नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया गया है। अदालत का यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है ।

नेहा सिंह राठौर
नेहा सिंह राठौर

नई दिल्ली: कवयित्री और सामाजिक टिप्पणीकार नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवादित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े एक मामले में शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश से फिलहाल नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी नहीं हो सकेगी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता अभय सिंह को नोटिस जारी करते हुए इस प्रकरण में जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई तक नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कोई दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

नेहा सिंह राठौर विवादित पोस्ट मामला

यह मामला सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। याचिका में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण की मांग की गई थी। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अदालत के इस फैसले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। आदेश के बाद नेहा सिंह राठौर ने राहत जताई और न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। अब सभी की निगाहें मामले की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता की ओर से जवाब पेश किया जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मऊ आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

आज़मगढ़ ज़मीन विवाद में जबरन टॉवर निर्माण का आरोप

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now