#abhipandey
निजामाबाद में अधिकारियों की मनमानी से बढ़ते जमीनी विवाद
निजामाबाद तहसील के मोहतसिम पुत्र अब्दुल कलाम ग्राम दाऊदपुर परगना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने लेखापाल पर आरोप लगाया कि गाटा सं0 61 प्रार्थी की भूमिधरी है। तथा गाटा सं0 60 राजस्व अभिलेख में खोर के खाते में अकित है बन्दो बस्ती से लेकर वर्तमान नक्से में गाटा सं0 60 व 61 अलग है। गाटा सं0 60 बशकल खोर है। व गाटा सं0 60 में कोई रास्ता नही है। गाटा 61 को गाटा सं055 के पश्चिम सिरे से जो होकर गाटा सं0 55 के दक्षिणी सिरे पर खत्म हो जाती है। तथा गाटा सं0 60 गाटा सं0 61 के पूर्वी सिरे से होते हुए उत्तरी सिरे पर खत्म होती है। इस प्रकार गाटा सं0 60 व 61 अलग-अलग है किन्तु हल्का लेखपाल के साजिश के कारण ड्रोन से बने नक्शे में गाटा सं0 60 को गाटा सं0 61 में अलग गाटे के रूप में दर्शित कर दिया गया है।
बन्दो बस्ती व पडताली नक्शे में नक्शे के हिसाब से उत्तर से दक्षिण तक नापने पर रकबा पुरा होता है। तथा ड्रोने में बने नक्से के कारण रकबा जो आकर पत्र 45 के 172 कड़ी के स्थान पर केवल 86 कड़ी करके जबरदस्ती हल्का लेखपाल व गाँव के कुछ लोग साजिश के कारण प्रार्थी के खतौनी में दबरदस्ती नया रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे कुछ मिट्टी गुण्डई के बल पर पाटी गयी है। पाटने वाले लोगो के कुछ लोग अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। जो मना करने पर आमादा फौजदारी होकर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू व जान से मारने की धमकी देने लगतें हैं जिसमें मुश्तफीक उर्फ अल्ताब, जमाल नासिर, अब्दुल खालिद, मुजमुल, आदि है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। विपक्षी ने SDM से गुहार लगाया कि स्वयं SDM महोदय अभिलेखों का परिक्षण करके तथा ड्रोन से बने नक्शे की फर्जीवाड़े की जाँच कर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए और जमीन में जबरन पाटी गयी मिट्टी हटवाई जाए ।
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने महर्षि दत्तात्रेय एवं दुर्वासा ऋषि धाम का दर्शन कर किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे विकासखंड अधिकारी मिर्जापुर राजन राय
मिर्जापुर ब्लाक में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा जनपद आजमगढ के महर्षि दत्तात्रेय धाम पर निरीक्षण किया गया। टौस एवं कुवंर नदी के संगम तट के कुंड में विराजमान प्रसिद्ध मछलियों को लाई एवं बिस्किट खिलाया । इसके पश्चात मिश्र द्वारा मंदिर परिसर में आम एवं पीपल के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात मझुई एवं टोंस नदी के संगम पर स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि धाम में दर्शन पूजन एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में विकासखंड मिर्जापुर के विकास अधिकारी राजन राय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम मिलन, सचिव ,सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जे ई एवं विकासखंड मिर्जापुर के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
पर्यावरण दिवस पर प्रयास संगठन ने किया वृक्षारोपण
आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर हरबंशपुर के पास पौधरोपण ट्री गार्ड लगाकर किया गया। इस दौरान नगरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रयास के सचिव इंजी सुनील यादव ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं की परस्पर निर्भरता पर जागरूक किया और कहा कि जब तक मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य नहीं बिठाएगा, तब तक स्थायी विकास संभव नहीं है। प्रकृति के साथ हो रही अत्यधिक छेड़छाड़ और उसके दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान इस अवसर पर राणा बलबीर सिंह, बृजेश राय, राजू सिंह, ओमनारायण, शिव प्रसाद पाठक, ईजी. अमित, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम
आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष को सम्मानित करते हुए कहा – हर्ष एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जो सदैव अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते रहते है। उनकी यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और पारिवारिक सहयोग का प्रतिफल है।
हर्ष सिंह मूल रूप से ग्राम भरौली, पोस्ट हुसैपुर महाराजगंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। हर्ष ने इससे पूर्व 12वीं परीक्षा में आज़मगढ़ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वे कक्षा 10वीं में भी ज़िला टॉपर रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
