kisan

दिल्ली किसान आन्दोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला मार्च

kisan
संयुक्त किसान मोर्चा, आजमगढ़ की इकाई , दिल्ली किसान आन्दोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर आजमगढ़ में प्राइवेट बस स्टैंड नरौली से 12.30बजे से मार्च निकाला मार्च में लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे,” नरेंद्र मोदी होश में आओ, किसानों से किये वादा पूरा करो, किसानों को कर्ज से मुक्त करो, एम एस पी की कानूनी गारंटी करो,गुलामी का दस्तावेज श्रम कोड वापस लो, बुलडोजर राज मुर्दाबाद,आदि नारे लगा रहे थे मार्च जिला मुख्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश, लोकमंच के रविन्द्र राय, जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव किसान संग्राम समिति के सुबेदार यादव क्रान्तिकारी किसान यूनियन के रामनयन यादव और किसान महासभा के कामरेड वेद प्रकाश उपाध्याय कर रहे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से किये वादा से मुकर चुकी है और कृषि कानून को राज्यों के जरिए पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है इतना ही नहीं बिजली का निजीकरण कर बिजली से आम जनता को भी दूर कर रही है साथ बिहार चुनाव फतह के बाद मोदी सरकार ने चार श्रम कोड लागू कर मजदूरों को गुलामी के तरफ धकेल दिया है मोदी योगी सरकार में अफरातफरी मची है बाजार से खाद गायब है आपदा से फसलों की बर्बादी का मुआवजा मिला नहीं उल्टे किसानों पर मुकदमा हो रहा है मोदी योगी सरकार पूरी तरह से मजदूर किसान विरोधी है और सोची समझी रणनीति के तहत अडानी अम्बानी के हित के लिए मजदूरों किसानों पर हमला कर रही है वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार का रवैया नहीं बदला तो संयुक्त किसान मोर्चा आगे आन्दोलन तेज करेगा। मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक कामरेड विनोद सिंह, सह संयोजक दान बहादुर मौर्या, कामरेड ब्रजेश नारायण व अन्य किसान संगठन के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

Read more

Constitution

भारतीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आजमगढ़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब के मूर्ति पर किया माल्यार्पण

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा “भारतीय संविधान दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्री कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में …

Read more

किसान

निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोर दे रहे पुलिस को खुली चुनौती

 

किसान के ट्यूबल से खोल ले गए मोटर

किसान
निजामाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बीती रात चोरों ने किसान के ट्यूबल से ताला तोड़कर पांच हार्स पावर का इलेक्ट्रिक मोटर चुरा ले गए । किसान राजेंद्र पांडेय पुत्र चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने जिसकी सूचना 112 नंबर पर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींचकर तफ्तीश में जुट गई । पिछले साल लगभग नवंबर महीने में इसी ट्यूबल से ही 5HP मोटर गायब हुआ था । तब भी चोरों का कुछ पता नहीं लग पाया था ।इस चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है लोग लगातार हो रहे चोरी की घटना से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । किसान का ट्यूबल दो गांव के बीच में स्थित है जहां से लगभग 20-30 किसानों के खेत सींचे जाते हैं । जब किसानों को सूचना मिली कि मोटर चोरी हो गई है तो लोग हैरान परेशान हो गए । खेत में गेहूं और सरसों की सिंचाई अब कैसे होगी यह सोचकर किसान परेशान हैं । लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह जाता रही हैं । उत्तर प्रदेश की तेज तर्रार पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है जिससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं और लगातार क्षेत्र में चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । जिससे लगता है कि चोरों के अंदर पुलिस और कानून का डर समाप्त हो चुका है ।

Read more

POLICE

आजमगढ़ में दरोगा को भेजा जेल, देवगांव कोतवाली में था तैनात

POLICE

चार्जशीट लगाने के नाम पर 5 हजार मांगा था तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा को जेल भेज दिया, दरोगा ने वादी से चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹5000 की मांग की थी, आवेदक/वादी आकाश चौहान पुत्र रामजियावन चौहान ग्राम मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति द्वारा अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना देवगांव पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जिसकी विवेचना उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद द्वारा की जा रही है विवेचना में उ0नि0 द्वारा उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने, चार्जशीट लगाने तथा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के नाम पर वादी से ₹5000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है

