BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, आज़मगढ़ का के.जी.एस. ग्रुप का आज़मगढ़ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
आईकॉनिक स्कूल ऑफ़ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों का के.जी.एस. ग्रुप शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज़मगढ़ शहर में बड़े …
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेंद्र नाथ मिश्रा जी का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा केक काटकर बहुत धूमधाम से मनाया गया,कमलेंद्र नाथ मिश्रा भाजपा में बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसका कारण है कि उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया।कमलेन्द्र नाथ मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके चलते पार्टी के कार्यकताओं ने उन्हें अपना समर्थन देने में पूरी ताक़त लगा दी और उन्हें अपना समर्थन जन्मदिन की बधाई देते हुए एहसास भी दिलाया।
आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस ने वाराणसी में किया नज़रबंद
जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस प्रशासन ने उनके वाराणसी स्थित आवास पर नज़रबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें थाना बरदह के एसओ राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनज़र नज़रबंद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद में सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी उनके घरों में पुलिस द्वारा नज़रबंद किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन बताया है। उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन विपक्षी आवाज़ों को कुचलने का काम कर रहा है।
टेलीफोनिक बातचीत में जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा—
“मुझे मेरे ही घर में क़ैद कर दिया गया है। यह लोकतंत्र का मज़ाक है। जनता की आवाज़ उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को डराने और दबाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री वाराणसी आएं, इसका स्वागत है, लेकिन विरोधी स्वर को कुचलना लोकतंत्र की हत्या है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा जन – जन तक पहुँच चुका है और जनभावनाओं को दमन के द्वारा दबाया नहीं जा सकता । कांग्रेस कार्यकर्ता और मैं हर हाल में जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती है। “लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन को लोकतंत्र को कुचलने का हथियार बना रही है।”इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कहा है कि इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़े करते हैं।
भाजपा किसान नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम को पत्रक भेजकर आजमगढ़ पुलिस की निरंकुशता पर उठाया सवाल
पुलिस से भाजपा, सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी. महेंद्र मौर्य को न्याय दिलाने के लिए जुटे भाजपाई व समर्थक
आजमगढ़। योगी राज में भाजपाजनों पर हो रहे हमले और उस पर पुलिसिया कार्यवाही में बरती जा रही लापरवाही का आक्रोश समय-समय पर सोशल मीडिया पर तो दिख ही रहा था, बुधवार को यह आक्रोश डीएम कार्यालय के बाहर एक बार फिर देखने को मिला। इस दौरान आजमगढ़ पुलिस से भाजपा और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बचाईए योगी जी…, आजमगढ़ पुलिस अपराधियों की मित्र…., आमजन की सुरक्षा करो आजमगढ़ पुलिस….जैसे गगनचुम्बी नारों से पुलिस विभाग की पोल खोलते हुए जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया। पूरा मामला भाजपा जिलामंत्री महेंद्र मौर्य का है। जिनके साथ बीते 28 अगस्त 2025 की रात्रि में सिधारी थानाक्षेत्र में स्थित बौरहवा बाबा मंदिर से घर जाते समय उनके ऊपर घात लगाये अपराधियों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। उन्होंने डायल 112 कर पुलिस को सूचना दी और अगले दिन 12 बजे थाना सिधारी पर तहरीर भी दिया था।
भाजपा नेता महेंद्र मौर्य का आरोप है कि तहरीर के आधार मुकदमा लिखने में पहले तो थाना पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया फिर टाल-मटोल करते हुए चार दिन तक न्याय से वंचित रख अपराधियों के हौसले को और बुलंद कर दिया गया। डीआईजी को थाना पुलिस की हरकतों का संज्ञान दिलाने के बाद पांचवें दिन मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिधारी एसओ ने मामूली धाराओ ंमें मुकदमा पंजीकृत कर इतिश्री कर लिया। भाजपा नेता महेंद्र मौर्य ने सिधारी थाने की इन कारस्तानियों को अपराधियों का बचाने का प्रयास करार देते हुए खाकी पर सवाल उठा रहे है।
इसी विषय को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी को संबोधित शिकायती पत्र जिला प्रशासन को देने पहुंचे थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में बहुत से भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों जुट गये और न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। भाजपा महेंद्र मौर्य ने यह भी कहाकि पूरी जिन्दगी भाजपा का सेवक रहा हूं लेकिन आज अपने ही सरकार के पुलिस अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार हो चुका है।, उन्होंन यह भी कहाकि अगर मेरी हत्या होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। श्री मौर्य ने कहाकि जब पुलिस का रवैया उनके साथ ऐसा है तो आमजनता के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच आधुनिक टेक्निक से कराए जाने के साथ मामले की जांच/विवेचक निष्पक्ष कराने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं की पृनरावृत्ति न हो सकें। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए अन्य मामलो ंमें भी पुलिस द्वारा की गई लीपापोती का भी जिक्र कर व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया।