हर्ष की इस सफलता पर उन्होंने कहा — आज मैं जिस मुक़ाम पर हूँ, उसका पूर्ण श्रेय मेरे माता-पिता और वेदांता विद्यालय परिवार को जाता है। मेरे शिक्षकों ने हर विषय को पूरी गहराई से समझाया, मुझे समय दिया और निरंतर प्रोत्साहित किया। विद्यालय का वातावरण और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हर्ष के पिता श्री अजय कुमार सिंह कंपोज़िट विद्यालय, भीमापुर (ब्लॉक – कोइलसा) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा — जब मैंने हर्ष का दाख़िला वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कराया, तब केवल एक विश्वास था — यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण। आज हर्ष की सफलता यह प्रमाणित करती है कि वेदांता विद्यालय परिवार अपने छात्रों को संपूर्ण सहयोग और दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने पुनः हर्ष की सराहना करते हुए कहा — हर्ष न केवल एक प्रतिभाशाली, बल्कि आज्ञाकारी और केंद्रित छात्र रहा है। उसके माता-पिता का समर्पण और विद्यालय परिवार की शिक्षण पद्धति ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की है। हम सदैव मानते हैं कि हमारे पालकगण विद्यालय के सच्चे भागीदार हैं, और आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, अहमद एजाज़, अभय सिंह, स्नेहा सिंह विद्यावती, बृजेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित शिक्षक, प्रेरणादायक माहौल और पारिवारिक सहयोग से छात्र किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं।
भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
“एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर” जैसे पुत्र के बिना उत्तरा अधिकारी नहीं उसी तरह वृक्ष के बिना पर्यावरण सही नहीं हो सकता … अमरजीत यादव
दिन गुरुवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है | अमरजीत यादव ने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को एक पौधा लगाकर और उसकी देख भाल कर उसे सुरक्षित करना चाहिए समाज के हर लोगों से अपील है कि एक ही साथ 100 पेड लगाना जरूरी नहीं है एक ही पौधा लगाएं और उसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि फोटो और सेल्फी के चक्कर में लोग पौधा तो लगाते हैं पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती इसलिए पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है हमारे देश में सरकारी योजनाओं के तहत हर साल करोड़ों अरबों रुपए का खेल होता है |
वृक्षारोपण के नाम पर लेकिन उसमें से एक भी पौधा नहीं लगता यह देश की जनता के साथ देश की अर्थव्यवस्था के साथ तथा पर्यावरण के साथ धोखा है |
इसलिए सभी लोग एक एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव सन्तोष डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन तथा एकेडमी के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
अंबेडकर पार्क मे न हो कोई और मंच का निर्माण- डॉ बलिराम
आजमगढ़ में शासन के निर्देश पर जिले में 3 पार्क में 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में योगा मंच का निर्माण किया जा रहा है। मंच दक्षिणी तरफ छोटे गेट के पास हो रहा है। जानकारी होने पर बसपा के नेता और कार्यकर्ता विरोध किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी गिराकर भरने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी गौरव शर्मा और ईओ नगरपालिका विवेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर कार्यकर्ता डा. बलिराम के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक बसपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है। पूर्व सांसद डा. बलिराम ने बताया कि उन्हें मंच बनाए जाने की सूचना सोमवार की रात को ही मिल गई थी। उन्होंने इसके लिए डीएम को फोन किया था।
मंगलवार को जब वह डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो डीएम ने उन्हें आफिस से बाहर निकलने को बोला। पूर्व सांसद ने कहा हमारी मांग है कि पार्क को जैसे हैं वैसे ही रहने दिया जाए। नगरपालिका ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की तरफ से नगरपालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश मिला है। जिसके क्रम में इसका निर्माण कराया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे वार्ता की जा रही है। कार्य जारी है। इस संबंध में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर इस कार्य को कराया जा रहा है। यह एक अस्थाई निर्माण है। हमको राजनीति से दूर रखिए। हम शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि यह अस्थाई निर्माण है और मंच का आकार अब छोटा कर दिया गया है।
सहकार भारती का दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गोरखपुर में हुई संपन्
आजमगढ़ से प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार पांडे, पैक समिति के प्रदेश संयोजक बृजेश सिंह, बृजेंद्र कुमार पांडे व उपभोक्ता प्रकोष्ठ के शिव गोविंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सहकार भारती जो की आर. एस. एस. की एक अनुषांगिक शाखा है । दो दिवसिय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गोरखपुर में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पीएससी के अध्यक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी पीएससी के उपाध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल भूमि विकास के अध्यक्ष दिए बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया तत्पश्चात सभी अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में अहिल्या बाई होलकर जी का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देश के अन्तिम पावदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को लेकर काफी विस्तार से बताया कि जब तक कृषि को व्यावसायिक रूप से नहीं किया जाएगा तब तक किसान का विकास नहीं होगा और जब तक किसान का विकास नहीं होगा तब सहकारिता का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश किसी प्रधान और कृषि पर आधारित देश है हम अपनी खेती को कैसे गुणवत्तापूर्ण और लाभदायक बना सकते हैं यह बात हर घर घर तक और हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।