Read more

SDM

SIR में बी0एल0ओ0और मतदाताओं का मिल रहा पूर्ण सहयोग – एसडीएम निजामाबाद

SDM

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 348 – निजामाबाद चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि विधान सभा 348 निजामाबाद में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मतदाताओं में शुरू से ही उत्साह था, जिसके क्रम में बी0एल0ओ0 की मेहनत और मतदाताओं से मिल रहे सहयोग के कारण आज दिनांक 25 नवम्बर 2025 तक कुल 334251 मतदाताओं के सापेक्ष 170870 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के अपलोडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इसके पूर्व विधान सभा के सभी बी0एल0ओ0 ने गणना प्रपत्रों के वितरण में भी सराहनीय कार्य किया गया, जिसके क्रम में विधान सभा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को सम्मानित भी किया जा रहा है । विधान सभा में सभी AERO व सुपरवाईजर के कुशल पर्यवेक्षण में आज कुल 05 बी0एल0ओ0 द्वारा अपना शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनमें बूथ सं0 68 – प्रा0वि0 नवली पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी नीरा उपाध्याय, बूथ 74 – यदुनन्दन इ0का0 खासबेगपुर की बी०एल०ओ० मीना देवी एवं बूथ सं0 324 – प्रा०वि० यहियापुर की बी०एल०ओ० रीता देवी बूथ सं० 155— प्रा०वि० मद्धूपुर कक्ष सं0-1 की निर्मला यादव एवं बूथ सं0 333 – प्रा०वि० मिठनपुर हादीअली कक्ष सं0–2 की बी०एल०ओ० शर्मिला पाल द्वारा द्वारा अपने शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों की अपलोडिंग के कार्य को पूर्ण कर लिया गया हैं । इनके द्वारा उक्त कार्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये समयबद्ध तरीके से निर्वाचन कार्य पूर्ण किया गया । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा 348 – निजामाबाद द्वारा बताया गया कि विधान सभा में अब तक कुल 54 प्रतिशत अपलोडिंग के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है । और इस कार्य को समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किये जाने हेतु सभी मतदाताओं से अपील की गयी । विधान सभा के सभी मतदाता अपने बी०एल०ओ० को गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध करा दें जिससे शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को पूर्ण कर लिया जाय ।

Read more

AYUDHYA

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में विधिवत मन्त्रोच्चार के साथ धर्मध्वजा का पुनर्स्थापन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

AYUDHYA

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ0 मोहनराव भागवत ने आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर पर, विधिवत मन्त्रोच्चार के साथ धर्मध्वजा का पुनर्स्थापन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपालदास महाराज उपस्थित रहे। इसके पूर्व, प्रधानमंत्री जी ने सप्त मन्दिर (महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह, माता शबरी), शेषावतार मन्दिर तथा माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री एवं डॉ0 मोहनराव भागवत ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

