दंगल

रानी रतन ज्योति पोखरा रानी की सराय में नाग पंचमी पर हुआ दंगल

360 साल पुराने दंगल में बच्चों के साथ-साथ बच्चियों का भी रहा दबदबा

दंगल

रानी की सराय । मंगलवार को रानी रतन ज्योति पोखरा हनुमानगढ़ी व्यायाम शाला जयहिंद स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से कस्बा रानी की सराय में मुगलकाल 360 वर्ष से चली आ रही पंरम्परागत नाग पंचमी के दिन ऐतिहासिक दंगल का कार्यक्रम हुआ । दंगल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय यादव ने किया ।

उद्घाटन

जो सेठवल से ही जिला पंचायत सदस्य हैं । रानी की सराय थाने के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने शिरकत करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया दंगल को देखने के लिए आसपास के बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था लोग तालियां बजाते रहते थे और पहलवान अपना दांव लगा रहे थे । जिला पंचायत अध्यक्ष के आने के बाद लोगों ने रानी की पोखरा पर स्थाई अखाड़े की मांग की जिसके बाद विजय यादव ने कहा हम पूरा प्रयास करेंगे अपनी तरफ से अगर संभव हो सकेगा तो हम जल्द से जल्द स्थाई अखाड़ा बनाने का प्रयास करेंगे ।

दंगल

वही सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया की बच्चों में खेल की प्रति भावना जागना समाज में शासन वापस लाने जैसा होता है । खेल समाज को स्वस्थ और सुखी बनाता है । दंगल के दौरान भगत सिंह खेल अकादमी के देखरेख करने वाले राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि यह परंपरा सैकड़ो वर्ष पुरानी है और दंगल लोगों में समरसता घोलने का काम करता है रानी सराय के बरिष्ठ नागरिक और लोगों ने जमकर तालियां बजाई और पहलवानों का स्वागत किया । कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जय भारत और उनकी टीम सुबह से लगी रही जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ ।

Read more

शूटिंग

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप आजमगढ़ को 2 गोल्ड

 

शूटिंग

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में चल रही 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 50 मीटर राइफल में गांव हुसेपुर सनूप से जनपद आजमगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक रणजीत सिंह के सुपुत्र ठाकुर आदित्य विक्रम सिंह ने आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए दो गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि से उनके परिजनों सगे संबंधी व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । बधाइयां देने लोग घर पर पहुंच रहे हैं ।

शूटिंग

बच्चे के पिता इस कारनामे से अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । जिला राइफल क्लब वाराणसी से भी शुभकामनाएं मिली । आजमगढ़ को दो स्वर्ण पदक 50 मीटर राइफल में दिलाने पर लोगों में काफी हर्ष है । आदित्य सिंह के इस कारनामे से लोग खुश हैं तो वहीं अपने बच्चों को भी खेल के प्रति जागरुक कर रहे हैं ।

Read more

डाक्टर

वायस ऑफ आयुर्वेद ने सीएमओ कार्यालय पर पहुंच कर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ दिया ज्ञापन

 

डाक्टर

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील अन्तर्गत फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित फैजी मेमोरियल चिकित्सालय पर 13 जून को लगभग 12:45 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार चौधरी अकारण पहुंच कर चिकित्सालय पर ताला लगा दिया और कहा कि आपका चिकित्सालय अवैध है 20 हजार रुपए दीजिए तभी आपके चिकित्सालय का यह ताला खुलेगा वरना आपको चिकित्सालय नहीं चलाने दूंगा। जब चिकित्सालय के चिकित्सक इरफान अहमद ने डिप्टी सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार चौधरी से सीएमओ कार्यालय पहुंच कर इस बाबत पूछा तो डिप्टी सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार चौधरी ने कहा कि पहले तो मैं आपसे 20 हजार रुपए मांगा था तो नहीं दिए अब चिकित्सालय पर ताला लगाने की जानकारी सीएमओ साहब को भी हो गई है इस लिए अब आपको चिकित्सालय पर लगा ताला खुलवाने के लिए 50 हजार रुपए देना होगा और इसी के साथ आपको हमको महीने का भी 20 हजार रुपए देना होगा नहीं तो इसी तरह से आपके चिकित्सालय मेरे द्वारा पर ताला लगाया जाएगा डिप्टी सीएमओ की बात सुनकर चिकित्सक इरफान खान हक्का बक्का हो गए और वहां से वापस अपने चिकित्सालय पर आ गए ।

