PRESS NEWS : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ की मासिक बैठक व प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जनवरी को, विशिष्ट अतिथियों का होगा सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जनवरी को
आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ इकाई द्वारा 11 जनवरी (रविवार) को मासिक बैठक एवं भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से तहसील बूढ़नपुर स्थित श्री श्याम पैलेस में संपन्न होगा।
महासंघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस अवसर पर जनपद का नाम रोशन करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता कुंवर आदित्य विक्रम सिंह, नगर पंचायत बूढ़नपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह (उत्कृष्ट जनसेवा हेतु), समाजसेवक अंकित गुप्ता, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र राय, तथा पूर्व शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उदयराज यादव शामिल हैं । कार्यक्रम के दौरान महासंघ की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सदस्यों को प्रेस कार्ड का वितरण किया जाएगा। आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
महासंघ के मीडिया प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और सम्मानित अतिथियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। Readmore…….
BREAKING NEWS : बीमाधारकों के हितों को प्राथमिकता दें अभिकर्ता : अरविंद कुमार सिंह