MODI
प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम मन्दिर के गर्भगृह की अनन्त ऊर्जा तथा श्रीराम परिवार का दिव्य प्रताप धर्म ध्वजा के रूप में इस दिव्यतम व भव्यतम मंदिर में प्रतिस्थापित हुआ है। यह केवल एक धर्म ध्वजा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है। इसका भगवा रंग, इस पर अंकित सूर्यवंश की ख्याति वर्णित ऊँ शब्द और कोविदार वृक्ष राम राज्य की कीर्ति को प्रतिरूपित करता है। यह ध्वज संकल्प व सफलता का प्रतीक है। संघर्ष से सृजन की गाथा है। सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है। संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणति है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिन्दु की साक्षी बन रही है। सम्पूर्ण भारत व विश्व राममय है। प्रत्येक राम भक्त के हृदय में अद्वितीय सन्तोष, असीम कृतज्ञता व अपार अलौकिक आनन्द है। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहूति हुई है, जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्ज्वलित रही तथा जो यज्ञ एक भी पल आस्था से नहीं डिगा, विश्वास से नहीं टूटा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आने वाली सदियों और सहस्त्र शताब्दियों तक यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के आदर्शों व सिद्धान्तों का उद्घोष करेगा। यह धर्मध्वज ‘सत्यमेव जयते’ अर्थात् सत्य की ही जीत होती है, का आवाह्न करेगा। धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि ‘सत्यमेव परम ब्रह्म, सत्यमेव धर्म प्रतिष्ठित’ अर्थात् सत्य ही परम ब्रह्म का स्वरूप है व सत्य में ही धर्म स्थापित है। यह धर्मध्वज हमारी प्रेरणा बनेगा। ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’ अर्थात जो कहा जाए वही किया जाए। यह धर्मध्वज संदेश देगा। ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा’ अर्थात विश्व में कर्म और कर्तव्य की प्रधानता हो। धर्मध्वज कामना करेगा कि ‘बैर न बिग्रह आस न त्रासा, सुखमय ताहि सदा सब आसा’ यानी भेदभाव, पीड़ा, परेशानी से मुक्ति प्राप्त हो तथा समाज में शान्ति और सुख हो। यह हमें संकल्पित करेगा कि ‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना’ अर्थात् हम ऐसा समाज बनाएं, जहां गरीबी न हो तथा जहां कोई दुखी या लाचार व्यक्ति न हो।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में कहा गया है कि ‘आरोपितं ध्वजं दृष्ट्वा, ये अभिनन्दन्ति धार्मिकाः, ते अपि सर्वे प्रमुच्यन्ते, महा पातक कोटिभिः’ अर्थात् जो लोग किसी कारण मंदिर नहीं आ पाते, और दूर से मंदिर के ध्वज को प्रणाम कर लेते हैं, उन्हें भी उतना ही पुण्य मिल जाता है। यह धर्मध्वज भी इस मंदिर के ध्येय का प्रतीक है। यह ध्वज दूर से ही श्रीरामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराएगा और युगों-युगों तक प्रभु श्रीराम के आदर्शां और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा।
प्रधानमंत्री जी ने सम्पूर्ण विश्व के करोड़ों राम भक्तों, श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने वाले श्रमवीरों, कारीगरों, योजनाकारों, वास्तुकारों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह अयोध्या की वह भूमि है, जहां आदर्श आचरण में बदलते हैं। यही वह नगरी है, जहां से प्रभु श्रीराम ने अपना जीवन प्रारम्भ किया था। इसी अयोध्या ने संसार को बताया कि एक व्यक्ति कैसे समाज की शक्ति व उसके संस्कारों से पुरुषोत्तम बनता है। जब प्रभु श्रीराम अयोध्या से वनवास के लिए गए, उस समय वह युवराज राम थे। लेकिन जब लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम बन कर आए। उनके मर्यादा पुरुषोत्तम बनने में महर्षि वशिष्ठ का ज्ञान, महर्षि विश्वामित्र की दीक्षा, महर्षि अगस्त्य का मार्गदर्शन, निषाद राज की मित्रता, मां शबरी की ममता, भक्त हनुमान का समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में भी समाज की इसी सामूहिक शक्ति की आवश्यकता है। प्रभु श्रीराम मंदिर का दिव्य प्रांगण भारत के सामूहिक सामर्थ्य की चेतना स्थली बन रहा है। यहां सप्त मन्दिर बने हैं, जिनमें माता शबरी का मंदिर जनजातीय समाज के प्रेम भाव और आतिथ्य परम्परा की प्रतिमूर्ति है। निषाद राज का मंदिर उस मित्रता का साक्षी है, जो साधन नहीं साध्य की भावना को पूजती है। यहां एक ही स्थान पर माता अहिल्या, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य और संत तुलसीदास जी हैं। श्रीरामलला के साथ-साथ इन सभी ऋषियों के दर्शन यहां पर होते हैं। यहां जटायु जी और गिलहरी की मूर्तियां भी है, जो बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रत्येक छोटे से छोटे प्रयास के महत्व को दर्शाती हैं।