भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का भव्य सम्मान समारोह संपन्न: बुढ़नपुर के श्री श्याम पैलेस में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। पत्रकारिता व समाजसेवा में योगदान देने वालों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पत्रकार
बुढ़नपुर। तहसील के बगल स्थित श्री श्याम पैलेस, बुढनपुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा ने की, जबकि कार्यक्रम के संरक्षक रामचंद्र राय रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक पांडेय ने किया । बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में पत्रकारिता के महत्व पर चर्चा करना तथा समाज व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए पत्रकारों और अतिथियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उदय राज ने अपने वक्तव्य में कहा कि “पत्रकारिता सदैव सत्य के लिए संघर्ष करती रही है। इसे जीवित और सम्मानित बनाए रखने की जिम्मेदारी आज के पत्रकारों पर है।” उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह ने गंभीरता से सुना।
देवेश पांडेय (निजामाबाद) ने अपने गीतों के माध्यम से समां बांधते हुए पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की और पत्रकारों से आत्ममंथन करने का आह्वान किया । वरिष्ठ पत्रकार बद्री गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा की जो सच कहता है वही पत्रकार होता है और सच कहने के लिए पत्रकारों को बहुत संघर्ष के साथ जीवन यापन करना पड़ता है । सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उदय राज को मोमेंटो, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । क्षेत्र प्रतिनिधि गुड लक सिंह को मोमेंटो, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया । राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता कुंवर आदित्य सिंह को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संचालक अभिषेक पांडेय को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से “पत्रकार रत्न” प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । साथ ही दूर-दूर से आए सभी पत्रकारों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पत्रकारिता के मूल्यों, सत्यनिष्ठा तथा सामाजिक दायित्वों को और मजबूत करने का संदेश देकर समाप्त हुआ।
नगर पंचायत निजामाबाद के सफाई कर्मियों के वार्ड में बदहाल हालात, न नालियां न सड़क
रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर विवाद, कमलेश राय ने दी मानहानि मुकदमे की चेतावनी