#आजमगढ़
डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप आजमगढ़ को 2 गोल्ड
डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में चल रही 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 50 मीटर राइफल में गांव हुसेपुर सनूप से जनपद आजमगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक रणजीत सिंह के सुपुत्र ठाकुर आदित्य विक्रम सिंह ने आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए दो गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि से उनके परिजनों सगे संबंधी व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । बधाइयां देने लोग घर पर पहुंच रहे हैं ।
बच्चे के पिता इस कारनामे से अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । जिला राइफल क्लब वाराणसी से भी शुभकामनाएं मिली । आजमगढ़ को दो स्वर्ण पदक 50 मीटर राइफल में दिलाने पर लोगों में काफी हर्ष है । आदित्य सिंह के इस कारनामे से लोग खुश हैं तो वहीं अपने बच्चों को भी खेल के प्रति जागरुक कर रहे हैं ।
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से सावन सेलिब्रेशन का आयोजन
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ में सावन सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर भगवान शिव की पूजा और आरती संपन्न हुई।
इस विशेष अवसर पर बच्चे भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूप में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। रुद्रांश गौंड भगवान शंकर के रूप में आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों द्वारा सावन से संबंधित गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
सावन
कार्यक्रम के दौरान सुनीता दीक्षित ने सावन माह की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह माह भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है। वहीं, स्कूल के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने बच्चों को सावन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के सफल संचालन में नीलम चौहान, कुमकुम दुबे, आरती सिंह और किशन मिश्रा का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन ने बच्चों में धार्मिक भावना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की।
जिला कांग्रेस कमेटी पद ग्रहण समारोह में जिला अध्यक्ष नहीं बुला पाए 22 ब्लॉक अध्यक्ष
कार्यक्रम को नहीं मिला कोई मंच संचालक जिला अध्यक्ष को ही करना पडा मंच संचालन
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार सिंह ने ठुकराया सचिव पद
जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ का मनोनीत पदाधिकारी पद ग्रहण एवं संकल्प समारोह सोमवार को लालशा राय इंटर कॉलेज सठियांव आजमगढ़ के प्रांगण में संपन्न हुआ । जहां पर 10.30 से कार्यक्रम तय था लेकिन 12.00 बजे तक पदाधिकारी पहुंच नहीं सके । कार्यक्रम शुरू होने और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करने में लोगों की फीकी रही तालियां । अध्यक्ष के बार-बार कहने पर भी लोगों ने नहीं बजाई खुलकर तालियां कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रवक्ता उपाध्यक्ष महासचिव सचिव ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष दो नगर पालिका अध्यक्ष 13 नगर पंचायत के अध्यक्ष को पद देना था लेकिन सभी ब्लॉक के और न ही पूरे नगर पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित हो पाए ।
पद ग्रहण समारोह रहा फीका
पद ग्रहण समारोह बिना पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के फीका लगा । जिससे कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी साफ-साफ उजागर हुई । बरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार सिंह को जब बुलाया गया सचिव पद के लिए उन्होंने मंच से ही सचिव पद को ठुकरा दिया और कहा मुझे कद के हिसाब से पद नहीं दिया जा रहा है और जो आजकल नए लोग आ रहे हैं उनको बिना किसी अनुभव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना दिया जा रहा है । कार्यक्रम जिले से हटकर किया गया ताकि जो कार्यकर्ता अध्यक्षों से खुश नहीं हैं वो विरोध न कर सकें । नाम न बताने के शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि लोगों को बताया गया है केवल 1-2 महीने ऑपचारिक रूप से आपको पद देखना है कोई काम नहीं करना आप अपना काम करते रहिए । कार्यक्रम को नहीं मिला कोई मंच संचालक जिला अध्यक्ष को ही करना पडा मंच संचालन ।
करीब दर्जनभर लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फरिहा गांव निवासी अहमद मसूद के ट्यूबवेल पर हुई, जो गांव से बाहर निजामाबाद जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है।जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल पर कुछ समय से भीख मांगने वाले बंजारे समुदाय के लोग डेरा डाले हुए थे। इनमें एक युवती और एक पुरुष बारिश के कारण रात में वहीं रुके थे। ट्यूबवेल की देखरेख करने वाले इमरान उर्फ मिट्ठू ने बताया कि बुधवार शाम दोनों को अपने ट्यूबवेल पर देखा तो उन दोनों लोगों को ट्यूबवेल से जाने को कहा था, लेकिन बारिश का हवाला देकर वे ट्यूबवेल पर ही रुक गए। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवती का शव ट्यूबवेल पर रखी चौकी पर पड़ा देखा जबकि पुरुष मौके से गायब था।
सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह, निजामाबाद थाना अध्यक्ष, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने आसपास डेरा डाले बाराबंकी के बंजारे समुदाय के करीब दर्जनभर पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया स्वामी सहजानन्द सरस्वती का 75वां परिनिर्वाण दिवस
आजमगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा आजमगढ़ की तरफ से स्वामी सहजानन्द सरस्वती का 75वां परिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर पार्क में रामनेत यादव की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित किसान आन्दोलन के जनक थे। उन्ही के नेतृत्व में 1936 में किसान सभा की स्थापना लखनऊ में हुई थी। और प्रथम अध्यक्ष चुने गये थे। इसी सम्मेलन में उन्होने ने नारा दिया था कि विदेशी भारत छोड़ों तथा जो जमीन को जोते बोये वही जमीन का मालिक होये, जमीन नहीं धनवानों की है मजदूर किसान की। दुसरा नारा दिया था कि जो अन्य उपजायेगा वही कानून बनायेगा।