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों का आवाह्न करते हुए कहा कि आप जब भी श्रीराम मन्दिर आए तो सप्तम मन्दिर के दर्शन अवश्य करें। यह मन्दिर हमारी आस्था के साथ-साथ मित्रता, कर्तव्य और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को भी शक्ति देते हैं। हमारे श्रीराम भेद से नहीं भाव से जुड़ते हैं। उनके लिए व्यक्ति का कुल नहीं उसकी भक्ति महत्वपूर्ण है। उन्हें वंश नहीं मूल्य प्रिय हैं। उन्हें शक्ति नहीं सहयोग महान लगता है। आज हम भी उसी भावना से आगे बढ़ रहे हैं। विगत 11 वर्षों में महिला, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, आदिवासी, वंचित, किसान, श्रमिक, युवा सहित प्रत्येक वर्ग को विकास के केन्द्र में रखा गया है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति, वर्ग, क्षेत्र सशक्त होगा, तब संकल्प की सिद्धि में सबका प्रयास लगेगा। जब वर्ष 2047 में देश आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहा होगा, तब तक हमें सम्मिलित प्रयास से विकसित भारत का निर्माण करना होगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने श्रीराम से राष्ट्र के संकल्प की चर्चा की थी। कहा था कि हमें आने वाले 1000 वर्षों के लिए भारत की नींव मजबूत करनी है। हमें याद रखना है जो सिर्फ वर्तमान का सोचते हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय करते हैं। हमें वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के बारे में भी सोचना है। क्योंकि हम जब नहीं थे, यह देश तब भी था। जब हम नहीं रहेंगे, यह देश तब भी रहेगा। यह एक जीवन्त समाज है, जिसमें दूरदृष्टि के साथ काम करना होगा। आने वाले दशकों व सदियों को ध्यान में रखना होगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम से सीखना होगा। उनके व्यक्तित्व को समझना होगा, उनके व्यवहार को आत्मसात करना होगा, हमें याद रखना होगा, श्रीराम अर्थात् आदर्श, श्रीराम अर्थात् मर्यादा, श्रीराम अर्थात् जीवन का सर्वोच्च चरित्र, श्रीराम अर्थात् सत्य और पराक्रम का संगम, ‘दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः’ श्रीराम अर्थात् धर्मपथ पर चलने वाला व्यक्तित्व, ‘रामः सत्पुरुषो लोके सत्यः सत्यपरायणः’ श्रीराम अर्थात् जनता के सुख को सर्वोपरि रखना, प्रजा सुखत्वे चन्द्रस्य। श्रीराम अर्थात् धैर्य और क्षमा का दरिया ‘वसुधायाः क्षमागुणैः’, श्रीराम अर्थात् ज्ञान और विवेक की पराकाष्ठा, ‘बुद्धया बृहस्पतेः तुल्यः’ श्रीराम अर्थात् कोमलता में दृढ़ता, ‘मृदुपूर्वं च भाषते’ श्रीराम अर्थात् कृतज्ञता का सर्वोच्च उदाहरण, ‘कदाचन नोपकारेण, कृतिनैकेन तुष्यति’ श्रीराम अर्थात् श्रेष्ठ संगति का चयन, ‘शील वृद्धैः ज्ञान वृद्धैः वयो वृद्धैः च सज्जनैः’ श्रीराम अर्थात् विनम्रता में महाबल, ‘वीर्यवान्न च वीर्येण, महता स्वेन विस्मितः’ श्रीराम अर्थात् सत्य का अडिग संकल्प, ‘न च अनृत कथो विद्वान’ श्रीराम अर्थात् जागरूक, अनुशासित और निष्कपट मन, ‘निस्तन्द्रिः अप्रमत्तः च, स्व दोष पर दोष वित्’
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि श्रीराम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह मूल्य, मर्यादा व दिशा हैं। यदि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित तथा समाज को सामर्थ्यवान बनाना है, तो हमें अपने अन्दर ‘श्रीराम’ को जगाना होगा। अपने अन्दर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी। इस संकल्प के लिए आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता है। 