आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नियाउज में शीतावकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने समरसेबल पंप चोरी कर लिया और शौचालय व पानी की टंकी में तोड़फोड़ की। प्रधानाध्यापक राधिका देवी की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें।
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नियाउज मिर्जापुर में शीतावकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए समरसेबल पंप चोरी कर लिया तथा शौचालय और पानी की टंकी में तोड़फोड़ की।
फूलपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राधिका देवी ने बताया कि शीतावकाश की छुट्टी के बाद सोमवार को जब विद्यालय खुला और समरसेबल की ओर ध्यान गया तो वह गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि समरसेबल की टंकी, शौचालय की टाइल्स तथा पानी की पाइप भी तोड़ दी गई हैं, जिससे विद्यालय की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।प्रधानाध्यापिका द्वारा इस संबंध में फूलपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विद्यालय में हुई इस चोरी और तोड़फोड़ की घटना से शिक्षकों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
#AzamgarhNews
#Phoolpur
#SchoolTheft
#SubmersiblePumpTheft
#UPNews
#आजमगढ़
#स्कूल_में_चोरी
#समरसेबल_पंप_चोरी
#उत्तरप्रदेश_समाचार
#CrimeNews
#RuralNews
#BreakingNews