आजमगढ़–लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल: आजमगढ़–लखनऊ मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के असिलपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में बाइक चला रहे शिवा बेनवंशी (25 वर्ष) पुत्र राम अवध बेनवंशी, निवासी मोलनापुर (निजामाबाद थाना क्षेत्र) की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शिवानी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फरिहा/आजमगढ़।
सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल
वहीं बाइक पर सवार नितेश यादव (19 वर्ष) पुत्र रमेश यादव तथा प्रवीण बेनवंशी (18 वर्ष) पुत्र झीनक बेनवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। नितेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रवीण का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।जानकारी के अनुसार तीनों युवक फरिहा बाजार मोबाइल बनवाने आए थे और काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान असिलपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।मृतक शिवा बेनवंशी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वे मुंबई में नौकरी करते थे और करीब दो महीने पहले कमर में चोट लगने के कारण इलाज के लिए गांव आए हुए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
#AzamgarhNews
#AzamgarhLive
#AzamgarhSamachar
#Fariha
#FarihaNews
#Nizamabad
#NizamabadNews
#Molanapur
#Asilpur#AzamgarhBreaking
#AzamgarhAccident
#AzamgarhToday
#FarihaBreaking
#UPLocalNews
#PurvanchalLive#LocalNews
#GaonKiKhabar
#AasPaasKiKhabar
#JantaKiAwaz
#SachchiKhabar