25 नवम्बर का यह ऐतिहासिक दिन अपनी विरासत पर गर्व करने का एक और अद्भुत क्षण लेकर आया है। इसकी वजह है, धर्मध्वजा पर अंकित कोविदार वृक्ष। यह वृक्ष इस बात का उदाहरण है कि जब हम अपनी जड़ों से कट जाते हैं, तो हमारा वैभव इतिहास के पन्नों में दब जाता है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब भरत अपनी सेना के साथ चित्रकूट पहुंचे, तो लक्ष्मण ने दूर से ही अयोध्या की सेना को पहचान लिया। यह कैसे हुआ, इसका वर्णन वाल्मीकि जी ने करते हुए उल्लिखित किया है कि ‘विराजति उद्गत स्कन्धम्, कोविदार ध्वजः रथे’ अर्थात् लक्ष्मण कहते हैं कि ‘हे राम, सामने जो तेजस्वी प्रकाश में विशाल वृक्ष जैसा ध्वज दिखाई दे रहा है, वही अयोध्या की सेना का ध्वज है, उस पर कोविदार का शुभ चिन्ह अंकित है।’ आज जब श्रीराम मंदिर के प्रांगण में कोविदार फिर से प्रतिष्ठित हो रहा है, यह केवल एक वृक्ष की वापसी नहीं है, हमारी स्मृतियों की वापसी, अस्मिता का पुनर्जागरण तथा स्वाभिमानी सभ्यता का पुनः उद्घोष है। कोविदार वृक्ष हमें स्मरण कराता है कि जब हम अपनी पहचान भूलते हैं, तो हम स्वयं को खो देते हैं। जब पहचान लौटती है, तो राष्ट्र का आत्मविश्वास भी लौट आता है। देश को आगे बढ़ना है, तो अपनी विरासत पर गर्व करना होगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि अपनी विरासत पर गर्व के साथ-साथ गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्ति प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। आज से 190 वर्ष पूर्व, वर्ष 1835 में मैकाले नाम के एक अंग्रेज़ ने भारत को अपनी जड़ों से उखाड़ने के बीज बोए थे। मैकाले ने भारत में मानसिक गुलामी की नींव रखी थी। दस वर्ष बाद, अर्थात् वर्ष 2035 में उस अपवित्र घटना के 200 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही मैंने एक कार्यक्रम में आग्रह किया था कि हमें आने वाले दस वर्षों तक भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त कराने का लक्ष्य लेकर चलना है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि मैकाले ने जो कुछ सोचा था, उसका प्रभाव कहीं व्यापक हुआ। हमें आज़ादी मिली, लेकिन हीन भावना से मुक्ति नहीं मिली। हमारे यहां एक विकार आ गया कि विदेश की प्रत्येक चीज़ व व्यवस्था अच्छी है। जो हमारी अपनी चीजें हैं, उनमें खोट है। यही गुलामी की मानसिकता है, जिसने लगातार यह स्थापित किया कि हमने विदेशों से लोकतंत्र लिया। कहा गया कि हमारा संविधान भी विदेश से प्रेरित है। जबकि सच यह है कि भारत लोकतंत्र की जननी है, लोकतंत्र हमारे डी0एन0ए0 में है।
AYUDHYA
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में स्थित उत्तरमेरूर गांव में हज़ारों वर्ष पहले का एक शिलालेख है। उसमें उल्लिखित है कि उस कालखण्ड में भी कैसे लोकतांत्रिक तरीके से शासन व्यवस्था चलती थी तथा लोग सरकार कैसे चुनते थे। लेकिन हमारे यहां तो मैग्ना कार्टा की प्रशंसा का ही चलन रहा। यहां भगवान बसवन्ना, उनके अनुभव मंटपा की जानकारी भी सीमित रखी गई। अनुभव मंटपा अर्थात् जहां सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक विषयों पर सार्वजनिक बहस होती थी। जहां सामूहिक सहमति से निर्णय लिए जाते थे। लेकिन गुलामी की मानसिकता के कारण भारत की अनेक पीढ़ियों को इस जानकारी से वंचित रखा गया।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारी व्यवस्था के प्रत्येक कोने में गुलामी की इस मानसिकता ने डेरा डाला हुआ था। भारतीय नौसेना के ध्वज पर सदियों से ऐसे प्रतीक बने रहे, जिनका हमारी सभ्यता, शक्ति तथा विरासत से कोई सम्बन्ध नहीं था। अब हमने नौसेना के ध्वज से गुलामी के प्रत्येक प्रतीक को हटाया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को स्थापित किया है। यह सिर्फ एक डिजाइन में बदलाव नहीं, बल्कि यह मानसिकता बदलने का क्षण था। यह वह घोषणा थी कि भारत अब अपनी शक्ति, अपने प्रतीकों से परिभाषित करेगा, न कि किसी और की विरासत से। यही परिवर्तन आज अयोध्या में भी दिख रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता के कारण इतने वर्षों तक रामत्व को नकारा गया। भगवान श्रीराम स्वयं में एक वैल्यू सिस्टम हैं। ओरछा के राजा राम से लेकर, रामेश्वरम के भक्त राम तक, और शबरी के प्रभु श्रीराम से लेकर, मिथिला के पाहुन राम जी तक, भारत के प्रत्येक घर, प्रत्येक भारतीय के मन और भारतवर्ष के प्रत्येक कण में श्रीराम हैं। लेकिन गुलामी की मानसिकता इतनी हावी हो गई कि प्रभु श्रीराम को भी काल्पनिक घोषित किया जाने लगा। यदि हम ठान लें तो अगले दस वर्षों में मानसिक गुलामी से पूरी तरह मुक्ति प्राप्त कर लेंगे, और तब जाकर ऐसी ज्वाला प्रज्जवलित होगी, ऐसा आत्मविश्वास बढ़ेगा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होने से भारत को कोई रोक नहीं पाएगा। आने वाले एक हज़ार वर्षों के लिए भारत की नींव तभी सशक्त होगी, जब मैकाले की गुलामी के प्रोजेक्ट को हम अगले 10 साल में पूरी तरह ध्वस्त करके दिखा देंगे।