न होने से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता है ।   कुछ जरूरी दावाओं को डॉक्टर खुद ही अपने बैग में भरकर ले आते हैं । डॉक्टरों को भी आने जाने में काफी समस्याएं होती है । अस्पताल मे जरूरी सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल शौचालय का भी अभाव है । पूरे अस्पताल के लिए मात्र दो स्टाफ दिए गए हैं एक डॉ.  एक वॉर्डब्याय । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोड के संबंध में जब प्रधान से बातचीत की गई तो प्रधान मार्कंडेय सिंह ने बताया कि रोड बन गई है आप जाकर देख ले लेकिन कहीं भी रोड नजर नहीं आया । इसी संबंध में जब  मार्टिनगंज इंचार्ज से बातचीत की गई डॉ आत्माराम ने बताया की रोड की समस्या है वहां पर लेकिन हमने SDM महोदय से कहा तो उन्होंने कहा है कि जल्द ही मार्ग बना दिया जायेगा ।

hospital

यह हॉस्पिटल सरकारी कार्य योजनाओं को बनाने वाले अधिकारियों की लापरवाही के साथ कार्यों में भ्रष्टाचार की अधिकता को दिखाता है । सरकार लाखों करोड़ों खर्च करती है और सरकार की प्राथमिकता होती है कि किसी कार्य योजना को पास करने से पहले वहां तक सुगम मार्ग हो तभी निर्माण कार्य कराया जाए । लेकिन धरातलीय स्थिति ठीक विपरीत नजर आ रही है ।

Read more

दुर्घटना

आखिर कब जागेगा PWD विभाग

दुर्घटना

सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों से निकली नीलगाय से हुआ भीषण हादसा

 

निजाबाद से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली रोड पर दत्तात्रेय धाम के सामने सरायमीर से निजामाबाद की तरफ जा रहे हैं शौकत पुत्र फईमुद्दीन व अतहर का रोड पर नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें शौकत को काफी गंभीर चोटें आई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल होने के बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई इसके बाद आनन फान में लोगों ने अपनी खुद की गाड़ी बुलाकर घायल को अस्पताल लेकर गए । दुर्घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा,लोग आपस में PWD विभाग व सरकार को कोसते हुए नजर आए सभी लोगों का कहना था की सड़क किनारे जो यह झाड़ियां हैं काफी खतरनाक है इसमें से जंगली जानवर कब बाहर निकल जाएंगे यह पता नहीं चलता । जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है । साथ ही जहां यह एक्सीडेंट हुआ है वह अंधा मोड़ है । रोड पर कहीं भी PWD विभाग से किसी तरह का इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगा है जिससे आए दिन यहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं ।आखिर कितने परिवारों के घायल करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जागेगा यह एक पहेली बना हुआ है । निजामाबाद तहसील से मिर्जापुर ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग हर जगह 2 से 3 फीट तक झाड़ियां का कब्जा बना हुआ है जिससे आम जनमानस को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसे आए दिन घटनाएं भी हो रही है ।

Read more