सरायमीर आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर कोतवाली सरायमीर शाहपुर रेलवे क्रॉसिंग मोड पर चलाया गया गाड़ियों का सघन चेकिंग अभियान । अभियान के दौरान मॉडिफाई गाड़ियां,बिना नंबर की गाड़ियां,बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग लेकर चल रही गाड़ियों का काटा गया चालान ।मॉडिफाई और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को सीज कर थाने ले जाया गया । चेकिंग कर रहे वरिष्ठ निरीक्षक सरायमीर थाना धर्मेंद्र ने बताया कि जिन गाड़ियां का नंबर प्लेट नहीं है या जो लोग ट्रिपलिंग सवारी कर रहे हैं या जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया गया है उन लोगों का चालान काटा जा रहा है । जिनका मॉडिफाई और विदाउट नंबर प्लेट है उन गाड़ियों को सीज किया जा रहा है अब तक 8 वाहनों सीज किया गया है । 21 गाड़ियों का चलान भी काटा गया ।