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीरामलला का मन्दिर परिसर भव्य से भव्यतम हो रहा है। अयोध्या को संवारने का काम लगातार जारी है। आज अयोध्या फिर से वह नगरी बन रही है, जो दुनिया के लिए उदाहरण बनेगी। त्रेता युग की अयोध्या ने मानवता को नीति दी, 21वीं सदी की अयोध्या मानवता को विकास का नया मॉडल दे रही है। तब अयोध्या मर्यादा का केन्द्र थी, अब अयोध्या विकसित भारत का मेरुदण्ड बनकर उभर रही है।
AYODHYA
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भविष्य की अयोध्या में पौराणिकता और नूतनता का संगम होगा। सरयू जी की अमृत धारा और विकास की धारा एक साथ बहेंगी। यहां आध्यात्म और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स, दोनों का तालमेल दिखेगा। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ से नई अयोध्या के दर्शन होते हैं। अयोध्या में भव्य एयरपोर्ट व शानदार रेलवे स्टेशन है। वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अयोध्या को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ रही हैं। अयोध्यावासियों को सुविधाएं दिलाने व उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए निरन्तर काम चल रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब से प्रभु श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से आज तक करीब-करीब पैंतालीस करोड़ श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं। यह वह पवित्र भूमि है, जहां पैंतालीस करोड़ लोगों के चरण रज पड़े हैं। इससे अयोध्या और आसपास के लोगों की आय में आर्थिक परिवर्तन व वृद्धि हुई है। कभी अयोध्यानगरी विकास के पैमानों में बहुत पीछे थी, आज यह प्रदेश के अग्रणी शहरों में से एक बन रही है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 21वीं सदी का आने वाला समय बहुत महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद के 70 वर्षों में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, लेकिन विगत 11 वर्षों में ही भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आने वाला समय नए अवसरों व सम्भावनाओं का है। इस अहम कालखण्ड में भगवान श्रीराम के विचार ही हमारी प्रेरणा बनेंगे। जब श्रीराम के सामने रावण पर विजय जैसा विशाल लक्ष्य था, तब उन्होंने कहा था कि ‘सौरज धीरज तेहि रथ चाका, सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका, बल बिबेक दम परहित घोरे, छमा कृपा समता रजु जोरे’ अर्थात् रावण पर विजय पाने के लिए जो रथ चाहिए, शौर्य और धैर्य उसके पहिए हैं। उसकी ध्वजा सत्य और अच्छे आचरण की है। बल, विवेक, संयम और परोपकार इस रथ के घोड़े हैं। लगाम के रूप में क्षमा, दया और समता हैं, जो रथ को सही दिशा में रखते हैं।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा को गति देने के लिए ऐसा रथ चाहिए, जिसके पहिए शौर्य और धैर्य हों। चुनौतियों से टकराने का साहस और परिणाम आने तक दृढ़ता से डटे रहने का धैर्य हो। ऐसा रथ, जिसकी ध्वजा सत्य और सर्वोच्च आचरण हो, अर्थात् नीति, नीयत और नैतिकता से समझौता कभी न हो। ऐसा रथ, जिसके घोड़े बल, विवेक, संयम और परोपकार हों, अर्थात् शक्ति, बुद्धि, अनुशासन तथा दूसरों के हित का भाव हो। ऐसा रथ, जिसकी लगाम क्षमा, करुणा और समभाव हो, अर्थात् जहां सफलता का अहंकार न हो और असफलता में भी दूसरों के प्रति सम्मान बना रहे। यह पल कंधे से कंधा मिलाने तथा गति बढ़ाने का है। हमें वह भारत बनाना है, जो रामराज्य से प्रेरित हो। यह तभी सम्भव है, जब स्वयं हित से पहले, देशहित होगा व राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।

