देश व्यापी हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

जय किसान आंदोलन

राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन और फेडरेशनों द्वारा मजदूरों के अधिकारों और हकों के लिए 20 मई को देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसका संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा समर्थन किया गया है।

किसान
किसान नेता राजनेत
इस महत्वपूर्ण आंदोलन मे जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने प्रदेश व जिले के अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने अपने जिलों में संयुक्त किसान जनमोर्चा के अन्य संगठनों और ट्रेड यूनियन के नेताओं से संपर्क करके इनके साथ तालमेल बैठाकर जुलूस, कार्यक्रम, सभा या जहां जैसा भी हो सके,पूरी ताकत से अपने झंडे के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें।

किसान

साथ ही यह आह्वान किया है कि-
हम सभी किसान और मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों और हकों के लिए लड़ेंगे। इस देश व्यापी हड़ताल में हमारी भागीदारी न केवल हमारे अपने हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश के विकास और न्याय के लिए भी आवश्यक है।

और पढ़ें……..

पंचदेव मंदिर में पंचायती उदासीन अखाड़ा प्रयागराज के महंत रामनवमी महाराज का भव्य स्वागत

मजदूर दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जय किसान आंदोलन की बैठक

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now