भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन 2026:
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (INJF)
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (INJF) ने वर्ष 2026 से लागू होने वाली अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार कई नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुनेश्वर मिश्र को नियुक्त किया गया है, जबकि मथुरा प्रसाद धुरिया को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर सत्य प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में शीघ्र ही घोषणा किए जाने की बात कही गई है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों और संगठनात्मक पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह राठौर, अनंत राम पांडेय, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, श्याम नारायण श्रीवास्तव, अशोक प्रसाद कुणाल, शिव शंकर पांडेय, जय शंकर त्रिपाठी एवं अमरेश दुबे को शामिल किया गया है। वहीं राष्ट्रीय सचिव के रूप में नंद गोपाल वर्मा, सत्येंद्र सोनी, सत्य प्रकाश गुप्ता, चुन्नू कुशवाहा चंदन तथा डॉ. विमलेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में शैलेन्द्र त्रिपाठी, विजय कुमार नागवानी, सुखदेव द्विवेदी, घनश्याम दास कोहरे, हरिराम उर्फ अरुण शर्मा, गुन्नू राम शर्मा और विश्वनाथ त्रिपाठी सहित कई नाम शामिल हैं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नियाउज में चोरी, समरसेबल पंप व स्कूल संपत्ति को नुकसान