KISAN NEWS : किसानों की समस्या पर भारतीय किसान संघ (RSS) की चेतावनी

KISAN NEWS  : आजमगढ़ में बढ़ रही किसानों की समस्या को अधिकारी कर रहे नजरंदाज । भारतीय किसान संघ (RSS) ने किसानों की बढ़ती समस्याओ को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी को सौपा ज्ञापन । किसान खाद बीज के बढ़ते दाम और बिचौलियों की बढ़ती दादागिरी की परेशनियों से  अवगत कराया ।

kisan

KISAN NEWS

भारतीय किसान संघ (RSS) के जिला अध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी ने आज जिले के विभिन्न गांवों और ब्लॉकों का दौरा कर किसानों की समस्याओं की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कई खाद एवं बीज विक्रेता मनमाने ढंग से सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, किसानों को यूरिया खाद के साथ जिंक सल्फर जबरन खरीदने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं।इस मामले को लेकर श्री चतुर्वेदी ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. जी. डी. सिंह से मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर, यानी 5 जनवरी 2026 तक, जिले में इस गम्भीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ इस मुद्दे को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाएगा।संघ का कहना है कि किसानों के साथ इस तरह की जबरदस्ती पूरी तरह अनुचित है और प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

किसानों के लिए परेशानी बनी खाद के साथ अलग दी जा रही दवाएं 

किसान पहले ही परेशानियों से जूझ रहे हैं, और ऐसे में खाद की मनमानी कीमतें उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।भारतीय किसान संघ ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी खाद-बीज विक्रेताओं के स्टॉक और मूल्य सूची की जांच की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो । भारतीय किसान संघ (RSS) के जिला अध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. जी. डी. सिंह ने कहा इस तथ्य की जांच मैं स्वयं अपनी निगरानी मे करावायूँगा

Azamgarh News : रानी की सराय पीएचसी पर विदाई एवं मिलन समारोह में भावनात्मक माहौल

UP POLICE

AZAMGARH NEWS : आस्था के स्थल पर क्षति से ग्रामीणों में रोष

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now