 

MOHAN BHAGWAT
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ0 मोहनराव भागवत ने कहा कि आज हम सभी के लिए यह सार्थकता का दिवस है। इस दिन के लिए अनेक लोगों ने सपना देखा, प्रयास किये तथा अपना बलिदान दिया। आज प्रभु श्रीराम मन्दिर निर्माण की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रामराज्य का जो ध्वज पहले अयोध्या में फहराता था और सम्पूर्ण विश्व में अपने आलोक से सुख-शान्ति प्रदान करता था, हम सभी ने उस ध्वज को आज फिर से प्रभु श्रीराम के मन्दिर के शिखर पर विराजमान होते हुए अपनी आंखों से देखा है। हमें सम्पूर्ण दुनिया को ओंकार से प्रतिनिधित होने वाले सत्य को प्रदान करने वाला, परम वैभव व सर्वशक्ति सम्पन्न, सबको खुशी और उन्नति बांटने वाला तथा विकास के सुफल प्रदान करने वाला भारतवर्ष खड़ा करना है। यह विश्व की अपेक्षा और हमारा कर्तव्य है। प्रभु श्रीराम मन्दिर में हमारे इस संकल्प के प्रतीक की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। हमें यह संकल्प हमारे पूर्वजों ने दिया है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक ने कहा कि सम्पूर्ण दुनिया में धर्म, ज्ञान तथा सुफल बांटने वाले भारत की शुरूआत हो चुकी है। इस ध्वज प्रतीक को देखकर दृढ़तापूर्वक सतत् प्रयास करते हुए सभी प्रकार की विपरीतताओं के पश्चात भी हम सबको मिलकर इस भारत का निर्माण करना पड़ेगा। ‘एतद् देश प्रसूतस्य शकासाद् अग्रजन्मनः, स्वं-स्वं चरित्रं शिक्षरेन् पृथ्वियां सर्व मानवः’ अर्थात भारत में जन्मे हमारे अग्र्रजों ने अपने उत्तम चरित्र की शिक्षा व जीवन की विद्या पृथ्वी के समस्त मानवों को प्रदान की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का यह भव्य मन्दिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक है। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर पर ध्वजारोहण एक नये युग का शुभारम्भ है। यह केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य, न्याय, राष्ट्र धर्म तथा विकसित भारत की संकल्पना का प्रतीक है। आज का यह पावन दिन उन श्रीराम भक्तों, पूज्य सन्तों, योद्धाओं की अखण्ड साधना व संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। विवाह पंचमी का यह दिव्य संयोग इस उत्सव को और अधिक पावन बना रहा है।
YOGI
मुख्यमंत्री  ने कहा कि ‘आजु सफल तपु तीरथ त्यागू, आजु सुफल जप जोग बिरागू, सफल सकल सुभ साधन साजू, राम तुम्हहि अवलोकत आजू’ अर्थात् हे प्रभु श्रीराम, आपका दर्शन करते ही आज मेरा तप, तीर्थ सेवन, त्याग, जप, योग, वैराग्य तथा सम्पूर्ण शुभ साधनों का समुदाय सफल हो गया है। ध्वजारोहण उस सत्य का उद्घोष है कि धर्म का प्रकाश अमर है और रामराज्य के मूल्य कालजयी हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पद ग्रहण के प्रथम दिन से ही कोटि-कोटि भारतवासियों के मन में जिस सम्भावना, संकल्प और विश्वास का सूर्योदय हुआ, आज वह साकार होकर इस भव्य श्रीराम मन्दिर के रूप में सभी देशवासियों व सनातन धर्मावलम्बियों के समक्ष स्थित है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 11 वर्षों में हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं। विरासत और विकास का बेहतर समन्वय देश को अप्रतिम ऊंचाई प्रदान कर रहा है। ‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना’ देश में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 50 करोड़ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, प्रत्येक जरूरतमन्द को आवास तथा प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होना रामराज्य की उस उद्घोषणा का प्रतीक है, जिसका आधार विकसित भारत है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 500 वर्षों में देश में अनेक साम्राज्य व पीढ़ियां परिवर्तित हुईं, किन्तु आस्था अडिग व अचल रही। जन-जन का विश्वास अटल था। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन के हाथों में कमान आई, तो प्रत्येक मुँह से बिना किसी परवाह के एक ही उद्घोष निकलता था कि ‘रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे’। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब वैभवशाली अयोध्या संघर्षों, अराजकता, बदहाली का शिकार बन चुकी थी। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या आज उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन रही है। यहां प्रत्येक दिन एक पर्व है, हर दान एक प्रताप है और प्रत्येक दिशा में रामराज्य की पुनर्स्थापना की दिव्य अनुभूति हो रही है। प्रभु श्रीरामलला की यह पावन नगरी आस्था व आधुनिकता, आस्था एवं अर्थव्यवस्था के एक नये युग में प्रवेश कर चुकी है । मुख्यमंत्री  ने कहा कि यहां धर्म पथ, राम पथ, भक्ति पथ, पंचकोसी, चौदहकोसी व चौरासीकोसी परिक्रमा श्रद्धालुओं और भक्तों की आस्था को सम्मान प्रदान कर रही है। यहां महर्षि बाल्मीकि के नाम पर स्थापित अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। हम इस नयी अयोध्या का दर्शन देश की पहली सोलर सिटी व सस्टेनेबल स्मार्ट सिटी के रूप में कर रहे हैं । इस अवसर पर साधु-संत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read more