प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार पांडे ने प्रदेश संगठन को कैसे मजबूत किया जाए की चर्चा करते हुए सदस्यता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हम अपने आप को संख्या वर्ग के रूप में मजबूत नहीं कर लेते तब तक हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते इसलिए सभी लोगों से यह कहा गया कि आप अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विगत 6 महीने में हुए कार्यों से लोगों को अवगत कराया इसके साथ ही आगामी बचे हुए समय में कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई की यह संगठन सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनने के साथ-साथ ही लोगों को लघु उद्योग के माध्यम से उनके आई में वृद्धि करने का कार्य भी गति के साथ करेगी।
पैक्स समिति के प्रदेश संयोजक बृजेश सिंह ने समितियो के माध्यम से किस प्रकार से लोगों को आगे बढ़ाया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से आजमगढ़ से पैक समितियां के प्रदेश संयोजक बृजेश कुमार सिंह, विपणन प्रकोष्ठ के बृजेंद्र कुमार पांडे, उपभोक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शिव गोविंद सिंह, वेतन भोगी समिति के सह संयोजक दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजेंद्र कुमार पांडे, सहकार भारती आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाठक, लल्लन तिवारी, पूनम देवी आदि लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने किया कार्यक्रम प्रत्येक दिन चार सत्रों का रहा।
जन सुनवाई में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने तोड़ी चुप्पी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को आजमगढ़ में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस ऑडियो में कथित तौर पर उनके पति और पत्रकार संगठन के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले पुनीत पाठक की बातचीत शामिल है। डॉ. मौर्या ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि जो लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं, वे संभल जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस मामले में शामिल लोगों और उनके पीछे की सियासत की पूरी जानकारी है। डॉ. मौर्या ने कहा, “जो व्यक्ति इस तरह की राजनीति कर रहा है और उसके आका जो इसके जरिए सियासत करवा रहे हैं, वे समझ लें कि हम विचलित होने वाले नहीं हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि पुनीत पाठक ने बार-बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस काम नहीं बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुनीत पाठक के दावों में सच्चाई थी, तो वे उनके कार्यक्रम में क्यों नहीं आए। उनको कार्यक्रम मे अना चाहिए था ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो गया होता है |
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित जन सुनवाई में डॉ. मौर्या ने कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की, जिनमें घरेलू हिंसा, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदगी और साइबर क्राइम से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से 12 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे डरें नहीं, क्योंकि राज्य महिला आयोग उनके साथ है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की सलाह दी।
जन सुनवाई में सखी वन स्टॉप सेंटर में 10 दिनों से रह रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला/बालिका को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और वन स्टॉप सेंटर के कर्मी उपस्थित रहे। डॉ. मौर्या ने कहा कि वे आजमगढ़ में महिलाओं के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह की सियासत उन्हें उनके मिशन से नहीं डिगा सकती।
मैं कोई फरिश्ता नहीं…दुश्मन को कलेजे से लगाकर तो देखो
मैं कोई फरिश्ता नहीं……….
दुश्मन को कलेजे से लगाकर तो देखो,
इंसानियत की दौलत बचाकर तो देखो।
रुसवा करके किसी को मिला ही क्या है,
नफरत की दीवार गिराकर तो देखो।
जब भी मुँह खोलो तुम सच ही बोलो,
खुद को दानेदार बनाकर तो देखो।
साँसें टूटेंगी, छूटेगी वो चाँद की मड़ई,
सच्चाई के तराजू पे चढ़कर तो देखो।
महंगे लिबास नंगा होने से बचा नहीं सकते,
अपने वचन पे क़ायम रहकर तो देखो।
खेल मत खेलो कोई नुकसान पहुँचाने का,
किसी की साँसें तू बढ़ाकर तो देखो।
ये अजीब दुनिया है, एक खेल का मैदान,
अगर इसे जीत न सको, हारकर तो देखो।
मैं अपने वक़्त का कोई फरिश्ता नहीं,
मेरी आँखों को आईंना बनाकर तो देखो।