डाक्टर

इसकी जानकारी अपने आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर शैलेश कुमार राय वायस ऑफ आयुर्वेद एवं उपाध्यक्ष आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश को पूरी आप बीती बताई।जिसके बाद डॉक्टर शैलेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 जून को लगभग 11 बजे सैकड़ों डाक्टरों की मौजूदगी में सीएमओ डॉ अशोक कुमार को ज्ञापन दिया और कहा कि डॉक्टर अरविन्द कुमार चौधरी द्वारा धन उगाई के लिए जितने भी चिकित्सालय पर फर्जी तरीके से ताले लगाए गए हैं उसको खोलने के लिए भी सीएमओ डॉ अशोक कुमार से कहा तो पहले सीएमओ आना कानी करने लगे फिर डॉक्टर शैलेश कुमार राय से कहा कि चिकित्सक इरफान अहमद के चिकित्सालय पर जो फर्जी तरीके से धन उगाई की नियत से डॉक्टर अरविन्द कुमार चौधरी द्वारा लगाया गया था उस ताले को आप लोग मेरे कहने पर खोल दीजिए दो दिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा भी जिले के सीएमओ डॉ अशोक कुमार और डिप्टी सीएमओ अरविन्द कुमार चौधरी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी से मिलकर जांच कराने को लेकर शपथ पत्र दिया था।

फैजी मेमोरियल चिकित्सालय के चिकित्सक इरफान अहमद ने कहाकि हमने आर टी आई के माध्यम से जब अपने चिकित्सालय को सील होने की जानकारी मांगी तो कुछ दिन बाद आर टी आई से जानकारी मिली कि हमारे चिकित्सालय पर कोई भी सील या ताला नहीं लगाया गया है डॉक्टर शैलेश कुमार राय ने बताया कि बी.ए.एम.एस डॉक्टर और B.U.M.S डॉक्टर के क्लीनिक की नए नियमों के तहत सीएमओ या डिप्टी सीएमओ द्वारा जांच नहीं की जा सकती अगर कोई भी जांच करता है तो उसके खिलाफ हमारा संगठन दंडात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा ।

Read more

बिजली

नवागत निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी ने सोफीपुर,निजामाबाद,मंझारी विद्युत उपकेंद्र का किया दौरा

 

बिजली

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के नवागत विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज संभालते ही काफी एक्टिव दिखे। नवागत विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने आते ही उन्होंने विद्युत उपकेंद्र सोफीपुर,मंझारी,निजामाबाद विद्युत उपकेंद्र का सघन दौरा किए।उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों के साफ सफाई के लिए मंझारी उपकेंद्र के अवर अभियंता दिनेश चंद, सोफीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार और निजामाबाद विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आदर्श कुमार वर्मा को निर्देश दिए। इन उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर केबिल तार और रजिस्टर आदि की जांच किए।

विददुत

उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों से परिचय प्राप्त किए और काम करने के तरीको को बताए।उन्होंने निजामाबाद बिजली ऑफिस और हर उपकेंद्र में एक एक रजिस्टर रखवाए और उपभोक्ताओं की शिकायत को रजिस्टर पर चढ़ाकर उनकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की सख्त हिदायत भी दिए।बारिश के मौसम में बिजली के खंभों से दूरी बनाने के लिए भी उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से अपील किए साथ ही बकाया बिजली बिलों को समय पर जमा करने के लिए भी उन्होंने अपील किए। विद्युत उपखंड अधिकारी निजामाबाद अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने सभी 6 उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं को यह सख्त निर्देश दिए कि आप लोग अपने क्षेत्र के हर उपभोक्ता के घर बिजली की चोरी की जांच करवाए जिनके घर पर मीटर नहीं लगा है मीटर लगवाए जिनका लोड बढ़ाना हो लोड बढ़ाए और बकाया बिजली की वसूली युद्ध स्तर पर करवाए।जरूरत पड़े तो महीने में कई बार कैंप लगवाए।

Read more

करीब दर्जनभर लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फरिहा गांव निवासी अहमद मसूद के ट्यूबवेल पर हुई, जो गांव से बाहर निजामाबाद जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है।जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल पर कुछ समय से भीख मांगने वाले बंजारे समुदाय के लोग डेरा डाले हुए थे। इनमें एक युवती और एक पुरुष बारिश के कारण रात में वहीं रुके थे। ट्यूबवेल की देखरेख करने वाले इमरान उर्फ मिट्ठू ने बताया कि बुधवार शाम दोनों को अपने ट्यूबवेल पर देखा तो उन दोनों लोगों को ट्यूबवेल से जाने को कहा था, लेकिन बारिश का हवाला देकर वे ट्यूबवेल पर ही रुक गए। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवती का शव ट्यूबवेल पर रखी चौकी पर पड़ा देखा जबकि पुरुष मौके से गायब था।

सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, निजामाबाद थाना अध्यक्ष, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने आसपास डेरा डाले बाराबंकी के बंजारे समुदाय के करीब दर्जनभर पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Read more

भगत सिंह खेल

ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त हो रही खेल विधाओं को संजोता भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद

ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त हो रही खेल विधाओं को संजोकर आगे बढ़ाने का प्रयास जारी……… अमरजीत यादव

भगत सिंह खेल एकेडमी

दिनांक 19 जून 2025 दिन बुधवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि समर कैंप के आयोजन से खिलाड़ियों को कुछ अलग खेल के गुण अनुशासन के साथ साथ घर से बाहर रहने तथा अभाव एवं विसम परिस्थिति में संयमित होकर जीवन जीने की कला सीखने का अवसर मिलता है तथा अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर एक दूसरे से जुड़ने तथा समाज के सामाजिक दायित्वो का भी ज्ञान होता है अमरजीत यादव ने बताया कि समर कैंप में खिलाड़ियों को अलग अलग समय पर बकील राजनेता शिक्षक एवं प्रशिक्षक समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आकर खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताकर मार्गदर्शन भी किया |

भगत सिंह खेल एकेडमी

राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि एक स्वस्थ शिक्षित एवं मजबूत समाज के निर्माण में खेल एवं खिलाड़ियों का बहुत ही योगदान होता है अनिल यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने का गुण भी विकसित होता है डॉ आदित्य सिंह ने कहा कि खेल से जुड़ने से बच्चे काफी बुराइयों से बचकर अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद द्वारा लगातार केई वर्षों से यह कार्य क्रम संचालित करवाकर खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल और शिक्षा के माध्यम से खेल एवं खिलाड़ियों के बिकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है |

gst

ग्राम प्रधान हंसराज यादव ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से गांव की दवी प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है इस अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव अरविंद यादव चन्द्र देव यादव संतोष गुप्ता राहुल सिंह रामप्रवेश यादव मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन फौजदार आदि लोग मौजूद रहे |

Read more

निजामाबाद

निजामाबाद में अधिकारियों की मनमानी से बढ़ते जमीनी विवाद

 

निजामाबाद

निजामाबाद तहसील के मोहतसिम पुत्र अब्दुल कलाम ग्राम दाऊदपुर परगना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने लेखापाल पर आरोप लगाया कि गाटा सं0 61 प्रार्थी की भूमिधरी है। तथा गाटा सं0 60 राजस्व अभिलेख में खोर के खाते में अकित है बन्दो बस्ती से लेकर वर्तमान नक्से में गाटा सं0 60 व 61 अलग है। गाटा सं0 60 बशकल खोर है। व गाटा सं0 60 में कोई रास्ता नही है। गाटा 61 को गाटा सं055 के पश्चिम सिरे से जो होकर गाटा सं0 55 के दक्षिणी सिरे पर खत्म हो जाती है। तथा गाटा सं0 60 गाटा सं0 61 के पूर्वी सिरे से होते हुए उत्तरी सिरे पर खत्म होती है। इस प्रकार गाटा सं0 60 व 61 अलग-अलग है किन्तु हल्का लेखपाल के साजिश के कारण ड्रोन से बने नक्शे में गाटा सं0 60 को गाटा सं0 61 में अलग गाटे के रूप में दर्शित कर दिया गया है।

ज्ञापन

बन्दो बस्ती व पडताली नक्शे में नक्शे के हिसाब से उत्तर से दक्षिण तक नापने पर  रकबा पुरा होता है। तथा ड्रोने में बने नक्से के कारण  रकबा जो आकर पत्र 45 के 172 कड़ी के स्थान पर केवल 86 कड़ी करके जबरदस्ती हल्का लेखपाल व गाँव के कुछ लोग साजिश के कारण प्रार्थी के खतौनी में दबरदस्ती नया रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे कुछ मिट्टी गुण्डई के बल पर पाटी गयी है। पाटने वाले लोगो के कुछ लोग अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। जो मना करने पर आमादा फौजदारी होकर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू  व जान से मारने की धमकी देने लगतें हैं  जिसमें मुश्तफीक उर्फ अल्ताब, जमाल नासिर, अब्दुल खालिद, मुजमुल, आदि है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। विपक्षी ने SDM से गुहार लगाया कि  स्वयं SDM महोदय अभिलेखों का परिक्षण करके तथा ड्रोन से बने नक्शे की फर्जीवाड़े की जाँच कर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए  और  जमीन में जबरन पाटी गयी मिट्टी हटवाई जाए ।

