निजामाबाद दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को हिन्दी साहित्य के अमर पुरोधा खड़ी बोली के जनक महाकवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जी के जयन्ती के अवसर पर बाबू केदारनाथ स्मारक सेवा संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में निजामाबाद तिराहे पर हरिऔध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरिऔध जी के द्वारा हिंदी के क्षेत्र में देश को दिये गये योगदान पर चर्चा करते हुए याद किया गया |
अमरजीत यादव ने कहा कि हरिऔध जी ने निजामाबाद की पहचान पूरे देश में दिलाई लेकिन आज उनकी पहचान निजामाबाद में दिन प्रतिदिन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चल रही है अयोध्या जी की पहचान के नाम पर सिर्फ एक मूर्ति रखी है वह भी उपेक्षा का शिकार है हरिऔध जी की जन्मस्थली आज भी खण्डर में तब्दील पड़ी है उनकी जन्म स्थली पर पुस्तकालय की मांग कई दशकों से चली आ रही है लेकिन इसकी फिकर न तो जनप्रतिनिधिओ को है और न ही प्रशासन को इतनी बड़ी महान विभूति के नाम पर निजामाबाद में कहीं चार लोगों को बैठने का स्थान नहीं है पूरे क्षेत्र वासी एवं जनता की मांग है कि निजामाबाद में एक पुस्तकालय का निर्माण हो जिसमें इनकी कृतियों को रखा जाए इस अवसर पर डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश संतोष किशन आकाश शिवम् मनोज चन्द्र देव आदि लोग उपस्थित रहे।
और भी पढ़ें …….