श्रद्धाजंलि सभा में बोलते हुए किसान सभा के जिला मंत्री गुलाब मौर्य ने कहा कि आजादी के बाद जब गांधी जी ने कहा कि अब किसान सभा का लाल झण्डा बदला जाना चाहिए तब स्वामी जी ने कहा कि यह नहीं होगा जब किसान खुन जलाता है तो अनाज पैदा होता जब किसान मजदूर का खुन लाल होता है तो किसान का झण्डा लाल रहेगा। इसके अतिरिक्त वसीर मास्टर, जियालाल, रामलगन, राजेन्दर राय, विनोद, शहनवाज बेग, राजित यादव, जानकी नाथ, कमला राय, सुबास यादव आदि लोग उपस्थित रहें। अन्त में दो मीनट का मौन रखकर बैठक समाप्त की गयी ।
बिजली के प्राइवेट होने पर किसान नेताओं ने बगावत में भरी हुंकार
अगर बिजली प्राइवेट हुई तो करेगें बड़ा आंदोलन भले ही जेल जाना पड़े – राजनेत यादव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल व दक्षिणांचल की बिजली निजीकरण प्रस्ताव के विरुद्ध व अन्य के मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया | आजमगढ़ में भी प्रदर्शन करते हुए जिला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौपा गया | ज्ञापन सौपने के बाद जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने बताया कि यदि सरकार बिजली का निजीकरण करके प्रीपेड मीटर लगाईगी तो हम लोग उसका विरोध करते हुवे मीटर को तोड़ कर जेल भरो आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे |
इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी | सरकार बिजली के नाम पर लूट मचा रखी है, हम इसका भरपूर विरोध करने के लिए तैयार हैं | टेंडर प्रीपेड का पड़ा तो लड़ाई आर-पार की लड़ी जाएगी | अभी गांवों मे सही से बिजली के खंभे नहीं पहुच पाए हैं और बात प्राइवेट करने की चल रही है | जो खंभे और तार लगाए गए हैं वह जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स से बनी है | अगर बिजली प्राइवेट हुई तो दुबारा ढेबरी और लालटेन का जमाना आ जाएगा जो की अच्छा नहीं होगा | सरकार को 300 यूनिट बिजली बिल यूपी मे भी माफ करना चाहिए साथ ही बकाया पुरानी बिल घरेलू और किसान की भी माफ होनी चाहिए |
पूर्व कैविनेट मंत्री फतेहबहादुर सिंह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल
दो गनर की भी हालत गम्भीर
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के हाल ही में उद्घाटित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र महादेवा के पास एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री बीर बहादुर सिंह के पुत्र, कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। फतेह बहादुर सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल, जुबली रोड में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फतेह बहादुर सिंह कार में सवार होकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। उनकी स्कॉर्ट की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी उससे भिड़ गई, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवा तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व मंत्री की हालत गंभीर है और उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मी की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि हादसे के दौरान एयरबैग खुल जाने से और बड़ा नुकसान टल गया। यह दुर्घटना उस एक्सप्रेसवे पर हुई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता को समर्पित किया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।
फतेहबहादुर सिंह के समर्थक, परिजन और राजनीतिक शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर एकत्र हैं।
देवभूमि विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट छात्र को मिला ‘भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ सम्मान
22 जून 2025। देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्र अखिलेश रावत ने अपनी अनूठी चित्रकला शैली ‘एस्पोटाइज़म’ (Spotism) के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। ‘एस्पोटाइज़म’ एक ऐसी विशिष्ट शैली है, जो सहज व अचेतन ब्रशस्ट्रोक पर आधारित है और कलाकार के आंतरिक भावों को चित्र रूप में साकार करने का सशक्त माध्यम बनती है। इस शैली में न तो किसी पूर्व निर्धारित रूपरेखा का बंधन होता है, न ही पारंपरिक रेखांकन का कोई आग्रह; बल्कि यह पूरी तरह से मनःस्थितियों और स्वाभाविकता पर आधारित होती है। इस नवाचार ने भारतीय आधुनिक चित्रकला में एक नयी दिशा का संकेत दिया है, जिसे कला समीक्षकों एवं शिक्षकों द्वारा भी सराहा गया है। अखिलेश रावत ने इस नवीन शैली का विकास कलाकार एवं गुरु डॉ. राजकुमार पाण्डेय, सहायक आचार्य, ललित कला विभाग, देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय तथा चित्रकार भानु देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया। उनके अथक प्रयासों, निरंतर साधना, सृजनशीलता तथा सामाजिक चेतना का प्रतिफल यह सम्मान है। उनके नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (प्रमाणन संख्या: BWR00130, दिनांक 15/03/2025) द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त है।
भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक विश्वस्तरीय मंच है, जो विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देता है। यह मंच कला, संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, खेल, साहित्य, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, CSR, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करता है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे ने इस अवसर पर कहा कि अखिलेश रावत द्वारा विकसित की गई ‘एस्पोटाइज़म’ शैली न केवल तकनीकी रूप से एक नयी दृष्टि प्रस्तुत करती है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में प्रेम, शांति, मानवता, समरसता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों का संदेश भी संप्रेषित होता है।