Read more

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने महर्षि दत्तात्रेय एवं दुर्वासा ऋषि धाम का दर्शन कर किया वृक्षारोपण

निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे विकासखंड अधिकारी मिर्जापुर राजन राय

वृक्षारोपण

मिर्जापुर ब्लाक में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा जनपद आजमगढ के महर्षि दत्तात्रेय धाम पर निरीक्षण किया गया। टौस एवं कुवंर नदी के संगम तट के कुंड में विराजमान प्रसिद्ध मछलियों को लाई एवं बिस्किट खिलाया । इसके पश्चात मिश्र द्वारा मंदिर परिसर में आम एवं पीपल के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात मझुई एवं टोंस नदी के संगम पर स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि धाम में दर्शन पूजन एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।
मिर्जापुर
कार्यक्रम में विकासखंड मिर्जापुर के विकास अधिकारी राजन राय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम मिलन, सचिव ,सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जे ई एवं विकासखंड मिर्जापुर के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Read more

परचम

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम

parcham

आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष को सम्मानित करते हुए कहा – हर्ष एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जो सदैव अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते रहते है। उनकी यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और पारिवारिक सहयोग का प्रतिफल है।

परचम

हर्ष सिंह मूल रूप से ग्राम भरौली, पोस्ट हुसैपुर महाराजगंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। हर्ष ने इससे पूर्व 12वीं परीक्षा में आज़मगढ़ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वे कक्षा 10वीं में भी ज़िला टॉपर रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

परचम

हर्ष की इस सफलता पर उन्होंने कहा — आज मैं जिस मुक़ाम पर हूँ, उसका पूर्ण श्रेय मेरे माता-पिता और वेदांता विद्यालय परिवार को जाता है। मेरे शिक्षकों ने हर विषय को पूरी गहराई से समझाया, मुझे समय दिया और निरंतर प्रोत्साहित किया। विद्यालय का वातावरण और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हर्ष के पिता श्री अजय कुमार सिंह कंपोज़िट विद्यालय, भीमापुर (ब्लॉक – कोइलसा) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा — जब मैंने हर्ष का दाख़िला वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कराया, तब केवल एक विश्वास था — यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण। आज हर्ष की सफलता यह प्रमाणित करती है कि वेदांता विद्यालय परिवार अपने छात्रों को संपूर्ण सहयोग और दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने पुनः हर्ष की सराहना करते हुए कहा — हर्ष न केवल एक प्रतिभाशाली, बल्कि आज्ञाकारी और केंद्रित छात्र रहा है। उसके माता-पिता का समर्पण और विद्यालय परिवार की शिक्षण पद्धति ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की है। हम सदैव मानते हैं कि हमारे पालकगण विद्यालय के सच्चे भागीदार हैं, और आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, अहमद एजाज़, अभय सिंह, स्नेहा सिंह विद्यावती, बृजेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित शिक्षक, प्रेरणादायक माहौल और पारिवारिक सहयोग से छात्र किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं।

Read more

वृक्षारोपण

भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

“एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर” जैसे पुत्र के बिना उत्तरा अधिकारी नहीं उसी तरह वृक्ष के बिना पर्यावरण सही नहीं हो सकता  … अमरजीत यादव

वृक्षारोपण

दिन गुरुवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है | अमरजीत यादव ने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को एक पौधा लगाकर और उसकी देख भाल कर उसे सुरक्षित करना चाहिए समाज के हर लोगों से अपील है कि एक ही साथ 100 पेड लगाना जरूरी नहीं है एक ही पौधा लगाएं और उसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि फोटो और सेल्फी के चक्कर में लोग पौधा तो लगाते हैं पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती इसलिए पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है हमारे देश में सरकारी योजनाओं के तहत हर साल करोड़ों अरबों रुपए का खेल होता है |
वृक्षारोपण
वृक्षारोपण के नाम पर लेकिन उसमें से एक भी पौधा नहीं लगता यह देश की जनता के साथ देश की अर्थव्यवस्था के साथ तथा पर्यावरण के साथ धोखा है |
वृक्षारोपण
इसलिए सभी लोग एक एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव सन्तोष डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन तथा एकेडमी के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

वृक्षारोपण

Read more