भाजपा नेता पूर्व जिला मंहामंत्री ब्रजेश यादव ने कहाकि महेंद्र मौर्य, समाज की लड़ाई लडते है, प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए और अतिशीध्र निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाए साथ ही साथ पूरे जनपद में किसी भी थाने पर अगर कोई पीड़ित तहरीर लेकर पहुचे तो उसकी शिकायत अक्षरशः दर्ज की जाए।उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार किसके दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, विलंब से मुकदमा दर्ज होने से अपराधियो के हौसले बुलंद हो रहे है, प्रशासन न्याय के लिए किसके आदेश का इंतजार कर रही।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, अमित सिंह, शशिकांत वर्मा, पवन कुमार मौर्य, प्रशांत मौर्य, सर्वेश मौर्या, देवनरायन मौर्या, चन्दू मौर्य, संतोष मौर्य,उत्कर्ष सिंह,विजेंद्र कुमार मौर्य, कृष्णा मौर्य, राजेश सिंघानिया, संदीप मौर्य, जयवीर मौर्य, लारा गोंड सूरज मौर्य, अनिरुद्ध यादव, राजकुमार यादव, नरसिंह यादव, रूपचन्द्र मौर्य, अजय मौर्य, महेंद्र चौहान प्रदीप चौहान, शशिकांत चौहान, सोनू मद्धेशिया सत्यम गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया, अनूप ताम्रकार, शशिकांत सेठ, भवानी सेठ, राजू वर्मा, दिनेश सेठ, कुनाल सेठ, सोनू सेठ, बच्चा सेठ,सतीश ताम्रकार, पप्पू ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार, मयंक निगम, मनीष निगम, सहित भारी संख्या में भाजपाजन व समर्थक शामिल रहे।
शिब्ली चर्चित अजीत राय छात्र हत्या कांड में 21 साल बाद न्याय
न्याय के लिए 21 साल,यह संविधान की जीत है – नागेन्द्र राय
आजमगढ़। छात्रसंघ चुनाव की रंजिश को लेकर अजीत राय हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 अजय कुमार शाही की अदालत ने मंगलवार को छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 45- हज़ार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड की आधी रकम मृतक अजीत राय के परिजनों को दी जाएगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव निवासी अजीत राय शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वर्ष 2004 में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में वह महामंत्री पद का संभावित उम्मीदवार था। चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते 9 सितंबर 2004 की सुबह करीब 11 बजे शिब्ली इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर मोहम्मद दानिश पुत्र मुमताज अहमद निवासी नई बस्ती, शाह समर यासीन पुत्र नसीम निवासी पहाड़पुर, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद सादिक पुत्रगण मोहम्मद साबिर, इरफान पुत्र लल्लन निवासी निराला नगर, सादिक खान पुत्र वकील गफ्फार निवासी ग्राम टोला और रिंकू जकरिया पुत्र जकारिया निवासी बदरका लाठी-डंडों से अजीत राय पर हमला करने लगे। रिंकू जकरिया के उकसाने पर मोहम्मद दानिश ने कट्टे से अजीत पर गोली चला दी। इसके बाद सभी आरोपियों ने एक कार से घटनास्थल से फरार हो गए।

घायल अजीत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। उस समय राशन पहुंचाने आए अजीत के चाचा देवेंद्र राय ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में विद्यालय के प्रिंसिपल मोहम्मद इफ्तखार खान और भौतिकी विभाग के प्रमुख मोहम्मद जकरिया को भी साजिश का हिस्सा बताया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता गोपाल पांडेय और सीबीसीआईडी के अधिवक्ता ने कुल 16 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी मोहम्मद दानिश पुत्र मुमताज, शाह समर यासीन पुत्र नसीम, मोहम्मद शारिक, सादिक खान उर्फ रशीद और रिंकू जकरिया को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 45-45 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। बातचीत के दौरान स्व.अजीत राय के पिता ने कहा कि हमें न्याय तो मिला लेकिन बहुत देर लगी । उन्होंने कहा जो हमें न्याय मिला है यह संविधान की बदौलत मिला है । भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बेटा जहां मारा गया था वहां पर उसकी मूर्ति भी लगनी चाहिए यह हमारे लिए पूर्ण न्याय होगा । भावुक होते हुवे चाची ने कहा हमारे पति केस लड़ते-लड़ते चले गए न्याय मिला लेकिन बहुत देरी से ।
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
आज़मगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपने गुरुओं के प्रति आदर व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के सच्चे निर्माता हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा प्रदान करते हैं।
प्रबंध निदेशक ने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे कोई पत्थर छैनी और हथौड़े की चोट सहकर मूर्ति का रूप लेता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपने परिश्रम और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देकर उन्हें उजाले की राह दिखाते हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाकर, केक काटकर, उपहार भेंट कर और सम्मानजनक शब्दों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही विद्यार्थियों ने जीवनभर अपने शिक्षकों का आदर करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह और संरक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और मजबूत बना गया, बल्कि सभी के हृदयों में स्नेह, प्रेरणा और आदर की अविस्मरणीय छाप छोड़ गया।
एयरटेल पेमेंट बैंक ने खाताधारक के परिजन को दिया 3 लाख का चेक
एयरटेल पेमेंट बैंक ने सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को सौंपा तीन लाख का बीमा चेक
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गल्ला गांव निवासी रबिंद्र चौहान की बीते 8 जून को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रबिंद्र चौहान एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहक थे। एयरटेल पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाता खोलने पर मुफ्त दुर्घटना बीमा प्रदान करता है। इसी योजना के तहत मृतक की पत्नी गायत्री कुमारी को तीन लाख रुपये का बीमा भुगतान किया गया।
मृतक के परिजनों की उपस्थिति में एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारियों और सेल्स हेड पवन सिंह, डिस्ट्रीब्यूशन हेड कुनाल झा ने गायत्री कुमारी को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर पवन सिंह ने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक में बचत खाता खोलने के साथ ही ग्राहकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में जोनल मैनेजर अमन जयसवाल, ग्राहक सेवा अधिकारी संजय मौर्या, टेरिटरी मैनेजर भूपेश पाण्डेय और बीसी एजेंट शैलेन्द्र सिंह (दी वर्ड कंप्यूटर) भी मौजूद रहे। यह पहल न केवल मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि एयरटेल पेमेंट बैंक की ग्राहक हितैषी नीतियों को भी दर्शाती है ।
दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम आजमगढ़ में संपन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ पर दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त से …