Mahotsav

युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हुआ संपन्न

Mahotsav
युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं में विकसित भारत यंग लीडर डायडॉग 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता/कार्यक्रम दिनांक 23 नवम्बर 2025 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कॉलेज अटलस पोखरा आजमगढ़ में सम्पन्न हुई। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव में आजमगढ़ मण्डल के तीनों जनपद- आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम एवं साइंस मेला प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, डिक्लेमेशन एवं साइंस मेला (नवाचार को प्रतिबिंबित करने वाले प्रोजेक्टों) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Nrity

मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ माननीय संजय कुमार सिंह द्वारा मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ सुल्तान सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं मण्डल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता कार्यक्रम के विषय में संक्षेप में अवगत कराया। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ ने मण्डल के तीनों जनपदों से आए हुए कलाकारों का स्वागत किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस युवा उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से आप अपने मण्डल राज्य एवं देश का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामना हैं। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का परिणाम इस प्रकार रहा है–लोकगीत–आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय, लोकनृत्य–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, कविता लेखन–आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय, कहानी लेखन–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, पेंटिंग–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय डिक्लेमेशन–बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय साइंस मेला–आजमगढ़ प्रथम।

Mahotsav

निर्णायक मण्डल में सपना बनर्जी गायिका, रमेश चन्द यादव अध्यापक आर्ट एस के पी इण्टर कालेज, आमिर जमाल अध्यापक साइंस शिबली नेशनल इण्टर कॉलेज, तुषार राज सिंह जी डी ग्लोबल स्कूल, रमेश मिश्रा, संदीप सिंह प्रतिभा निकेतन इण्टर कॉलेज रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुव चन्द मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ दीपक कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलिया अमित कुमार चौहान, शरद कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ रोहित कुमार यादव, आस्था सिंह, अखिलेश्वर मौर्य, शशिशेखर राय, अखिलेश्वर मौर्य एवं सहयोग में पी आर डी जवान उपस्थित रहे। मण्डल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

Read more

दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर।

Exident

स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मनियारपुर गांव निवासी अमन कुमार (25) पुत्र रामअवध अपने साथी विवेक (25) पुत्र अनिल को बाइक से लेकर अतरौलिया बाजार जा रहा था। जैसे ही दोनों गनपतपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को निकट स्थित 100 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक अमन कुमार बीए का विद्यार्थी था और तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अशरफी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का रोकर बेजार होना देख गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Atrauliya

सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रामअवध की ओर से तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है । हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि लिंक रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग भी की है।

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव

Read more

manbadh

गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता

गर्भवती महिला के साथ मनबढ़ों द्वारा की गयी अभद्रता

manbadh

शहर कोतवाली क्षेत्र के सदावर्ती चौक से निकट पंजाब नेशनल बैंक के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गर्भवती महिला अपने इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में आई थी और वापस लौटते समय बैंक के सामने खड़ी बाइक में उस महिला के कार से हल्की टक्कर लग गई, जबकि महिला का ड्राइवर और खुद महिला द्वारा किसी भी वाद विवाद से बचने के लिए माफ़ी तक माँगी गई,
बावजूद इसके महिला के ड्राइवर और उस महिला को सदावर्ती चौक निवासी अंकित सेठ और आशीष सेठ द्वारा काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए जिससे महिला काफी डर गई और चक्कर आने लगे, डरी सहमी महिला तत्काल डायल ११२ नम्बर पर सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुँची, जिससे महिला ख़ुद को सुरक्षित महसूस की,

बात इतने पर ही नहीं खत्म हुई महिला ने जब सारी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजन जिले के किसी बड़े अधिकारी से संपर्क कर त्वरित न्याय की गुहार लगा दी और कोतवाली पुलिस अपने हरकत में आ गई, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन मनबढ़ों को थाने लेकर आई है, और कड़ी पूछताछ कर रही है ।

Read more

Police station

साइबर फ्राड का 23,190/- रूपया वापस कराया गया |

Police station
प्रीति गुप्ता पत्नी रूपेश मोदनवाल निवासी सिधारी थाना सिधारी जपनद आजमगढ की रहने वाली है | आवेदिका द्वारा इन्स्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखकर क्लिक किया गया था | जिससे उक्त विज्ञापन से सम्बन्धित मैसेज व्हाट्सएप्प पर आने शुरू हो गये | उसके बाद टेलीग्राम पर मैसेज आने शुरू हो गये | आवेदिका को उपरोक्त मैसेज का लिंक प्राप्त हुआ | जिससे आवेदिका द्वारा क्लिक करने पर उसको कुछ रूपये 10,20 व 50 रूपये प्राप्त हुए थे | उसके पश्चात् आवेदिका से 29,800/- रूपये भेजने के लिए कहा गया था आवेदिका कुछ लाभांश के लालच में आकर 29,800/- रूपये फ्राडस्टर के खाते में भेज दिया गया था | बाद में आवेदिका को ज्ञात हुआ कि मेरे साथ साईबर फ्राड हुआ है , तो आवेदिका द्वारा साइबर शिकायत नं0 23107250108045 दर्ज कराया गया था । आवेदिका प्रीति गुप्ता पत्नी रूपेश मोदनवाल निवासी सिधारी थाना सिधारी जपनद आजमगढ द्वारा साईबर आनलाइन NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23107250108045 दर्ज कराया गया था | शिकायत दर्ज होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही करते हुए आवेदिका का पैसा 23190 /- रुपया आवेदिका के खाते मे वापस कराया गया । जिसमे उ0नि0 विधनेश वर्मा,उ0नि0 नितीश सिंह ,का0 महेश कुमार ,म0का0 रीना यादव थाना सिधारी आजमगढ़ टीम ने विशेष योगदान दिया ।

Read more